Lucknow Green Corridor : उत्तर प्रदेश में 28 किलोमीटर का ग्रीन कॉरिडोर बनकर तैयार, मुख्यमंत्री करेंगे लोकार्पण

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी होंगे समारोह में शामिल, कुल 57 किलोमीटर का बनना है ग्रीन कॉरिडोर

Lucknow Green Corridor : लखनऊ के बहुप्रतीक्षित ग्रीन कॉरिडोर फेज-2 का निर्माण पूरा हो गया है। अब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 13 मार्च को इसका लोकार्पण करेंगे। इसके लिए झूलेलाल पार्क में भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित करने की तैयारी की गई हैं। अब शुक्रवार यानी 13 मार्च को इसके दूसरे चरण का लाेकार्पण होने जा रहा है।

गौरतलब है कि यह कॉरिडोर गोमती नदी के दोनों किनारों पर कुल 57 किलोमीटर लंबा बनाया जाना है। इसको 4 चरणों में तैयार किया जा रहा है। इस कॉरिडोर के तहत चौड़ी सड़कों के साथ-साथ अलग-अलग लेन, हरियाली और सुगम यातायात के लिए आधुनिक डिजाइन से किया जा रहा है। क्योंकि इसके अलग-अलग हिस्सों में बहुमार्गीय सड़कों को निर्माण किया जा रहा है, ताकि लोगों को सुगम व सुरक्षित यात्रा का अनुभव मिल सके।

6 लेन सड़क वाला है दूसरा चरण

लखनऊ में बन रहे इस ग्रीन कॉरिडोर के दूसरे फेज के अंतर्गत गोमती नगर के समता मूलक चौक से होते हुए निशातगंज के रास्ते हनुमान सेतु डालीगंज तक बनाया गया है। यह 6 लेन की सड़क बहुत ही विशेष है। इस सड़क की चौड़ाई दोनों ओर करीब 11.50 मीटर है। निशातगंज में शानदार चौराहे का निर्माण किया गया है। यातायात की दृष्टि से देखा जाए तो यह परियोजना बहुत ही महत्वपूर्ण है। क्योंकि इससे करीब 5 लाख लोगों को सीधा लाभ होगा। हालांकि यह कॉरिडोर पूरी तरह से तैयार है, लेकिन लोगों के लिए औपचारिक लोकार्पण के बाद ही खोला जाएगा। इससे पहले एंट्री और एग्जिट प्वाइंट को अस्थाई रूप से बंद किया गया है।

अधिकारियाें का कहना है कि यह कॉरिडोर बनने से निशातगंज, डालीगंज, समतामूलक, बादशाहनगर और आसपास के क्षेत्रों में लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी और जाम की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। क्योंकि लोगों को सीधे गोमती किनारे रास्ता मिलेगा, ऐसे में शहर के अंदर की सड़कों पर वाहनों का दबाव कम हो जाएगा।

बढ़ेगी शहर की सुंदरता

इस परियोजना के तहत शहर को जाम से मुक्ति तो मिलेगी ही साथ ही सुंदरता बढ़ाने के लिए भी खास प्रबंधन किए जा रहे हैं। क्योंकि सड़कों के किनारों पर ग्रीन बेल्ट, पैदल रास्ता और साइकिल पथ भी बनेगा। इसके साथ ही यहां व्यवसायिक हब और मनोरंजन क्षेत्र भी विकसित किए जाने हैं। इन सभी मार्गों पर जल निकासी का प्रबंधन बहुत ही आधुनिक होगा। इससे बारिश होने पर पानी नदी में जाएगा और लोगों को परेशानी नहीं होगी।

Lucknow Green Corridor: 28-km green corridor ready in Uttar Pradesh, Chief Minister to inaugurate it
उत्तर प्रदेश में 28 किलोमीटर का ग्रीन कॉरिडोर बनकर तैयार, मुख्यमंत्री करेंगे लोकार्पण

यह है 4 चारणों का ब्योरा

4 चरणों में बनने वाले इस ग्रीन कॉरिडोर के तहत पहला चरण लखनऊ आईआईएम रोड से पक्का पुल डालीगंज तक है। यह चरण पूर हो चुका है। वहीं दूसरे चरण के तहत समता मूलक चौक से हनुमान सेतु डालीगंज तक सड़क निर्माण किया गया है। यह परियोजना 13 मार्च को लोगों को समर्पित कर दी जाएगी। इसके बाद तीसरे चरण में डालीगंज से शहीद पथ तक सड़क निर्माण होना है। चौथे चरण में शहीद पथ से किसान पथ तक की परियोजना पूरी होगी। इसके तहत ही लखनऊ की महत्वाकांक्षी ग्रीन काॅरिडोर प्रोजेक्ट पूरा हो जाएगा।

2300 मीटर लंबा फ्लाईओवर

इसी परियोजना के तहत लखनऊ के लामार्टीनियर कालेज से जी-20 रोड तक फ्लाईओवर बनाया जाएगा। इसकी लंबाई 2300 मीटर होगी। यह फ्लाईओवर गोमती के दाएं किनारे पर बनेगा। इसमें रेलवे ओवर ब्रिज भी शामिल है। इस 4 लेन फ्लाईओवर के निर्माण पर 315 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। इसके लिए सरकार द्वारा टेंडर जारी किए जा चुके हैं और अगले 2 साल में तैयार होने की उम्मीद है। इसके अलावा इसी परियोजना के तहत गोमती नदी पर 250 मीटर लंबा ब्रिज भी बनाया जाना है। यह पुल गोमती नदी के दाएं किनारे पर सेना की जमीन पर बनने वाले बंधा रोड को जी-20 रोड को जोड़ेगा। इस परियोजना पर 60 करोड़ रुपये खर्च होंगे और इसके लिए टेंडर किया गया है। इस पुल को अगले 1 साल में तैयार किया जाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button