18 February Weather : बदला मौसम दिल्ली एनसीआर में हल्की बारिश, राजस्थान में बरसे बदरा
पश्चिमी विक्षोभ का असर, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, कुछ स्थानों पर हो सकती है ओलावृष्टि
18 February Weather : पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक बार फिर मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। 17 फरवरी यानी मंगलवार दोपहर बाद ही कुछ क्षेत्रों में इसका असर दिखने लगा था। वहीं शाम तक राजस्थान और इससे सटे हुए हरियाणा के कुछ क्षेत्रों में भी बारिश हुई। बुधवार 18 फरवरी को दिल्ली एनसीआर के क्षेत्रों गुरुग्राम, बहादुरगढ़, रोहतक, जींद सहित राष्ट्रीय राजधानी में बारिश होने से मौसम बदल गया है। मौसम विभाग ने 2 दिन यानी 18 और 19 फरवरी के लिए मौसम परिवर्तनशील रहने की चेतावनी दी है। साथ ही कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि हो सकती है।
17 फरवरी को राजस्थान के कई क्षेत्रों में बारिश के बाद 18 फरवरी के दिन की शुरूआत दिल्ली एनसीआर सहित हरियाणा के विभिन्न जिलों में बारिश के साथ हुई। कई जगह पर हल्की बारिश हुई है। हालांकि एनसीआर के क्षेत्रों में मौसम विभाग द्वारा तेज बारिश का पूर्वानुमान भी नहीं दिया गया था।
दक्षिण हरियाणा के साथ चंडीगढ़, पंजाब और चंडीगढ़ जैसे क्षेत्रों में भी बारिश का पूर्वानुमान दिया गया है। हालांकि इस मौसम में बारिश के कारण फसलों पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। क्योंकि बारिश की संभावना वाले अधिकतर क्षेत्रों जैसे राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में गेहूं व सरसों की फसल उगी हुई है। इससे फसल गिर सकती है और विशेषकर सरसों की फसल में काफी नुकसान होने की आशंका है।
गुरुग्राम में बदला मौसम
बुधवार की सुबह दिल्ली एनसीआर के महत्वपूर्ण क्षेत्र गुरुग्राम में सुबह की शुरूअता हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ हुई। इससे मौसम में फिर से हल्की ठंड बढ़ गई है। क्योंकि हल्की बारिश के साथ तेज हवा के कारण तापमान गिर गया। 17 फरवरी को ही मौसम में बारिश का असर दिख गया था। मौसम विभाग का कहना है कि बारिश संभावित क्षेत्रों में भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने इन क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया करते हुए बारिश के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवाएं चलने चलने की भी संभावना जताई है।
कमजोर पश्चिमी विक्षोभ, सप्ताह के अंत तक बदलेगा मौसम
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग IMD का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ इस बार कमजाेर है। मंगलवार को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया था और बुधवार को इसका असर भी दिल्ली एनसीआर में दिखा है। हालांकि मौसम विभाग ाका कहना है कि वीरवार शाम तक मौसम साफ हो जाएगा और रविवार के बाद से फिर मौसम में गर्मी शुरू हो जाएगी।
भीषण गर्मी से एक ओर दिन राहत
पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी दिन के समय परेशान कर रही है। ऐसे में पश्चिमी विक्षोभ का असर मौसम में एक या दो दिन रहने वाला है। इससे दिन में चुभने वाली धूप से राहत मिलेगी। राष्ट्रीय राजधानी की बात की जाए तो 18 फरवरी को दिल्ली के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा से दिन की शुरूआत हो चुकी है। वहीं दिन के समय आसमान में छाए बादल तेज धूप से राहत दिलवाएंगे।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश
वहीं दिल्ली से सटे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी 18 फरवरी को बारिश की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि बड़े क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखेगा। इसके चलते उत्तर प्रदेश के क्षेत्रों में बादलवाई या बारिश होने की संभावना है। दिल्ली से सटे क्षेत्र नोयडा में भी बादल छाए रहंगे। ऐसे में तेज धूप से राहत मिलेगी।
बंगाल की खाड़ी में कम दाबव, तमिलनाडु होगी बारिश
दक्षिण भारत के राज्य तमिलनाडु में भी मौसम परिवर्तनशील बन रहा है। क्योंकि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसके कारण 18 फरवरी से ही मौसम बदल सकता है। हालांकि तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों में 19 फरवरी को बारिश हो सकती है। इसके बाद 20 फरवरी को भी बारिश भी तमिलनाडु के साथ पुडुचेरी में मध्यम बारिश की संभावना है।










