Trains Cancelled And Diverted : रेलवे का मेगा ब्लाक, अप्रैल और मई में बंद रहेंगी ट्रेन कई का बदलेगा रूट
लखनऊ कानपुर रूट पर ट्रेन पकड़नी है तो पहले जांच लें स्थिति
Trains Cancelled And Diverted : अगले दो महीने में रेलवे का मेगा ब्लाक आने वाला है। क्योंकि अप्रैल और मई महीने में लखनऊ और कानपुर रूट पर कई ट्रेन रद रहने वाली हैं। इसके अलावा कई ट्रेन का रूट भी बदला गया है। ऐसे में यदि इन दिनों में आप भी रेल से कहीं जाने की योजना बना रहे हैं तो घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जांच लें। ऐसा न हो कि आप स्टेशन पर इंतजार करते रहें और ट्रेन यहां आए ही नहीं।
क्योंकि यह मेगा ब्लाक कानपुर में पुल के बायां किनारा स्थित पुल संख्या 110 पर इंजीनियरिंग कार्य के कारण हो रहा है। ऐसे में यात्रियों को इन दिनों में भारी परेशानी उठानी पड़ेगी। इसके कारण कानपुर के रास्ते पुणे, झांसी, आगरा जैसे शहरों को जाने वाले यात्रियों के लिए दिक्कत बढ़ेंगी। 2 अप्रैल से यहां ब्लाक शुरू होगा।
इसके कारण रेल गाड़ी कानपुर व अनवरगंज तक चलेंगी। इसके चलते 1 अप्रैल से 11 मई तक एलटीटी -सीतापुर एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 12107 को कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर 3:30 घंटे रोका जाएगा। इसी प्रकार कासगंज से चलने वाली 55346 कासगंज-लखनऊ पैसेंजर ट्रेन और लखनऊ जंक्शन से 2 अप्रैल से 14 मई तक चलने वाली ट्रेन नंबर 55345 कासगंज पैसेंजर को इस बीच रद्द किया गया है।
लखनऊ-कानपुर के बीच रद्द रहने वाली ट्रेन
इस कार्य के चलते रेलवे द्वारा कुछ ट्रेनों को रद किया गया है। इसमें गाड़ी संख्या 12180 आगरा फोर्ट-लखनऊ इंटरसिटी को 2 अप्रैल से 13 मई रद्द किया गया है। गाड़ी संख्या 12179 लखनऊ जंक्शन-आगरा फोर्ट इंटरसिटी को 2 अप्रैल से 14 मई तक रद्द किया गया है। गाड़ी संख्या 12103 पुणे-लखनऊ जंक्शन को 7 अप्रैल से 12 मई तक रद्द किया गया है। वहीं 8 अप्रैल से 13 मई तक लखनऊ जंक्शन-पुणे एक्सप्रेस को रद्द किया गया है। गाड़ी संख्या 11109 वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन झांसी- लखनऊ इंटरसिटी ट्रेन को 2 अप्रैल से 13 मई तक रद्द किया गया है। वहीं इसकी दूसरी ट्रेन 11110 को 2 अप्रैल से 13 मई तक रद्द किया गया है। यह गाड़ी लखनऊ -वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन झांसी इंटरसिटी के बीच चलती है।
जिन ट्रेनों को बदला जाएगा रूट
इसके अलावा कुछ ट्रेनों को इस दौरान रूट बदल कर चलाया जाएगा। इसके तहत 2 अप्रैल से 13 मई तक नई दिल्ली-लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 12004 को मुरादाबाद के रास्ते चलाया जाएगा। वहीं गाड़ी संख्या 02563 बरौनी-नई दिल्ली, 02569 दरभंगा-नई दिल्ली, 02564 नई दिल्ली-बरौनी स्पेशल को भी मुरादाबाद के रास्ते चलाने की योजना बनाई गई है।
गाड़ी संख्या 19615 उदयपुर सिटी-कामाख्या एक्सप्रेस को 6 अप्रैल से 11 मई तक सीतापुर सिटी-बुढ़वल के रास्ते चलाया जाना है। ट्रेन नंबर 20921 बान्द्रा-लखनऊ को 4 अप्रैल से 9 मई तक कासगंज-शाहजहांपुर-आलमनगर के रास्ते चलाने की योजना बनी है। इसके साथ ही 3 अप्रैल से 8 मई तक गाड़ी संख्या 19053 सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस और 4 अप्रैल से 9 मई तक 15270 साबरमती-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस को नए रूट कानपुर -प्रयागराज -मीरजापुर से चलाया जाएगा।
यह ट्रेन नहीं पहुंचेंगी लखनऊ
इसके अलावा कुछ ट्रेन ऐसी भी हैं, जो इस दौरान लखनऊ नहीं पहुंचेंगी। इन ट्रेन को कानपुर-प्रयागराज-प्रतापगढ़ के रास्ते चलाया जाएगा। इनमें गाड़ी संख्या 11079 एलटीटी -गोरखपुर एक्सप्रेस को 2 अप्रैल से 7 मई तक नए रूट पर चलाया जाना है। इसके अलावा गाड़ी संख्या 15066 पनवेल – गोरखपुर एक्सप्रेस को भी इसी रूट के लिए 1 अप्रैल से 12 मई तक शेड्यूल किया गया है।
वहीं ट्रेन नंबर 15046 ओखा गोरखपुर को 5 अप्रैल से 10 मई तक इस रूट पर चलाया जाएगा। 1 अप्रैल से छह मई तक गाड़ी संख्या 22534 यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस को नए रूट से चलाया जाना है। इसी रूट से चलने वाली गाड़ियों में 2 अप्रैल से 7 मई तक 15024 यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस, 12598 मुंबई- गोरखपुर एक्सप्रेस को 1 अप्रैल से छह मई तक और 15030 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस को 4 अप्रैल से 9 मई तक इस रूट पर चलाया जाना है।










