Delhi Dehradun Expressway : दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस बन कर तैयार, ढाई घंटे में तय होगा सफर

उत्तराखंड के पर्यटक स्थलों पर बढ़ेगी भीड़, व्यवस्था बनाने में जुटा प्रशासन

Delhi Dehradun Expressway : दिल्ली-देहरादून के बीच बहुप्रतीक्षित एक्सप्रेस वे अब बन कर तैयार हो गया है। कभी भी इसका उद्घाटन होने की घोषणा हो सकती है। इसके साथ ही उत्तराखंड के पर्यटक स्थलों पर भीड़ बढ़ने की संभावना रहेगी। ऐसे में प्रशासन पहले ही इसकी तैयारी कर रहा है। स्वयं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी पार्किंग व्यवस्था को युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं। ताकि बाहर से आने वाले वाहनों के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित नहीं हो। क्योंकि यह दूरी महज ढाई घंटे में पूरी होगी।

दअरसल देहरादून में कई सारे पर्यटक स्थल हैं। इसमें हरिद्वार, देहरादून जैसे स्थानों पर लोग नियमित रूप से आते रहते हैं। चूंकि अब नया एक्सप्रेस हाईवे बनने से दिल्ली से देहरादून की दूरी महज 2.5 घंटे का ही रह जाएगा। ऐसे में दिल्ली के साथ उत्तर प्रदेश, हरियाणा से भी हर सप्ताह वीकएंड पर काफी उत्तरखंड के हरिद्वार व ऋषिकेष के अलावा मसूरी, नैनीताल औली जैसे पर्यटक स्थलों का भी रूख कर सकते हैं। उत्तराखंड प्रशासन को उम्मीद है कि यह हाईवे शुरू होने के बाद भारी संख्या में पर्यटकों का आना होगा। क्योंकि यह मार्ग काफी आसान और कम समय में पहुंचाने वाला होगा।

यातायात प्रबंधन की योजना

दिल्ली-देहरादून हाईवे शुरू होने से पहले ही उत्तराखंड सरकार व प्रशासन द्वारा यातायात प्रबंधन की योजना बनाई जा रही है। इसकी तैयारियों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पयर्टकों के होटल के साथ आवास और पार्किंग प्लान के अलावा यातायात प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां करने के आदेश अपने अधिकारियों को दिए हैं। इसके लिए पुलिस द्वारा भी विशेष प्लान बनाया गया है और इसको अन्य विभागों के साथ सांझा भी किया है।

दो संपर्क मार्ग जोड़ेंगे दूसरे शहरों को

दिल्ली से चलकर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून तक पड़ने वाले अन्य शहरों से इस मार्ग का सीधा संपर्क नहीं है। ऐसे में इन शहरों स जुड़ाव के लिए 2 प्रमुख मार्ग भी बनाए गए हैं। ताकि लोग इन शहरों तक आने जाने के लिए भी एक्सप्रेस वे का रास्ता ले सकें। इसके लिए प्रमुख है सहारनपुर- रूड़की मार्ग। यह मार्ग करीब 50 किलोमीटर लंबा है। इसके अलावा शामली-अंबाला मार्ग भी तैयार किया गया है। यह रोड 121 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे है।

210 किलोमीटर की दूरी महज 2 से ढाई घंटे में

दरअसल यह मार्ग काफी तेज होगा। दिल्ली के अक्षरधाम के पास से शुरू होकर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून तक करीब 210 किलोमीटर की दूरी इस मार्ग से करीब 2 से ढाई घंटे में में पूरी होगी। इस सड़क के निर्माण पर करीब 13 हजार करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। हालांकि अभी दिल्ली से देहरादून जाने में करीब 6 घंटे का समय लगता है। यह हाईवे 6 लेन का है और इसमें तीन राज्यों की सीमा लगती है। दिल्ली, उत्तरप्रदेश होते हाईवे उत्तरखंड में मिलता है। हालांकि उत्तरखंड में इसका क्षेत्र काफी कम है। ऐसे में अभी से तैयारी करते हुए पुलिस अलग-अलग जगहों पर 1100 से अधिक वाहनों के लिए पार्किंग की जगह भी चिह्नित कर ली है। ताकि भीड़ बढ़ने पर व्यवस्था बनाने में कोई परेशानी नहीं आए।

अन्य स्थानों को जाने वालों के लिए भी बन रही व्यवस्था

इस मार्ग से होकर अलग-अलग स्थानों को जाने वालों के लिए भी प्रशासन व्यवस्था बना रहा है। क्योंकि हाईवे से आने के बाद उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों तक पहुचंने के लिए यात्रियों को स्थानीय मार्गों पर चलना होगा। ऐसे में इन मार्गों से वाहनों को निकालने के लिए प्रशासन पहले ही योजना बना रहा है। इसमें पार्किंग के अलावा कुछ स्थानीय मार्गों को चौड़ा करने की भी योजना है। इसके लिए उत्तराखंड पुलिस ने जाम की संभावना को देखते हुए दूसरे विभागों को पत्र भेजा है। अभी तक उत्तराखंड पुलिस की यह योजना सिरे नहीं चढ़ पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button