Mahindra vision S : महिंद्रा विजन S अगले साल भारतीय बाजार में होगी लांच, मिलेगा मस्कुलर लुक और पैनोरमिक सनरूफ

कॉम्पैक्ट एसयूवी लांचिंग से पहले ही हुई चर्चित, स्कार्पियो परिवार में शामिल होगी शानदार कार

Mahindra vision S : महिंद्रा स्कार्पियो के चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। बड़े शहरों की सड़कों से लेकर ग्रामीण आंचल तक स्कार्पियो का जादू चलता है। अब इसी परिवार में महिंद्रा द्वारा अपनी कई कॉम्पेक्ट एसयूवी विजन S को लांच करने की तैयारी की है। माना जा रहा है कि यह गाड़ी अगले साल यानी 2027 के जनवरी महीने में लांच हो सकती है। ऐसे में महिंद्रा अपनी लाइनअप को एक्सटैंड करने की योजना बना रही है।

हालांकि महिेंद्रा गाड़ियों के एग्जिटिंग मॉडल जैसे थार, स्कार्पियो क्लासिक और स्कार्पियो- एन के फेसलिफ्ट मॉडल भी लाने की तैयारी कर रही है। इसी बीच निर्माताओं द्वारा अपने उत्पाद की जानकारी सार्वजनिक की गई है। अब भारत में कार प्रेमी और विशेषकर महिंद्रा की गाड़ियों के चाहने वाले इसको लेकर काफी उत्साहित हैं। इंटरनेट पर महिंद्रा विजन S के बारे में काफी सर्च चल रहा है। भारतीय बाजार में कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है। साथ ही एसयूवी गाड़ियां लोगों को अधिक पसंद आ रही है। ऐसे में सभी कंपनियों द्वारा एसयूवी पर जोर दिया जा रहा है। ऐसे में महिंद्रा पहले ही इस सेगमेंट में काफी आगे है और अब एक और नया धमाका करने की तैयारी में है।

मिनी स्कार्पियो के नाम से भी चर्चित

अभी तक यह गाड़ी लांच भी नहीं हुई है, लेकिन इसके प्रति लोगों का आकर्षण काफी अधिक दिख रहा है। कुछ लोगों ने तो इसको मिनी स्कार्पियो को नाम दिया है। ऐसे में गाड़ी में मिलने वाले इंटीरियर और अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं। गाड़ी के फीचर्स को लेकर भी काफी चर्चाएं हैं। कुल मिलाकर यह नई कॉम्पेक्ट एसयूवी काफी खास होने वाली है।

गाड़ की दिखी है झलक

महिंद्रा द्वारा लाई जा रही गाड़ी की झलक लोगों ने टेस्टिंग के दौरान देखी है। ऐसे में अब साफ है कि भारत में महिंद्रा द्वारा अपना पोर्टफोलियो अपडेट किया जा रहा है। क्योंकि महिंद्रा वाहन उत्पादन के क्षेत्र में बहुत बड़ा नाम है और अब इसकी कार कैटेगरी में नया वाहन जुड़ रहा है। हालांकि कंपनी द्वारा अपनी चर्चित रेंज स्कॉर्पियो-एन और थार को भी अपडेट करने की तैयारी की जा रही है। संभावना है कि बड़ती मांग को देखते हुए इनके इलेक्ट्रिक वर्जन उतारने की योजना बनाई जा रही है। इसी कड़ी में अब नई कॉम्पैक्ट एसयूवी Vision S को लाया जा रहा है।

दमदार इंजन और मजबूती की पहचान

दरअसल महिंद्रा की गाड़ियों को लोग दमदार इंजन और मजबूती के कारण अधिक प्रथमिकता देते हैं। नई आने वाली Vision S भी इसी श्रेणी का वाहन होगा। कंपनी सूत्रों की मानें तो इस गाड़ी को NU_IQ मोनोकॉक आर्किटेक्चर पर बनाने की योजना है। इसका लाभ यह होगा कि गाड़ी चलने में अधिक समूथ और आरामदायक होगी। क्योंकि इसका नया प्लेटफॉर्म हल्का होगा होने वाला है।

चौकोर लुक चौड़े टायर, दिखने में शादनदार

नई आने वाली विजन- एस एक चौकोर यानी बॉक्सी डिजाइन की गाड़ी होगी।साथ ही चौड़े टायर होने वाले हैं। इससे गाड़ी को काफी आकर्षक लुक मलिका और मिलेगा और यह युवाओं को लुभाने वाली कार बनेगी। इसको रफ-टफ लुक देने के लिए बैक में स्पेयर व्हील दिया जा रहा है। लाइनअप की बात की जाए तो यह गाड़ीमहिंद्रा XUV 3XO से ऊपर की रेंज में रहेगी। हालांकि स्कॉर्पियो-एन से चीने होगी।

कमाल का इंटीरियर और फीचर्स

नई गाड़ी के फीचर्स और इंटीरियर काफी कमाल के रहने वाले हैं। सबसे महत्वपूर्ण होगी इसकी पैनोरमिक सनरूफ। इसकी उम्मीद अधिक है। इसके अलावा बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी रहेगा। साथ ही एडजस्टेबल हेडरेस्ट सफर को आरामदायक बनाएंगे। गाड़ी में क्रूज कंट्रोल भी मिलने जा रहा है। वहीं कीमत की बात की जाए तो विशेषज्ञों का माना है कि यह गाड़ी 11 लाख रुपये से लेकर 17 लाख रुपये के बीच में एक्सशोरूम कीमत के साथ आ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button