Summer Skin Care : गर्मी और धूप छीन लेंगी आपका निखार, घरेलू उपाय से करें उपचार

गर्मियों में अपने चेहरे की चमक बनाए रखने के लिए अपनाएं घरेलू नुस्खे

Summer Skin Care : गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में भीषण गर्मी परेशान तो करेगी ही, साथ ही धूप चेहरे का रंग भी उड़ा देगी। ऐसे में कुछ घरेलु उपाय अपनाकर अपनी स्किन को पूरी तरह से पोषित रखा जा सकता है। इसके लिए बाहरी महंगे उत्पादों की जरूरत नहीं है। क्योंकि बाहर उत्पाद जहां महंगे होते हैं, वहीं इनमें कई प्रकार के कैमिकल भी हो सकते हैं। इससे स्किन पर दुष्प्रभाव आ सकता है। ऐसे में कई घरेलू नुस्खे काफी असरदार होने वाले हैं।

क्योंकि गर्मियों के मौसम में चिलचिलाती धूप, पसीना और इसके साथ उड़ रही धूल-मिट्टी चेहरे की प्राकृतिक चमक को फीका कर देते हैं। इस मौसम में त्वचा तैलीय (oily) होने के कारण रंग गहरा होने के साथ-साथ मुहांसे व टैनिंग भी हो जाते हैं। ऐसे में त्वचा विशेषज्ञ डा. मोनिल शर्मा बताती हैं कि गर्मियों के मौसम में चेहरे का प्राकृतिक ग्लो या चमक बनाए रखने के लिए कई उपाय किए जा सकते हैं। कुछ ऐसा सामान है, जो हमारी रसोई में मौजूद रहता है। यह प्राकृतिक वस्तुएं चेहरे को प्राकृतिक रूप से चमकाने के लिए काफी प्रभावशाली होती हैं।

त्वचा को कच्चे दूध से रखें साफ और हाइड्रेट

गर्मियों में हर वस्तु या वनस्पति पर सुखे का प्रभाव आता है। यही प्रभाव हमारी त्वचा पर भी आता है। क्योंकि साथ में पसीना भी आता है, ऐसे में किटाणुओं का भी आर हो सकता है। इसके लिए जरूरी है सही प्रकार से सफाई हो और नमी बनी रहे। प्राकृतिक चमक का यह सबसे जरूरी नियम है।

इसमें कच्चा दूध बहुत ही प्रभावशाली रहता है। कच्चा दूध बहुत ही शानदार प्राकृतिक क्लींजर का काम करता है। इसको सूती रूई से चेहरे पर ठंडा दूध अप्लाई करें। इससे चेहरे पर लगी गंदगी साफ होगी और स्किन को ठंडक मिलेगी। इसके अलावा भरपूर पानी पिएं। क्योंकि बाहरी बाहरी चमक के साथ-साथ अंदरूनी स्वास्थ्य भी जरूरी है। कम से कम 3-4 लीटर पानी दिन में पिएं। यदि आप अधिक पसीने वाला काम करते हैं तो पानी को ढ़ा लें।

खीरा, ककड़ी ओर ऐलोवेरा से बनाएं फेस पैक

गर्मियों के मौसम में त्वचा को ठंडक और चमक देने के लिए घर पर ही फेस पैक बनाया जा सकता है। इससे जहां चेहरे को कूलिंग मिलेगी, वहीं बेहतर सफाई भी हो जाएगी। यह फेस पैक काफी असरदार घरेलू नुस्खा होगा। क्योंकी गर्मी में तेज धूप त्वचा को जलाती है और एलोवेरा जलन कम करता है।

इसके लिए खीरे को कद्दूकस करके इसका रस निकाल लें और इसमें ताजा एलोवेरा एक टुकड़ा मिला कर फैट लें। इस रैमेडी को करीब 20 मिनट तक अपने चेहरे पर लगा कर रखें और सके बाद ठंडे पानी से धोएं।यदि तेलीय त्वचा है तो इसमें मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल भी मिलाया जा सकता है। क्योंकि यह तत्व चेहरे के तेल सोख कर रोम छिद्रों को गहराई तक साफ करती हैं।

चंदन फेस पैक

घर पर ही चंदन फेस पैक भी आसानी से बनाया जा सकता है। इसमें मुख्य रूप से चंदन पाउडर के साथ मुलतानी मिट्टी भी प्रयोग होगी। इसमें गुलाब जल और दही मिलाकर इसका पेस्ट अपने चेहरे पर लगाएं। इसको अच्छी प्रकार से सुखालें इसके बाद ठंडे पास से धो लें।क्योंकि गुलाब जल और चंदन त्वचा को ठंंडक देंगे। दही के लैक्टिक एसिड त्वचा से टैनिंग हटाने में मददगार होगा। इस पेस्ट को चेहर के साथ-साथ गर्दन पर भी लगाया जा सकता है।

पपीते वाला फेस पैक

घर पर ही पपीते से फैस पैक बना सकते हैं। इससे चेहरे की मृत कोशिकाओं को हटाने में मदद मिलती है। इसको बनाने के लिए सबसे पहले पपीते को अच्छी प्रकार से मैश कर लें और इसमें एक छोटा चम्मच शहद का मिला लें। इससे रूखी त्वचा को काफी लाभ होगा। इसको भी चेहरे पर लगा कर सुखने के बाद ठंडे पासने से धो लें। यदि चेहरे पर टैनिंग आ गई है तो टमाटर के रस से प्राकृतिक ब्लीचिंग की जा सकती है। टमाटर के रस को अपने चेहरे पर 15 मिनट तक लगा कर छोड़ दें।

सबसे असरदार और पुराना नुस्खा बेसन और हल्दी

बेसन और हल्दी का लेप सबसे पुराना और असरदार नुस्खा है। इसको बनाने के लिए बेसन में चुटकी भर हल्दी के साथ नींबू का रस मिला कर अपने चेहरे प र लगाएं। सामान्य तौर पर गर्मी के मौसम में अपने चेहरे को सुबह सामान्य ठंडे पानी से धोना चाहिए। सबसे जरूरी है कि शहरी को डिहाइड्रेट नहीं होने दें। इसके लिए भोजन में भी तरबूज, पपीता, खीरा जैसे पदार्थों का सेवन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button