Oppo F Series : ओपो का बड़ा धमाका : F33 सीरीज के दो नए 5G फोन जल्द होंगे लॉन्च

Oppo F Series latest model : भारतीय बाजार में Oppo जल्द ही अपनी F-सीरीज का विस्तार करने जा रही है। कंपनी Oppo F33 और Oppo F33 Pro के रूप में दो नए 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। हालांकि इन डिवाइसेज को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन लीक्स और रिपोर्ट्स के जरिए इनके फीचर्स सामने आने लगे हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Oppo F33 सीरीज भारत में अप्रैल के तीसरे सप्ताह तक लॉन्च हो सकती है। कीमत की बात करें तो इन स्मार्टफोन्स की कीमत ₹25,000 से ₹35,000 के बीच रहने की संभावना है। अगर ऐसा होता है, तो यह नई सीरीज पिछले मॉडल्स के मुकाबले थोड़ी महंगी हो सकती है।

Oppo F Series : बैटरी और ड्यूरेबिलिटी पर कंपनी का फोकस

इस बार कंपनी का फोकस खासतौर पर बैटरी और ड्यूरेबिलिटी पर रहने वाला है। बताया जा रहा है कि नए मॉडल्स में बेहतर बैटरी बैकअप और मजबूत डिजाइन देखने को मिलेगा। इससे पहले F-सीरीज के पुराने मॉडल्स में बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया था, जिसे अब और बेहतर किया जा सकता है। साथ ही, पानी और धूल से सुरक्षा के लिए हाई लेवल IP रेटिंग मिलने की भी उम्मीद है।

Oppo F Series Big bang from Oppo Two new 5G phones of the F33 series
Oppo F Series Big bang from Oppo Two new 5G phones of the F33 series

अगर मौजूदा Oppo F31 series की बात करें, तो इसमें 6.5-इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। कैमरा सेटअप में 50MP का प्राइमरी सेंसर और 2MP का पोर्ट्रेट लेंस दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए अलग-अलग वेरिएंट में 16MP और 32MP कैमरा मिलता है।

परफॉर्मेंस के मामले में F31 प्रो मॉडल में MediaTek Dimensity 7300-Energy चिपसेट दिया गया है, जबकि स्टैंडर्ड मॉडल में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलता है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि आने वाली F33 सीरीज में इससे भी बेहतर अपग्रेड्स देखने को मिल सकते हैं। कुल मिलाकर, Oppo की यह नई सीरीज उन यूजर्स के लिए खास हो सकती है जो दमदार बैटरी, मजबूत डिजाइन और बेहतर परफॉर्मेंस वाले 5G स्मार्टफोन की तलाश में हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button