Creta top selling midsize suv : मिड-साइज SUV क्रेटा बनाया बिक्री का नया रिकॉर्ड, 2 लाख यूनिट्स सेल का आंकड़ा पार

अपने सेगमेंट की सभी कारों को पछाड़ कर आगे निकली यह कार

Creta top selling midsize suv : हुंडई की क्रेटा का नाम आते ही बेहतरीन मिड साइज एसयूवी की छवि मन में उभरने लगती है। इसका असर मार्केट में आंकड़े भी दिखा रहे हैं। क्योंकि इस मिड साइज एसयूवी ने अपने सेगमेंट की सभी कारों को बिक्री के मामले में पीछे छोड़ दिया है। क्रेटा का जादू लोगों के सिर पर चढ़ कर बोल रहा है। वित्त वर्ष 2025-26 के आंकड़ों के अनुसार इस कार ने बिक्री के मामले में 2 लाख यूनिट्स का आंकड़ा पार कर लिया है।

भारत में कार बाजार तेजी से बढ़ रहा है। इसमें भी मिड साइज एसयूवी की मांग सबसे अधिक है। हालांकि सभी प्रमुख कार निर्माता कंपनियां अपने यूजर्स के लिए इस सेगमेंट कार उपलब्ध करवा रही हैं, लेकिन जादू चला है, क्रेटा का ।हुंडई की क्रेटा अपने दमदार प्रदर्शन और शानदार लुक के कारण युवाओं में भी काफी लोकप्रिय हो रही है। यही कारण है कि क्रेट बिक्री के मामले में अपनी पॉजिशन काफी बेहतर बना रही है।

टॉप सेलिंग कार बनी क्रेटा

हुंडई भारत की प्रतिष्ठित कार निर्माता कंपनी है और क्रेटा की इस कंपनी की टॉप सेलिंग कार बन गई है। क्योंकि भारत के वर्तमान ऑटो बाजार में तेजी से मिड-साइज SUV कारों की मांग बढ़ रही है। ऐसे में वित्त वर्ष 2025-26 में मिड-साइज SUV क्रेटा ने अन्य सभी मिड-साइज SUV को धूल चटा दी है। इस कार ने अपने प्रदेर्शन के दम पर बिक्री के मामले में नया रिकॉर्ड बना दिया है। इस कार की वित्त वर्ष 2025-26 में 2 लाख यूनिट्स से अधिक की बिक्री दर्ज की गई है।

क्या है हुंडई क्रेटा की कीमत

अपने सेगमेंट में सबसे टॉप सेलिंग कार बन चुकी हुंडई की क्रेटा की शुरूआती कीमत एक्स शोरूम 10.79 लाख रुपये रहती है। हालांकि यह शरह के अनुसार अलग हो सकती है। हालांकि टॉप वेरिएंट की कीमत 23.67 लाख रुपये है। 10 से 12 लाख रुपये की कीमत में लोगों को शानदार एसयूवी मिल जाती है। यही कारण है कि इस गाड़ी के प्रति लगातार क्रेज बढ़ रहा है। साथ ही प्रदर्शन और एसयूवी की सुविधाएं भी बेहतर मिल जाती हैं।

2,01,921 यूनिट्स की बिक्री

हुंडई क्रेटा ने इस वित्त वर्ष में बिक्री के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। क्योंकि इस कार की 2,01,921 यूनिट्स की बिक्री हुई है। मिड साइज एसयूवी सेगमेंट की बात की जाए तो यह सालाना बिक्री के हिसाब से सबसे अधिक है। हालांकि हुंडई क्रेटा ने 2024-25 के वित्त वर्ष में1,94,871 यूनिट्स की बिक्री की थी। तो अब पहली बार किसी भी मिड-साइज एसयूवी की बिक्री 2 लाख यूनिट्स से अधिक की सेल की है।

मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा तीसरे स्थान पर

इस सेगमेंट की गाड़ियों की बिक्री की बात की जाए तो मारुति सुजुकी की ग्रैंड विटारा तीसरे स्थान पर चल रही है। क्योंकि यह प्रतिष्ठित कंपनी दूसरे स्थान पर भी जगह नहीं बना पाई। दूसरे स्थान पर बिक्री हुई है Toyota की Urban Cruiser Hyryder की। इस कार की वित्त वर्ष 20225-26 के दौरान कुल 99,890 यूनिट्स की सेल हुई है।

वहीं तीसरे स्थान पर रही मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा का की 83,849 यूनिट्स बेची गई हैं। हालांकि किया भी मारुति की ग्रैंड विटारा को टक्कर दे रही है और इसकी 83,747 यूनिट्स की सेल दर्ज की गई है। 5वें स्थान पर है महिंद्रा की थार रॉक्स। इस कार की इसी वित्त वर्ष के दौरान कुल 81,746 यूनिट्स की सेल रिकार्ड हुई है।

नया समर एडिशन भी हो चुका है लांच

करीब 15 दिन पहले ही हुंडई क्रेटा का समर एडिशन 16 वैरिएंट्स के साथ लांच हो चुका है। इसकी शुरूआती कीमत 12.06 लाख रुपये है, जबकि यह कीमत 17.89 लाख रुपये तक पहुंच जाती है। निर्माताओं द्वारा सभी वैरिएंट्स में अलग-अलग अपग्रेड ऑफर किए जा रहे हैं। इसके तहत स्मार्ट से लेकर डिजिटल क्लस्टर और सेफ्टी फीचर्स को आंका जा सकता है। हालांकि इंजन ऑप्शन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस कार के बेस वैरिएंट में भी स्मार्ट की के साथ पुश-बटन स्टार्ट फीचर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button