Protect Your Phone : कहीं आपका फोन हैक तो नहीं हो गया है
ऐसे पहचानें हैकिंग, फोन से ही मिल जाते हैं संकेत
Protect Your Phone : आजकल जिस प्रकार तकनीक बढ़ रही है, इसके खतरे भी उतने ही बढ़ रहे हैं। विशेषकर इंटरनेट के जमाने में फोन हैकिंग का खतरा काफी बढ़ गया है। कई बार ऐसा होता है कि फोन हैक हो जाता है और इसका पता भी नहीं चलता। हालांकि मोबाइल फोन हैंडसैट कुछ संकेत देता है। इसको पहचान कर खुद को सुरक्षित किया जा सकता है। वहीं लापरवाही भारी पड़ सकती है।
क्योंकि जीवन में जिस प्रकार खाना पीना जरूर है, उसी प्रकार के आज की जीवनशैली में स्मार्टफोन भी बेहद जरूरी हिस्सा हो गया। या हूं कहें की स्मार्ट फोन चलता फिरता ऐसा डेटा बैंक है, जिसको हम जेब में लेकर घूमते हैं। इसमें कुछ भी दिक्कत होने पर जीवन पर असर पड़ने लगता है। चाहे नजदीकी लोगों से संपर्क रखने की बात हो या फिर कोल्ड्रिंग या अन्य सामान के लिए आनलाइन भुगतान। हर जगह मोबाइल फोन की जरूर पड़ती है।
वहीं जब फोन हैक हो जाता है यह सुविधा की बजाय आफत बन जाता है। क्योंकि आपका सारा निजी डेटा हैकर के हाथ में होता है। बहुत बार ऐसा भी होता है कि हैकर धीर-धीरे आपके फोन खुद के नियंत्रण में ले लेता है। इसकी जानकारी सामान्यतौर पर न नहीं चलती, लेकिन कुछ संकेतों को पहचान कर इसका पता लगाया जा सकता है। पता लगाने के बाद ही खुद को हम सुरक्षित कर सकते हैं। आईए जानते हैं फोन के वे संकेत जो इसको हैक होने पर आते हैं।
बिगड़ जाता है प्रदर्शन
जब फोन हैक होता है तो इसका प्रदर्शन यानी प्रफोर्मेंस बिगड़ जाती है। जैसे बैटरी पर असर होता है और फोन की स्पीड भी कम होने लगती है। यह मुख्य संकेत हैं कि फोन हैक हो गया है। क्योंकि जब आप फोन का प्रयोग नहीं कर रहे होते, तब भी हैकर इसका प्रयोग करता है। इसके कारण फोन की प्रोसेसिंग काफी धीमी हो जाती है। आपको लगेगा कि फोन हैंक हो रहा है, लेकिन यह हैक होता है।
इसका असर फोन को आपरेट करने पर साफ दिखता है। क्योंकि कोई भी प्रोग्राम खोलन पर यह काफी समय लेता है। ऐसा उस स्थिति में होता है, जबक फोन में कोई स्पाई एप हैकर द्वारा डाल दिया जाता है। अपने फोन को सावधानी से जांच लें। इसमें अनजान एप तो नहीं हैं।यह एप फोन बंद होने पर भी चलते रहते हैं और इससे बैटरी जल्दी खत्म होती है।
व्यवसायिक गतिविधियों की पहचान
आपको पता होना चाहिए कि आपके स्मार्ट फोन में किस प्रकार की गतिविधियां हो रही हैं। यदि अनावश्यक व्यवसायिक गतिविधियां दिखती हैं, जिससे पॉप-अप दिखें तो सावधान हो जाएं। पॉप अप में आपके फोन को प्रयोग करते समय अलग विंडो खुलती रहती हैं। इसमें अधिकतर व्यवसायिक विज्ञापन हो सकते हैं। इसके अलावा समाचार के रूप में भी विंडो दिख सकती है। यह फोन के लिए खतरा है।
ऐसे करें बचाव
यदि यह संकेत आपके फोन में आ रहे है तो यह गंभीर है। सबसे पहले सुनिश्चित कर लें कि फोन है तो नहीं है। या फिर किसी तकनीकी खराबी के कारण ऐसा हो रहा है। इसके लिए एप्स की जानकारी होनी जरूरी है। जो एप आपने फोन में इंस्टाल किए हैं, उसने अलग एप मिलने पर हैकिंग का खतरा है। इसलिए जांच करें कि बैटरी का प्रयोग किस एप में कितना हो रहा है। यह सुनिश्चित होने पर हैकर को भगाने का उपाय किया जा सकता है।
पहचान के बाद अगला कदम
तकनीकी विशेषज्ञ हितेश ढांडा बताते हैं कि यदि पहचान में यह साफ हो गया है कि अगर आपका स्मार्टफोन हैक है तो अब कुछ स्टेप्स करने होंगे। ढांडा के अनुसार सबसे पहले ऐसे मैलवेयर को हटा दें जो आपके फोन में घुसपैठ कर चुका है।
इसके बाद अपनी निजी जानकारी और बैंक खातों को जांच लें। इनकी सुरक्षा पुख्ता कर लें। दोबारा इससे बचने के लिए अवांछित एप या प्रोग्राम अपने फोन में नहीं खोलें।










