Bhopal Metro Expansion : मध्यप्रदेश में होगा मेट्रो का विस्तार, छोटे शहरों तक बढ़ेगी पहुंच
विकसित मध्यप्रदेश 2047 की योजना के तहत तैयार की जा रही परियोजना
Bhopal Metro Expansion : देश के कई बड़े शहरों में मेट्रो ने यातायात के पुराने स्वरूप को पूरी तरह बदल दिया है। दिल्ली, मुंबई और भोपाल जैसे शहरों में मेट्रो सेवा लोगों के लिए आसान और सुगम यातायात का साधन बन रही है। इसी कड़ी में अब मध्य प्रदेश में मेट्रो का विस्तार करने की तैयारी चल रही है। इसके तहत मध्य प्रदेश के कई छोटे शहरों तक भी मेट्रो की पहुंच सुनिश्चित करने की योजना सरकार बना रही है। यह योजना विकसित मध्य प्रदेश 2047 के तहत बन रही है।
क्योकि मध्य प्रदेश की सरकार इंदौर और भोपाल जैसे शहरों के मास्टर प्लान लागू करने के बजाए दूसरे शहरों में मेट्रो परियोजनाओं पर काम आगे बढ़ाएगी। इसके तहत ही सरकार की रणनीति है कि मेट्रो का विस्तार उपनगरों तक किया जाएगा। इस योजना के तहत भोपाल – विदिशा, भोपाल – नर्मदापुरम और भोपाल – रायसेन के बीच मेट्रो चलाने को लेकर काम शुरू किया गया है। इस योजना के तहत ही इंदौर – देवास, इंदौर – महू और इंदौर – उज्जैन के बीच भी मेट्रो का संचालन सुनिश्चित किया जाएगा।
बनेगी विस्तृत योजना
बड़े शहरों के साथ लगते छोटे शहरों में मेट्रो सेवा के विस्तार के लिए विशेष आयोजन होगा। इसमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के समक्ष नगरीय विकास एवं आवास विभाग के अधिकारी और विभागीय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय अपना प्रस्तुतीकरण देंगे। इसके तहत पूरी योजना का खाका बताया जाएगा। इसकी बारीकियों को समझने के लिए पहले जिन शहरों में यह सेवा देनी है, वहां के जनप्रतिनिधियों के साथ भी बैठक कर इसमें जरूरतों को समझा जाएगा।
बसों से भी होगा जुड़ाव
यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा देने के लिए योजना को बहुत ही व्यापक रूप दिया जा रहा है। क्योंकि मेट्रो से निकल कर लोगों को आगे की परिवहन सुविधा दी जाए सके, इसके लिए इंदौर-भोपाल में मेट्रो को पब्लिक ट्रांसपोर्ट से जोडने की योजना है। इसके लिए बस चलाई जाने की योजना है। इससे सिर्फ शहरी क्षेत्रों में नहीं, ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को भी बेहतर सुविधा मिलेगी।
भविष्य के शहरों की अवधारणा
सरकार द्वारा यह योजना भविष्य के शहरों की अवधारणा के आधार पर की जा रही है। इस योजना के तहत जो विस्तार किया जा रहा है, उससे भविष्य के शहरों की परिकल्पना सुनिश्चित की जाएगी। परियोजना को और अधिक विस्तार देते हुए जबलपुर और ग्वालियर की मेट्रो परियोजनाओं को भी तैयार किया जाना है। इसके तहत ही शहर के बाहर छोटे नगरों तक मेट्रो चलाई जानी है।
भोपाल से बेहतर होगा जुड़ाव
सरकार की योजना के तहत भोपाल शहर से आसपास के क्षेत्रों का जुड़ाव बेहतर किया जाएगा। इसके तहत ही भोपाल – नर्मदापुरम – रायसेन के बीच मेट्रो चलाने की योजना थी। इसके अलावा इंदौर – देवास, महू, उज्जैन के बीच भी मेट्रो चलाने की योजना तैयार की गई। मध्य प्रदेश सरकार की इस योजना को अब मूर्त रूप दिया जा रहा है। इसके तहत मेट्रो की पहुंच उप नगरों तक बढ़ाई जानी है।
तैयार होंगे मेट्रोपॉलिटन रीजन
दरअसल मध्य प्रदेश में मेट्रो यातायात के स्वरूप को पूरी तरह बदल देगी। इससे आने वाले समय में मेट्रोपॉलिटन रीजन भी तैयार होंगे। दो बड़े शहरों को इस रूप से विकसित किया जा सकता है। इसमें इंदौर और भोपाल का नाम प्रमुख है। क्योंकि यह मेट्रो सेवा भोपाल और इंदौर जैसे बड़े शहरों को जोड़ने वाले छोटे शहरों तक पहुंच जाएगी। इसके तहत इंदौर, उज्जैन, देवास, धार को मिलाकर एक मेट्रोपॉलिटन एरिया बनाया जा रहा है।
इसी प्रकार भोपाल, सीहोर, रायसेन, विदिशा, ब्यावरा (राजगढ़) को मिलाकर दूसरा मेट्रोपॉलिटन एरिया बनाया जा रहा है। गौरतलब है कि पिछले साल 20 दिसंबर को ही भोपाल मेट्रो की शुरूआत की गई है। अब इस योजना को आगे बढ़ाया जा रहा है। हालांकि भोपाल मेट्रो की परिकल्पा भी 17 साल पहले की गई थी। इसको मूर्त रूप तक आने में 16 साल लग गए। अब मध्य प्रदेश इस क्षेत्र में नई पहल करने जा रहा है।










