IPL News : यह पाकिस्तानी क्रिकेटर बनेगा आईपीएल का हिस्सा ? ली यूके की नागरिकता

पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नहीं मिलता आईपीएल में हिस्सा, अब होगी एंट्री

IPL News : इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल में पाकिस्तानी क्रिकेटर को भी एंट्री मिलने जा रही है। हालांकि आईपीएल में पाकिस्तानी क्रिकेटर बैन हैं, लेकिन अब पिछले रास्ते से रास्ता साफ हो गया है। क्योंकि पाकिस्तान के इस क्रिकेटर ने यूनाइटेड किंगडम यानी UK की नागरिकता ले ली है।

आईपीएल में एंट्री की तैयारी कर रहे इस पाकिस्तानी क्रिकेटर का नाम है मोहम्मद आमिर। मोहम्मद आमिर तेज गेंदबाज है। आमिर ने स्वयं अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी जानकारी दी है। इसको लेकर आमिर ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट करते हुए अपनी नागरिकता को लेकर जो बदलाव हुआ है, उसकी जानकारी दी है। गौरतलब है कि आमिर की पत्नी नरगिस खान पहले ही यूके की नागरिक हैं। पत्नी के माध्यम से ही अब आमिर भी यूके के नागरिक बन गए हैं।

क्या आईपीएल में खेल पाएंगे आमिर

चूंकि अब आमिर यूके के नागरिक हो गए हैं, ऐसे में उनका आईपीएल का रास्ता भी खुल गया है। विशेषज्ञों की मानें तो इंडियन प्रीमियर लीग में वे खेल सकते हैँ। क्योंकि अब IPL और अन्य दूसरे देशों की लीग में आमिर का पंजीकरण ब्रिटिश खिलाड़ी के रूप में होगा। आमिर बाएं हाथ का ये तेज गेंदबाज है और अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुका है। 2024 टी20 वर्ल्ड कप के बाद ही संन्यास का फैसला कर लिया था। आमिर पाकिस्तान के लिए 36 टेस्ट, 61 वनडे और 62 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं।

अजहर महमूद को मिला था मौका

हालांकि इससे पहले पाकिस्तानी ऑलराउंडर खिलाड़ी अजहर महमूद द्वारा ऐसा प्रयास किया जा चुका है। उन्होंने भी यूके की नागरिकता लेने के बाद अपना पंजीकरण करवाया था और IPL में खेलने का मौका मिला था। यूके के खिलाड़ी के रूप में पंजीकरण करवान के बाद महमूद 3 सीजन में शामिल हुए। इसमें 2012 और 2013 में पंजाब किंग्स का नेतृत्व किया तो 2015 में कोलकाता नाइट का हिस्सा रहे।

मुंबई आतंकी हमले के बाद से बैन हैं पाकिस्तानी खिलाड़ी

गौरतलब है कि इंडियन प्रीमियर लीग में में पाकिस्तानी खिलाड़ियों के खेलने पर बैन है। हालांकि बैन से पहले 2008 के आईपीएल में
कुछ पाकिस्तानी खिलाड़ी आईपीएल का हिस्सा बने थे। इसके बाद मुंबई आतंकी हमला हुआ और तभी से पाकिस्तान के क्रिकेटरों के आईपीएल में खेलने पर रोक लगी हुई है।

टी-20 में भारत पाकिस्तान के बीच मैच को लेकर विवाद

इसी साल टी-20 विश्व कप में जब भारत और पाकिस्तान के बीच श्रीलंका में मैच हुआ तो इसमें पाकिस्तान को 61 रन से हार का सामना करना पड़ा था। भारत और पाकिस्तान के मैच दोनों देशों में काफी अधिक देखे जाते हैं। 2026 के टी- 20 मैच के दौरान भी काफी तनाव रहा है। इसको लेकर काफभ्रा जनीतिक विवाद हुआ और बहिष्कार की धमकियां तक दी गई। इसी बीच जब मैच हुआ तो खिलाड़ियों में भी काफी तनाव देखने को मिला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button