Bad Breath : मुंह से आ रही बदबू को हल्के में नहीं लें, हो सकती है खतरनाक
समय रहते करवाएं जांच, चिकित्सक की सलाह बिना नहीं करें इलाज
Bad Breath : आजकल की बदलती जीवनशैली और खानपान की आदतें शरीर पर कई प्रकार का असर डालते हैं। इससे शरीर में कई प्रकार की अन्य बीमारियों के साथ मुंह से बदबू आने की समस्या भी रहती है। कुछ लोग मुहंग से बदबू आने को हल्के में ले लेते हैं। यह बहुत खतरनाक हो सकता है। कई बार पूरी तरह से मुंह की सफाई रखने के बावजूद बदबू खत्म नहीं होती। इसके लिए लोग तरह -तरह के घरेलू उपाय करते हैं, लेकिन चिकित्सकों का कहना है कि इस समस्या का समाधान सही प्रकार से इलाज से किया जाना चाहिए।
हालांकि मुंह की सफाई अच्छी प्रकार से नहीं करने के कारण बदबू आना सामान्य बात है। यह हमेशा शर्मिंदगी का कारण बनती है। क्योंकि मुंह आ रही बदबू के कारण दूसरे लोग पास आने से भी बचने लगते हैं। हमेशा ऐसा नहीं होता कि मुंह की बदबू सही साफाई नहीं होने के कारण ही हो। इसके पीछे कई अन्य कारण भी होते हैं। इसके लिए अपनी जीवनशैली और खानपान की आदतों को देखना होगा।
क्या आप धूम्रपान करते हैं
मुंह से बदबू का एक कारण धूम्रपान भी हो सकता है। इसके कारण यदि मुंह की सफाई सही प्रकार से होती है तो भी बदबू आती रहती है। ऐसे में शरीर में कुछ गड़बड़ी के संकेत हो सकते हैं। हालांकि बदबू का मुख्य कारण दांतों या मसूड़ों की बीमारी हो सकती है। ऐसे में मुंह की दुर्घंग से बचने के लिए अपने दंत चिकित्सक को जरूर दिखाएं।
कहीं मुंह तो नहीं सूखता
इसके अलावा मुंह का सूखना भी बदबू का कारण बन सकता है। क्योंकि मुंह में बनने वाली लार मुंह को साफ रखने में मदद करती है। जब मुंह सुखता है तो इसके कारण बदबू बनती है। क्योंकि मुंह सूखने से मृत कोशिकाएं मसूड़ों, जीभ के गाल के पास चिपक जाती हैं। कुछ समय के बाद इनमें बदबू बनने लगती है, जो सांसों के बाहर आती है। ऐसे में हमेशा अपने मुंह को हाइड्रेट रखें।
गंभीर बीमारी के लक्षण
मुंह की बदबू गंभीर बीमारी के लक्षण भी हो सकते हैं। ऐसे में इसको कतई भी हल्के में नहीं लें। कई बार फेफड़े में संक्रमण के कारण भी दुर्गंध बनती है और सांसों से बाहर आती है। ऐसे में इसकी जांच करवाई जानी चाहिए। यह कैंसर के लिए भी एक कारक बन सकती है। क्योंकि शरीर के संक्रमण से गांठ बन सकती है।
दांतों में दर्द
चिकित्सकों के अनुसार मसूड़ों में संक्रमण मुंह की बदबू का मुख्य कारण हो सकता है। इसके चलते दांतों में दर्द रहता है। मन करता है कि किसी नुकीली वस्तु से दांतों को कुरेदा जाए। ऐसा करने पर मसूड़ों से खून आता है। हालांकि इससे कुछ राहत महसूस होती है, लेकिन यह गंभीर समस्या है। इसके कारण मुंह में सड़न होती है और बदबू का कारण बनती है। वहीं दांतों के स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक है।
पाचन का रखें ध्यान
जिन लोगों के मुंह से बदबू आती है, उनको अपने पाचन का ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि इसके कारण भी बदबू आ सकती है। क्योंकि जो भी खराना व्यक्ति खता है, वह ठीक प्रकार से पच नहीं पाता। इससे पेट ताे खराब रहता ही है, इसकी बदबू सांसों के साथ बाहर तक आती है। क्योंकि पाचन की समस्या लंबे समय तक रहने से यह घातक हो सकती है।
सुधारें खाने की आदतें
मुंह से बदबू की समस्या से बचने के लिए जिस प्रकार इलाज जरूरी है, उसी प्रकार अपनी आदतों को सुधारना भी जरूरी है। ध्यान रहे कि अधिक मसाले वाली वस्तुओं का सेवन नहीं करें। विशेषकर प्याज, लहसुन, अदरक जैसी वस्तुएं मुंह की बदबू का कारण बनते हैं। हमेशा खाना खाने के बाद अच्छी प्रकार से मुंह को साफ करें। पानी की मात्रा बढ़ा दें, ताकि मुंह नहीं सूखे। मुंह से बदबू आने पर शराब और तंबाकू का सेवन तुरंत बंद कर दें।
चिकित्सक से करवाएं मुंह की सफाई
ऐसी समस्या से राहत पाने के लिए नियमित सफाई के साथ-साथ समय समय पर चिकित्सक से सफाई जरूर करवाएं। इसमें चिकित्सक दांतों की गहरी सफाई करता है। ऐसे में मुंह में बदबू पैदा करने वाले कारक कम होंगे। नियमित रूप से कुल्ला जरूर करें। इससे मुंह साफ भी होगा और गीला भी रहेगा।










