Husband Returns After 25 Years: पंजाब में हुई हैरान करने वाली घटना, 25 साल बाद लौटा व्यक्ति पत्नी को हो चुके हैं 2 बच्चे
परिवार ने समझ लिया था मरा हुआ, देवर से कर ली थी पत्नी ने शादी, यूपी पुलिस ने मिलवाया, अब बदल गई है दुनिया
Husband Returns After 25 Years: सोच कर देखें की एक व्यक्ति शादी के बाद लापता हो जाता है और वह 25 साल बाद घर पहुंचता है। जब वह घर पहुंचा तो पता चला कि परिवार ने उसे मरा हुआ मान लिया था। साथ ही पत्नी ने भी अपने देवर से शादी कर ली थी। इतना ही नहीं उनके 2 बच्चे भी हैं। जी हां कोई कहानी नहीं, बल्कि सच्ची घटना है। घटना पंजाब के कपूरथला की है। कपूरथला के शिव दयाल गांव में जब उत्तर प्रदेश पुलिस हंसा को उसके घर ले कर आई। घर में खुशी तो थी, लेकिन इससे भी बड़ा धर्मसंकट खड़ा हो गया।
दरअसल शादी के बाद करीब 25 साल पहले कपूरथला के गांव शिव दयाल निवासी हंसा अचानक गायब हो गया। हालांकि परिवार के लोगों ने उसे हर जगह तलाशा, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस पर परिजनों को भी लगा कि हंसा की मौत हो गई होगी। हालांकि इसके लिए करीब 3 साल तक इंतजार किया गया। जब हंसा नहीं मिला तो उसकी पत्नी की शादी हंसा के देवर से करवा दी गई।
22 साल से साथ रह रहे
गांव के लोगों ने बताया कि हंसा के गायब होने के बाद परिवार के लोगों ने तलाश भी की और इंतजार भी किया। इसके बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो हंसा सिंह की पत्नी की शादी हंसा के छोटे भाई सुख सिंह से करवा दी गई। अब वे दोनों पिछले 22 सालों से वैवाहिक जीवन जी रहे हैं। वहीं करीब एक सप्ताह पहले ही उत्तर प्रदेश पुलिस हंसा को लेकर गांव पहुंच गई।
उत्तर प्रदेश में जी रहा था भिखारी का जीवन
दरअसल हंसा उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिला के नहटौर में एक भिखारी का जीवन जी रहा था। लोग उसे यहां जरूरत के लिए खाना दे देते थे। लेकिन करीब एक सप्ताह पहले हंसा के जीवन में चमत्कार हो गया। हंसा को इस हाल में देख कर आसपास के लागों को उस पर शक हो गया। इस पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। नहटौर थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह स्वयं मौके पर पहुंचे। यहां पुलिस ने हंसा की हालत देख कर उससे बातचीत की तो उसके घर का पता मिल गया।
पुलिस ने प्यार से की बात हंसा ने बता दिया पता
इस मामले में पुलिस ने हंसा से प्यार से बातचीत शुरू की। पुलिस के अनुसार हालांकि उसकी बात साफ समझ नहीं आ रही थी, लेकिन उसका नाम हंसा और पंजाब के कपूरथला स्थित शिव दयाल गांव का पता चल गया। इस पर थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह ने पंजाब पुलिस ने पंजाब पुलिस से संपर्क किया और पता चल गया कि हंसा का घर कहां है।
इस पर अगले 72 घंटों में ही हंसा सिंह के भाई और गांव के सरपंच नहटौर पहुंच गए। हालांकि शुरू में परिवार के लोग भी उसे पहचान नहीं पाए, लेकिन गांव की पुरानी घटनाएं सुन कर हंसा भावुक हो गया। ऐसे में पता चला गया कि पंजाब से 25 साल पहले गायब हुआ यही हंसा है।
मां बोली बेटा मिल गया अब चैन से मर सकूंगी
वहीं जब हंसा का भाई व गांव के सरपंच उत्तर प्रदेश गए तो उन्होंने हंसा सिंह की बात फोन पर उसकी मां जट्टो कौर से करवाई। अपने बेटे की बात सुन कर वह भी भावुक हो गई। जट्टो कौर ने कहा कि उसने तो उम्मीद छोड़ दी थी, लेकिन अब बेटा मिल गया है। ऐसे में वह चैन से मर सकेंगी।
दोराहे पर खड़ी हो गई हंसा की पत्नी
वहीं हंसा के लौटने की खुशी जहां पूरे परिवार को है, वहीं हंसा की पत्नी विमला दोराहे पर खड़ी हो गई है। क्योंकि उसका वास्तविक पति घर लौट आया है, लेकिन वह 25 साल से अपने देवर के साथ ही पत्नी के रूप में रह रही है। ऐसे में वह धर्मसंकट में फंस गई है। हालांकि सभी ने सामाजिक बंधनों को समझा है और तय हुआ कि विमला अब हंसा के भाई के साथ ही रहेगी। हालांकि ग्रामीणों ने भी कहा कि हंसा की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। ऐसे में सरकार उसे मुफ्त इलाज दे।










