UPSC Civil Services Exam 2025 : सिविल सेवा परीक्षा में राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री पाया पहला रैंक
एमबीबीएस की पढ़ाई कर चुके हैं अनुज अग्निहोत्री, दूसरे स्थान पर रही राजेश्वरी सुवे, हरियाणा के एकांश ढुल तीसरे स्थान पर
UPSC Civil Services Exam 2025 : देश की प्रतिष्ठित परीक्षा संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) का फाइनल परिणाम शुक्रवार 6 मार्च 2026 काे जारी किया गया। परीक्षा में पहला स्थान राजस्थान के रावतभाटा के रहने वाले अनुज अग्निहोत्री ने प्राप्त किया है। वहीं दूसरे स्थान पर रहने वाली राजेश्वरी सुवे एम तमिलनाडु के मदुरई की रहने वाली हैं। फिलहाल वे डिप्टी कलेक्टर का प्रशिक्षण ले रही है। हरियाणा के रोहतक जिला के भगवतीपुर गांव निवासी एकांश ढुल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
यूपीएससी की यह परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षा होती है। इस परीक्षा में प्रथम स्थान पाना अपने आप में गौरव की बात है। आइए आपको प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले अनुज अग्निहोत्री के बारे में बताते हैं। पिछले महीने ही यानी फरवरी में फाइनल परीक्षा के बाद साक्षात्कार आयोजित किए गए थे। इसके बाद अब सफल उम्मीदवारों की सूची घोषित की गई है। अनुज अग्निहोत्री के पिता केबी अग्निहोत्री राजस्थान परमाणु बिजली घर में कार्यरत हैं। वहीं उनकी मां मंजू अग्निहोत्री गृहिणी हैं।
Anuj Agnihotri : कौन हैं अनुज अग्निहोत्री
यूपीएससी परीक्षा में प्रथम स्थान पाने वाले अनुज अग्निहोत्री राजस्थान के रावतभाटा के रहने वाले हैं। हालांकि अग्निहोत्री 2023 में एम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थान से एमबीबीएस की पढ़ाई कर चुके हैं। एमबीबीएस की पढ़ाई करने के बाद भी उनकी रूचि भारतीय लोक सेवा आयोग की परीक्षा में रही और अब उन्होंने इस परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी योग्यता का प्रमाण दे दिया है। शुक्रवार को संघ लोग सेवा आयोग द्वारा परीक्षा परिणाम अपनी वेबसाइट पर जारी कर दिया है। यह परीक्षा परिणाम upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर जाकर देखा जा सकता है।
कोटा क्षेत्र से आते हैं अनुज अग्निहोत्री
आज जिस अनुज अग्निहोत्री की बात हो रही है, वह राजस्थान के कोटा क्षेत्र से आते हैं। वहीं कोटा जहां, पढ़ाई के लिए देश भर से युवा आते हैं। UPSC टाापर अनुज अग्निहोत्री कोटा के रावतभाटा के रहने वाले हैं। अनुज अग्निहोत्री ने यह सफलता पाकर देश के हर युवा को प्रेरणा दी है। क्योंकि उनकी शिक्षा और सफलता की कहानी कापुी अनोखी है। क्योंकि देश के जोधपुर जैसे प्रतिष्ठित AIIMS से मेडिकल की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने प्रशासनिक सेवा में आने का मन बनाया।
DANICS सेवा में कार्यरत हैं अनुज अग्निहोत्री
राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री लगातार मेहनत का परिणाम है। फिलहाल वे DANICS सेवा में कार्यरत हैं। यह सेवा दिल्ली, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, दमन और दीव और दादरा और नगर हवेली सिविल सेवा के लिए होती है। यहां तैनात रहते हुए अनुज अग्निहोत्री ने अपने काम के साथ यूपीएससी की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने कभी भी अपने काम को शिक्षा में बाधा नहीं रहने दिया। क्योंकि कार्यालय के काम के बाद उन्हें जो समय मिलता, उसमें ही मेहनत की और आज इसका परिणाम देश देख रहा है।
2 बार पास कर चुके हैं परीक्षा
ऐसा नहीं है कि अनुज ने पहली बार ही यह परीक्षा पास की है। जिस परीक्षा को बहुत सारे लोग एक बार भी पास नहीं कर पाते, उसको अनुज अग्निहोत्री इससे पहले भी 2 बार पास कर चुके हैं। इसके तहत ही 2023 में यूपीएससी परीक्षा का पहला प्रयास करते हुए इसे पास कर लिया। इसके आधार पर ही उनको DANICS सेवा में स्थान मिला। हालांकि उनकी नियुक्ति दिल्ली में एसडीएम के पद पर हुई। 2023 में उन्होंने जोधपुर एम्स से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करते हुए भी एम्स की आल इंडिया मेडिकल प्रवेश परीक्षा में 215वा रैंक प्राप्त किया था।
डिप्टी कलेक्टर हैं दूसरे स्थान पर ही राजेश्वरी सुवे एम
यूपीएससी परीक्षा में दूसरे स्थान पर रहने वाली राजेश्वरी सुवे एम फिलहाल डिप्टी कलेक्टर हैं। वे मूल रूप से तमिलनाडु के मदुरई की रहने वाली हैं और डिप्टी कलेक्टर की ट्रेनिंग ले रही हैं। उन्होंने भी इस जिम्मेदारी को निभाते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। राजेश्वरी सुवे एम IPS बनना चाहती हैं। वे इलेक्ट्रानिक्स में ग्रेजुएट हैं।
हरियाणा के हैं तीसरे नंबर पर रहे एकांश ढुल
वहीं यूपीएससी परीक्षा में तीसरे स्थान पर रहे एकांश ढुल हरियाणा से आते हैं। उनका पैतृक गांव रोहतक जिले का भगवतीपुर है, लेकिन वे चंडीगढ़ में रहते हैं। उनके पिता कृष्ण ढुल भाजपा के नेता हैं। एकाशं ढुल ने तीसरे प्रयास में यह सफलता हासिल की है।









