Vita Milk Price : हरियाणा में वीटा दूध हुआ महंगा, फुल क्रीम से A2 मिल्क तक बढ़े दाम, देखें वीटा की नई प्राइस लिस्ट
हरियाणा डायरी, चंडीगढ़।
Vita Milk Price hike : हरियाणा में वीटा दूध उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा की बल्लभगढ़ मिल्क प्रोड्यूसर्स यूनियन लिमिटेड (वीटा) ने दूध के रेट बढ़ा दिए हैं। आज से यानि 20 मई से वीटा की नई रेट लिस्ट जारी हो जाएगी और उसके बाद नए बढ़े हुए रेट के अनुसार ही दूध मिलेगा। वीटा की ये बढ़ी हुई कीमतें केवल बल्लभगढ़ यूनिट के क्षेत्र में लागू रहेंगी।
उपभोक्ताओं को बता दें कि आज से पहले वीटा का फुल क्रीम दूध 500 ML पैकिंग का 35 रुपए का आता था लेकिन अब 500 एमएल दूध 36 रुपए में मिलेगा। अब तक वीटा दूध का एक लीटर पैक अब तक 69 रुपए में मिलता था लेकिन अब से यह 71 रुपए में मिला करेगा। टोंड दूध की बात करें तो आधा लीटर पर एक रुपया और एक लीटर पैकिंग पर दो रुपए तक रेट इसका भी बढ़ गया है। डबल टोंड दूध के रेटों में भी 1 से 2 रुपए तक की बढ़ौतरी देखने को मिली है।
Vita Milk Price list : वीटा बुफेलो A2 दूध की कीमतों पर ज्यादा असर
वीटा बुफेलो A2 दूध की कीमतों पर ज्यादा असर देखने को मिला है। A2 दूध की आधा लीटर यानि 500 एमएल पैकिंग 37 रुपए से बढ़कर 39 रुपए कर दी गई है तो एक लीटर पैकिंग में यह 73 रुपए से बढ़ाकर 78 रुपए का हो गया है। फैमिली पैक की बात करें तो फैमिली पैक फुल क्रीम 6 लीटर पैकिंग का रेट 432 रुपए हो गया है, जबकि पहले यह 408 रुपए में मिलता है। इसी तरह टोंड दूध की 6 लीटर की पैकिंग 360 रुपए में मिलेगी जबकि पहले यह 336 रुपए का बिक रहा था।

Vita Milk Price list : 10 लाख लीटर से ज्यादा दूध की डेली प्रोसेसिंग
हरियाणा में वीटा के जींद, अंबाला, रोहतक, बल्लभगढ़, कुरुक्षेत्र और सिरसा में यूनिटें चल रही हैं और पूरे प्रदेश में 665 के करीब दूध के बूथ तथा 16 मिल्क चिलिंग सेंटर हैं। हरियाणा डेयरी डवलमेंट को-ऑपरेटिव फेडरेशन की रिपोर्ट के अनुसार, वीटा द्वारा प्रतिदिन 10 लाख लीटर दूध की प्रोसेसिंग की जाती है।
वीटा के बल्लभगढ़ यूनिट चीफ एक्जक्यूटिव ऑफिसर सतीश कुमार ने बताया कि वीटा के अधिकतर प्लांट्स में कीमतें समान रहती हैं, लेकिन स्थानीय खर्च और सरकारी नियमों के कारण कुछ स्थानों पर बदलाव संभव होता है। फिलहाल बढ़ी हुई कीमतों का आदेश केवल बल्लभगढ़ प्लांट के लिए जारी किया गया है।










