Audi Q9 : कार में मिलेगा लाउंज जैसा फील शानदार फीचर्स के साथ आ रही यह नई कार

अपनी यूनिक तकनीक और शानदार कारों के लिए जानी जाने वाली प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Audi अब नई Audi Q9 लांच करने जा रही है। यह कार भारतीय बाजार में 29 जुलाई को लांच होगी। हालांकि Audi अपनी शानदार और लग्जरी कारों के लिए जानी जाती है, लेकिन Audi Q9 में आपको कार नहीं लाउंज जैसा फील मिलेगा। आइए जानते हैं इस गाड़ी के बारे में...

Audi Q9 : भारतीय बाजार में SUV कारों की मांग काफी बढ़ रही है। सभी प्रमुख कार निर्माता कंपनियां इस सेगमेंट में अपने वाहन लांच कर रही हैं। अब विश्व भर की प्रसिद्ध कार निर्माता कंपनी Audi भी इस दौड़ में शामिल होने जा रही है। क्योंकि जल्द ही ऑडी अपनी नई SUV Q9 को लांच करेगी। लांचिंग से पहले निर्माताओं द्वारा इस गाड़ी की झलक दिखाई है। कार का इंटीरियर और बाहरी लुक बहुत ही अधिक प्रीमियम है।

पूरी तरह से इलेक्ट्रिक होंगे गाड़ी के डोर

इस कार में Audi द्वारा पहली बार ऐसा प्रयोग किया है, जो यूजर्स को काफी पसंद आने वाला है। भारत में तकनीक के हिसाब से देखा जाए तो यह बहुत ही यूनिक भी है। क्योंकि इस एसयूवी के डोर यानी दरवाजे पूरी तरह से इलेक्ट्रिक होने वाले हैं। Audi भी पहली बार इसी मॉडल में यह प्रयोग कर रही है। (Audi Q9)

एप से होंगे ऑपरेट

कार के दरवाजे इनते आधुनिक होंगे कि इसको एप से ही ऑपरेट करने की सुविधा मिल जाएगी। इसके लिए myAudi एप के साथ- साथ चाबी और MMI सिस्टम या सीटबेल्ट कंट्रोल से ऑपरेट करने की सुविधा मिलेगी। साथ ही इस कार में 1.5 वर्ग मीटर का पैनोरमिक सनरूफ मिने वाला है। इससे 9 अलग-अलग सेगमेंट में कंट्रोल करने की तकनीकी मिलेगी। इसके अलावा कार को और भी अधिक प्रीमियम फील देने के लिए बैंग एंड ओलुफसेन का 4D प्रीमियम साउंड सिस्टम रहने वाला है। कार कार कैबिन इतना लग्जरी होने वाला है कि इसमें लाउंज जैसा फील मिले।

डिजाइन में दिख रहा प्रीमियम लुक

निर्मताओं द्वारा हाल ही में अपनी नई Q9 कार की झलक पेश की है। इस के अनुसार कार का डिजाइन दिखने में काफी आधुनिक है। इसके फ्रंट की बात की जाए तो बहुत ही आकर्षक LED हेडलाइट्स दी गई हैं। फ्रंट में ही बड़ी और काली ग्रिल अच्छा लुक दे रही है। साथ ही बंपर के नीचे की तरफ हवा के लिए एयर वेंट्स उपलब्ध करवाए गए हैं। वहीं बैक साइड में LED टेललाइट पट्टी इसका लुक काफी आकर्षक बना रही है।

इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल सीट

Audi की नई आने वाली Q9 कार में सीट बहुत ही आरामदायक होने वाली हैं। क्योंकि इसको 6-सीटर के दो विकल्पों में लाया जा रहा है। 6-सीटर मॉडल में दूसरे लाइन की सीट को इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल बनाया गया है। वहीं अच्छी वेंटिलेशन के फीचर भी मिलने वाले हैं।

वहीं 7-सीटर वाले मॉडल की दूसरी लाइन में तीन सीट रहने वाली हैं। इसमें भी इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट और वेंटिलेशन की सुविधा होगी। हालांकि सामने की सीट और भी अधिक आरामदायक बनाने के लिए वेंटिलेशन के साथ मसाज फंक्शन भी मिलने वाला है।

90 डिग्री में खुलेंगे दरवाजे

अपनी लग्जरी खासियत के कारण पहचापन रखने वाली ऑडी में दरवाजे 90 डिग्री पर खुलेंगे और सभी दरवाजे इलेक्ट्रिक रहेंगे। 90 डिग्री पर खुलने के कारण कार में बैठना और बाहर निकलना बेहद आसान हो जाएगा। साथ ही कार की पैनोरमिक सनरूफ से सुविधा मिलेगी कि इसको जरूरत और सुविधा के अनुसार ट्रांसपेरेंट सैट कर सेते हैं। साथ कार के कैबिन में एंबिएंट लाइटिंग की सुविधा, जो इसको अधिक आकर्षक बनाने में मदद करेंगी।

EV वर्जन पर भी चल रहा काम

हालांकि निर्माताओं द्वारा अभी इसके बारे में जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि कंपनी इसके EV वर्जन पर भी काम कर रही है। वहीं Audi Q9 के इंजन को लेकर भी अभी तक निर्माताओं द्वारा जानकारी सांझा नहीं की है। हालांकि इसके 6 या 8 सिलेंडर होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button