Nuh Alwar Highway : वन विभाग की मिली मंजूरी 4 लेन का रास्ता साफ, सुगम और सुरक्षित होगा सफर
1 साल पहले हो चुका है बजट आबंटित, वन विभाग की एनओसी में उलझी थी परियोजना
Nuh Alwar Highway : नूंह से अलवर हाईवे को 4 मार्गीय करने का रास्ता अब साफ हो गया है। क्योंकि इसके लिए वन विभाग की मंजूरी मिल गई है। इसका निर्ममाणभारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा किया जाएगा। यह मार्ग लंबे समय से परियोजना के स्तर पर अटका हुआ था, लेकिन अब वन विभाग की एनओसी मिलने के बाद इसके निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। हालांकि इसके लिए करीब 1 साल पहले ही 480 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया जा चुका है। यह मार्ग 46 किलोमीटर लंबा है।
यह मार्ग दिल्ली -हरियाणा और राजस्थान को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण रास्ता होगा। हालांकि अभी तक इस मार्ग का प्रयोग बड़े स्तर पर हो रहा है, लेकिन अब इसको 4 लेन नेशनल हाईवे बनाया जाएगा। इसके निर्माण के लिए वन विभाग से मंजूरी मिल चुकी है। इ इसके लिए करीब 1 साल से इंतजार किया जा रहा था। इस मार्ग के बनने से राजस्थान और हरियाणा के साथ दिल्ली का जुड़ाव बेहतर होगा। नूह और अलवर क्षेत्र साथ लगते हुए होने के बावजूद यहां विकास में काफी अंतर है। अब उम्मीद जताई जा रही हे कि यह मार्ग नूह को विकास के मामले में आगे लेकर जाएगा
हरियाणा राजस्थान में बढ़ेगा बुनियादी ढांचा
यह मार्ग अपने आप में बहुत महत्वपूर्ण है। 480 करोड़ रुपये से बनने वाले इस मार्ग से हरियाणा और राजस्थान में बुनियादी ढांचे को बढ़ावा मिलेगा। फिलहाल यह मार्ग 2 लेन है, इसको विस्तार देते हुए अब 4 लेन किया जाना है। इससे हरियाणा का नूह जिला सीधा राजस्थान के अलवार जुड़ जाएगा। नूह से यह मार्ग दिल्ली हाईवे में जुड़ रहा है। ऐसे में अलवर और आसपास के क्षेत्रों के लिए दिल्ली का रास्ता आसान और सुगम होगा।
अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा
यह मार्ग राजस्थान के किसानों के साथ-साथ हरियाणा के नूह जिला के किसानों के लिए भी काफी महत्वपूर्ण होने जा रहा है। इस हाईवे के बनने से क्षेत्र की अर्थ व्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा। क्योंकि अलवर बड़ा औद्योगिक केंद्र बन कर उभर रहा है। यहां ऑटोमोबाइल, इंजीनियरिंग, कांच, सिरेमिक और रासायनिक उद्योगों के साथ-साथ कलाकंद (Milk Cake) उद्योग काफी विकसित हो रहा है। ऐसे में दिल्ली से दूरी कम होने का लाभ व्यापारियों को मिलेगा। वहीं हरियाणा का नूह जिला अपने कृषि व्यवसाय के लिए जाना जाता है। यह मार्ग इन क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाएगा।

भारत माला परियोजना के तहत बनेगा 4 लेन
नूह-अलवार को जोड़ने वाली यह राजमार्ग परियोजना वर्तमान दो-लेन सड़क को अपग्रेड कर आधुनिक 4 -लेन राजमार्ग में बदलने का कार्य है। इसका निर्ममाण भारतमाला परियोजना के तहत एनएचएआई द्वारा करवाया जा रहा है। इसके तहत कम पहुंच वाले क्षेत्रों तक यातायात की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। नूह को हरियाणा का पिछडा क्षेत्र माना जाता है और यह गुरुग्राम और अलवर जैसे क्षेत्रों के बीच में बसा है। ऐसे में यह परियोजना इस क्षेत्र के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगी। क्योंकि इस मार्ग से पर्यटन और कृषि दोनों को बढ़ावा मिलने की संभावना है।
जल्द पूरी होगी यात्रा
हालांकि इस मार्ग को 4 लेन करने की परियोजना है, वहां पहले ही 2 लेन की सड़क है। यहां वाहनों के दबाव के आगे यह सड़क काफी संकरी पड़ रही है। 4 लेने बनने के बाद नूह और अलवार के बीच यात्रियों तेज यात्रा के साथ सुगम यात्रा का भी अनुभव मिलेगा। इसके अलावा इस मार्ग पर अन्य व्यवसायिक गतिविधयां भी विकसित होंगी, जो स्थानीय लोगों को रोजगार से जोड़ेंगी। हालांकि लंबे समय से इस परियोजना के लिए काम चल रहा था, लेकिन तकनीकी मामलों में फंसी होने के कारण दिक्कत आ रही थी। 480 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित होने के बाद भी इस पर काम शुरू नहीं हो पा रहा था। अब वन विभाग की मंजूरी के साथ निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।










