New Web series and film : इस शुक्रवार लगेगा मनोरंजन का तड़का, एक साल रिलीज हो रही हैं कई फिल्में

रोमांच, ड्राम और थ्रिल से भरपूर रहेगा बालीवुड का यह सप्ताह, जाने कौन-कौन सी फिल्म हो रही हैं रिलीज

New Web series and film :  हिंदी फिल्मों के रिलीज होने का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। इस शुक्रवार बालीवुड में कई सारी फिल्में एक साथ आ रही हैं। इनमें रोमांच, ड्राम और थ्रिल एक साथ मिलेगा। इस बार सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी प्लेटफार्म तक कई ऐसी फिल्में आ रही हैं और आपको फुल मनोरंजन का पैकेज देने वाली हैं।

अब आप यह तय कर सकते हैं कि आपको किस प्रकार की फिल्म देखना अधिक पसंद है। अपनी पसंद के हिसाब से आप तय कर सकते हैं कि आपको कौन सी फिल्म देखनी है। दरअसल हर सप्ताह शुक्रवार को दिन ऐसा होता है, जिसका सिनेमा प्रेमियों को इंतजार रहता है। ऐसे में इस शुक्रवार यानी 20 फरवरी कई फिल्में आ रही हैं। क्योंकि एक साथ कई फिल्में आ रही हैं। इनकी पठकथा से लेकर कास्ट और अन्य जानकारियां आपको यहां पर दी जा रही हैं।

हिंदी फिल्म अस्सी (Assi)

भारतीय फिल्म उद्योग में कोर्ट ड्राम अपने आप में काफी खास रहता है। यह फिल्म भी कोर्ट ड्रामा कहानी है। कई बार लोगों को ऐसा लगता है कि फिल्म की कहानी उनके आसपास घूम रही है। फिल्म अस्सी भी मनाेरंजन से भरपूर रहने वाली है। अभिनेत्री तापसी पन्नू की यह फिल्म 20 फरवरी को सिनेमाघरों रिलीज हो रही है। फिल्म का निर्देशन किया है अनुभव सिन्हा ने। अभी तक आए फिल्म के ट्रेलर के आधार पर कहा जा सकता है कि फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आने वाली है।

ओटीटी पर आएगी फिल्म कैनेडी (Kannedy)

इस शुक्रवार आने वाली फिल्मों में दूसरे नंबर पर आती है कैनेडी। इस फिल्म को निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है और यह फिल्म जी5 (Zee5) पर रिजली हो रही है। कास्टिंग की बात की जाए तो इस फिल्म में अभिनेत्री सनी लियोनी के साथ अभिनेता राहुल भट्ट भी नजर आएंगे। हालांकि करीब 3 साल पहले इस फिल्म को सिनेमघरों में रिलीज किया जा चुका है और अब इसको ओटीटी पर लाया जा रहा है।

फिल्म दो दीवाने शहर में (Do Deewane Shaher Mein)

दो दीवाने शहर में फिल्म रोमांस से भरपूर होने वाली है। इस फिल्म में अभिनेता मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी रहेंगे। इसको लेकर दोनों कलाकारों ने काफी प्रमोशन भी किया है। यूथ को लक्षित करते हुए 20 फरवरी को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज की जा रही है। दोनों कलाकारों की इस फिल्म के रिलीज होने दर्शक इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म रोमांटिक ड्रामा रहने वाली है। यह फिल्म भी बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है।

कोरियन ड्रामा फिल्म पवने (Pavane)

फिल्म पवने समाज को संदेश देती हुई फिल्म है। जो लोग कोरियन ड्रामा देखने के शौकीन हैं उनके लिए इस शुक्रवार 20 फरवरी को यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म दक्षिण कोरियाई सिनेमा के मशहूर कलाकार गो आह-सुंग, मून सांग-मिन के साथ ब्युन यो-हान मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म भावनात्मक रूप से अलग-थलग पड़े लोगों के जीवन पर आधारित है। फिल्म में दिखाया गया है कि ऐसे लोग किस प्रकार से एक दूसरे का सहारा बन कर आगे बढ़ते हैं। फिल्म की कहानी को काफी पसंद किया जा रहा है।

बच्चों को भी लुभा रही फिल्म लकी- द सुपरस्टार (Lucky: The Superstar)

इस शुक्रवार ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होने वाली एक फिल्म है लकी द सुपर स्टार। यह फिल्म ऐसी कहानी पर आधारित है, जो बड़ों के साथ-साथ बच्चों को भी पसंद आएगी। दक्षिण भारतीय सिनेमा की यह फिल्म जियो हॉटस्टर पर रिलीज हो रही है। इसका मुख्य कथानक तमिल कॉमेडी-ड्रामा है। फिल्म की कहानी एक पिल्ले और छोटी बच्चे पर आधारित है। यह फिल्म भावनात्वक रूप से काफी बेहतर मानी जा रही है।

मर्डर मिस्ट्री राक्षस (Raakshasa)

दक्षिण सिनेमा के कथानक पर आधारित वैब सीरीज राक्षस भी 20 फरवरी शुक्रवार को ओटीटी प्लेटफार्म जी-5 पर रिलीज होगी। मूल रूप से यह फिल्म कन्नड़ सिनेमा की है। इसमें ऐसे लोगों के लिए भरपूर सामग्री है, जो मर्डर मिस्ट्री थ्रिलर को देखना चाहते हैं। वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 (Zee5) पर रिलीज की जाएगी। इस सीरीज के इस अंक में एक मगरमच्छ द्वारा किए गए हमले को दिखाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button