Gurugram Railway Station : 1 किलोमीटर दूर से दिखेगा हरियाणा के इस शहर का रेलवे स्टेशन
9 मंजिला भवन का किया जा रहा है निर्माण, 2027 तक पूरा होगा काम
Gurugram Railway Station : अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देश भर में रेलवे स्टेशनों को नया रूप दिया जा रहा है। इसमें हरियाणा के कई रेलवे स्टेशनों को शामिल किया गया है। हालांकि इन सभी रेलवे स्टेशनों को आधुनिक रूप दिया जा रहा है, लेकिन प्रदेश के एक रेलवे स्टेशन ऐसा बनेगा, जो अपने आप में अनोखा होगा। क्योंकि इस रेलवे स्टेशन का 9 मंजिला भवन बनाया जाना है। यह रेलवे स्टेशन करीब 1 किलोमीटर दूर से ही दिखेगा। हालांकि इस शहर में ऊंचे और आलीशान भवनों की कमी नहीं है, लेकिन अब यहां का रेलवे स्टेशन भी इसी श्रेणी में आ जाएगा।
जी हां हम बात कर रहे हैं एनसीआर के महत्वपूर्ण जिला गुरुग्राम की। यहां पर 300 करोड़ रुपये की लागत से नया स्टेशन बनाया जा रहा है। इस का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और अगले 3 साल में यानी 2027 तक यह कार्य पूरा होने की उम्मीद है। इसके लिए रेलवे स्टेशन को फिर से बनाने का काम काफी तेजी से किया जा रहा है। क्योंकि रेलवे स्टेशन का पूरी तरह से जिर्णोद्धार किया जाना है। ऐसे में पुराने निर्माण को तोड़कर पूरी तरह से नया भवन बनाया जा रहा है। यहां पर 9 मंज़िला स्ट्रक्चर बना कर तैयार कर दिया गया है। हालांकि फिलहाल यह पूरा निर्माण लोहे पिलर पर खड़ा किया गया है।
यह होंगी अन्य सुविधाएं
गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पर बन रहे 9 मंजिला भवन के साथ अन्य सुविधाएं भी मुहैया करवाई जा रही हैं। इसके तहत रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 से 3 तक स्काईवाक का काम किया जा रहा है। यह स्काईवाक बनने के बाद यात्रियों को अलग अनुभव होगा। हालांकि फिलहाल तेजी से काम चलने के कारण यात्रियों को दिक्कत हो रही है, लेकिन यह काम पूरा होने के बाद इसकी सुविधा भी मिलेगी।
2 साल पहले शुरू हुआ था काम
दरअसल गुरुग्राम रेलवे स्टेशन का निर्माण पूरी तरह से पुराने भवन को हटा किया गया है। इसके अलावा यहां पर बहुत ही आधुनिक भवन का निर्माण किया जाना है। ऐसे में काम में समय लगेगा। क्योंकि इस कार्य का शिलान्यास अमृत भारत स्टेशन योजन के तहत ही 26 फरवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। इस दौरान अन्य रेलवे स्टेशनों पर भी काम शुरू हुआ। अब यहां पर काम चल रहा है।
यात्रियो के लिए अलग अनुभव
यह रेलवे स्टेशन यात्रियों को अलग अनुभव देगा। क्योंकि यहां कई प्रकार की सुविधाएं मिलने वाली हैं। इस परियोजना पर करीब 300 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। यह भवन एक साथ कई रूप में होगा। जिसमें लोकल कल्चर के साथ ऐतिहासिक धरोहर, आर्किटेक्चर की कला दिखेगी। इसकी पहली मंजिल पर स्टेट-ऑफ-द-आर्ट हॉल का निर्माण किया जाना है। यहां पर यात्रियों के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। वहीं तीसरी मंजिल से रेलवे द्वारा ट्रेनों के संचालन को आपरेट किया जाएगा। छठी मंजिल पर कमर्शियल कार्य होंगे।










