Dengue Vaccine : डेंगू के डंक पर होगा स्वदेशी वैक्सीन का प्रहार, इसी साल मिल सकती है डोज

तीसरे चरण में चल रहा है ट्रायल, हर साल बचेंगी सैकड़ों जान

Dengue Vaccine : डेंगू के मच्छरों से होने वाली बीमारी से अब लोगों को राहत मिल सकती है। क्योंकि स्वदेशी देशी डेंगू वैक्सीन डेंगीआल इस साल के अंत तक तैयार हो सकती है। हालांकि यह वैक्सीन तैयार है और इसका तीसरे चरण का ट्रायल चल रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस साल दिसंबर महीने तक यह वैक्सीन लोगों के लिए तैयार कर ली जाएगी। इससे हर साल डेंगू की चपेट में आने वाले लाखों लोगों को राहत मिलेगी।

क्योंकि भारत में बड़े स्तर पर डेंगू का प्रभाव रहता है। विशेषकर मानसून के मौसम के बाद यह बीमारी तेजी से बढ़ती है। कई बार डेंगू जानलेवा भी हो जाती है। अब भारतीय वैज्ञानिकों ने देश के लोगों को इससे बचाने के लिए स्वदेशी डेंगू वैक्सीन डेंगीआल तैयार कर ली है।

इसका परीक्षण अंतिम चरण चल रहा है। इसमें भी सकारात्मक परिणाम आने की संभावना है। इसके बाद इस साल के अंत तक यह वैक्सीन लोगों को लगाने के लिए उपलब्ध होगी। इससे वैक्सीन से देश में डेंगू से राहत उम्मीद जगी है। इस वैक्सीन का क्लिनिकल ट्रायल अब अंतिम चरण में चल रहा है।

देश भर में चल रहा प्ररीक्षण

दरअसल इस वैक्सीन का परीक्षण देश भर के 19 प्रमुख चिकित्सा संस्थानों में किया जा रहा है। यह परीक्षण अब तीसरे चरण में है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही इसको लेकर फैसला होगा। हालांकि इस प्रोजेक्ट में लगे स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि इसके सकारात्मक परिणाम ही सामने आएंगे। ऐसे में यह देश में बनने वाली वैक्सीन की बड़ी सफलता होगी। इस वैक्सीन का विकास प्रमुख दवा निर्माता कंपनी पैनासिया बायोटेक द्वारा भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के सहयोग से किया गया है।

4 प्रकार के डेंगू में असरदार होगी सिंगल डोज वैक्सीन

यह वैक्सीन डेंगू पर काफी प्रभावशाली बताई जा रही है। लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) भी इस महत्वपूर्ण परीक्षण में शामिल है। विवि की ओर से कहा गया है कि यह एक वैक्सीन टेट्रावैलेंट है। इसका अर्थ यह हुआ कि यह वैक्सीन चारों प्रकार के डेंगू वायरस पर असरदार होगी। इस वैक्सीन की सिंगल डोज ही देनी होगी। यही विशेषता इस वैक्सीन को अन्य वैक्सीन से अलग बनाती है। क्योंकि इस वैक्सीन में ऐसी क्षमता है, जिससे डेंगू वायरस के चारों सीरोटाइप (डीईएनवी-1, 2, 3, 4) के खिलाफ प्रतिरक्षा हो सकती है।

2 साल पहले शुरू हुआ ट्रायल

विवि की ओर से कहा गया है कि इस वैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल करीब 2 साल पहले यानी अगस्त 2024 में शुरू किया गया था। इस ट्रायल से देशभर के 19 चिकित्सा संस्थान जुड़े हैं। यहां पर 10 हजार से अधिक स्वस्थ वयस्कों को इसमें शामिल किया गया है। यह ट्रायल पूरी तरह पहले तय की गई योजना के अनुसार चलाई गई है। पिछले साल 2025 में ट्रालय में शामिल सभी स्वस्थ वयस्कों का पंजीकरण पूरा हो गया। केजीएमयू में भी करीब 300 से अधिक वयस्कों को ट्रायल में शामिल किया गया है।

इसलिए खास है स्वदेशी वैक्सीन

दरअसल देश में हर साल डेंगू काफी गंभीर स्थिति में पहुंच जाता है। दिल्ली जैसे बड़े महानगर भी इसकी चपेट में आते हैं। वहीं डेंगू का इलाज भी कुछ लोगों को नहीं मिल पाता। यहां तक की टेटिंग में भी असमंजस रहता है। क्योंकि चिकित्सकों द्वारा इलाज भी सिर्फ मरीज के लक्षणों को देख कर ही किया जाता है। अब यह डेंगीआल वैक्सीन बड़े स्तर पर देश की चिकित्सका व्यवस्था को प्रभावित करेगी। क्योंकि इस वैक्सीन से डेंगू के चारों प्रकारों (DENV-1, 2, 3, 4) के खिलाफ लड़ने की क्षमता है। साथ ही हर व्यक्ति को 1 ही डोज लेनी हाेती है।

आईसीएमआर को भेजी गई रिपोर्ट

इस परीक्षण से जुड़े वैज्ञानिकों का कहना है कि वैक्सीन को इसकी डमी डोज के समूहों में बांट कर परीक्षण किया गया था। इससे परिणाम काफी अच्छे आए हैं। इनकी रिपोर्ट आईसीएमआर को भेजी गई है। अगले कुछ महीने में इसका फाइनल डेटा आ जाएगा। इसके बाद इसको लोगों को लगाने की मंजूरी मिल जाएगी। क्योंकि ट्रायल की फाइनल रिपोर्ट आने के बाद इसको ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) के स्वीकृति मिलनी बाकी रह जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button