Film Shooting in Mathura : फिल्म इंस्पेक्टर राजवीर की मथुरा में शूटिंग

बृज क्षेत्र की झलक देखने के लिए स्थानीय दर्शकों में उत्साह है

Film Shooting in Mathura : हिंदी फिल्म इंस्पेक्टर राजवीर की शूटिंग इन दिनों उत्तर प्रदेश के मथुरा और इसके आसपास के क्षेत्रों में चल रही है। विनोद नागर द्वारा निर्देशित फिल्म इस फिल्म को लेकर स्थानीय लोगों में काफी उत्साह है। फिल्म के प्रदर्शन पर भी इसका असर रहेगा। क्योंकि स्थानीय बृज क्षेत्र की झलक फिल्म में मिलने जा रही है। निर्माता, निर्देशक और मुख्य अभिनेता विनोद नागर द्वारा इस फिल्म का पहला शॉट होटल ड्यूक पैलेस में किया।

फिल्म की शूटिंग की जोरदार शुरूआत उत्तरप्रदेश के पावन शहर मथुरा में हो चुकी है। यहां से फिल्म की शूटिंग को काफी ऊर्जा मिली है। फिल्म के गीत सीधी साधी छोरी ना बिगाड़ो बालमा ने कहानी काे टर्निंग पॉइंट दिया है। फिल्म समीक्षकों का मानना है कि यह गीत और फिल्मांकन दर्शकों को कहानी मुख्य बिंदुओं से जोड़ने में मदद करेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि इससे फिल्म को खास मजबूती मिलेगी।

बेहद खास है फिल्म की कास्ट

जैसा की पहले ही साफ हो चुका है कि इस फिल्म में मुख्य भूमिका विनोद नागर रहने वाले हैं।
उनके साथ कास्ट काफी जोरदार रहने वाली है। इसमें तन्नु सुनेजा, मनोज गौतम, क़ादिर खान वारसी, बलजीत सिंह, सरिता ओझा, शुभांगी शर्मा, विक्रम सिंह, अमित त्यागी, यमन भार्गव और अनूप सिंह शामिल हैं। आदिल एन लुक्का जैसे बेहतरीन और ऊर्जावान कलकार फिल्म की सिनेमैटोग्राफी को देख रहे हैं। ऐसे में यह फिल्म विजुअल ट्रीटमेंट के लिहाज से काफी विशेष रहने वाली है।

क्या है फिल्म की कहानी

दरअसल इस फिल्म की कहानी दो दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती नजर आएगी। यह दोनों ही दोस्त गरीबी में पलते-बढ़ते हैं। समय बीतने के साथ्ज्ञ साथ एक दोस्त पुलिस ज्वाइन करता है और यह कहानी को नया मोड़ देता है। इस कहानी में दोस्ती और हालात को प्रदर्शित किया जाएगा। ऐसे में फिल्म से पहले इसकी शूटिंग ही क्षेत्र के लोगों के लिए काफी आकर्षण बन रही है।

कब रिलीज होगी फिल्म इंस्पेक्टर राजवीर

हालांकि अभी फिल्म की शूटिंग शुरू हुई है, ऐसे में इसके रिलीज को लेकर निर्माताओं द्वारा कोई भी जानकारी नहीं दी गई। हालांकि इसकी शूटिंग से बृज क्षेत्र काफी रोमांचित है। फिल्म में मनोरंजन के साथ-साथ भावनाओं और सस्पेंस का भरपूर तड़का देखने को मिलने वाला है। ऐसे में दर्शक भी अब इंतजार कर रहे हैं कि फिल्म कब रिलीज होगी। इसको लेकर फिल्मी दुनिया में भी काफी चर्चाएं हैं। क्योंकि भारतीय फिल्म जगत में यह फिल्म नया दौर लेकर आएगी।

ईमानदार पुलिस अधिकारी की कहानी

यह फिल्म एक ईमानदार पुलिस अधिकारी की कहानी है। इस फिल्म में स्थानीय क्षेत्र के साथ-साथ स्थानीय कलाकारों को भी काफी प्रोत्साहित किया गया है। इसके कारण ही मथुरा क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह है। इसमें ईमानदार पुलिस अधिकारी इंस्पेक्टर राजवीर के संघर्षों को दिखाया जाएगा।

किस प्रकार ईमानदार पुलिस अधिकारी को समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और अपराधियों के साथ सत्ता के गठजोड़ का सामना करना पड़ता है। इसमें ऐसे पुलिस अधिकारी के संघर्ष दिखाए गए हैं, जिसमें वह अपराधियों के साथ-साथ विभाग में मौजूद लोगों से भी निपटता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button