Flex Fuel Car : मारुति सुजुकी की 85% तक एथेनॉल मिक्स पेट्रोल से चलने वाली वैगन-आर फ्लेक्स-फ्यूल लांच, जानें खूबियां
देश में E 20 के बाद एथेनॉल की मात्रा बढ़ाने के लिए चल रही है तैयारी, यह होगी भविष्य की कार
Flex Fuel Car : भारतीय कार बाजार में एक तरफा राज करने वाली मारूति सुजुकी ने अपनी पकड़ और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाए हैं। जिस प्रकार पेट्रोल की कीमत लगातार बढ़ रही हैं, ऐसे में मारुति सुजुकी ने अपनी पहली फ्लेक्स-फ्यूल यानी 85% तक एथेनॉल मिक्स पेट्रोल से चलने वाली वैगन-आर कार लांच कर दी है।
दरअसल पेट्रोल में एथेनॉल की मात्रा बढ़ाने को लेकर कई मौकों पर सरकार की ओर से संकेत आ चुके हैं। ऐसे में भारतीय बाजार में कार निर्माण करने वाली व सेल करने वाली कई कंपनियों ने बीएस-6 वर्जन की गाड़ियों का उत्पादन पहले से शुरू कर रखा है, लेकिन इनमें भी अधिकतम 20 प्रतिशत एथेनॉल युक्त पेट्रोल का ही प्रयोग किया जा सकता है। ऐसे में अब मारुति सुजुकी ने 85% तक एथेनॉल मिक्स पेट्रोल से चलने वाली पहली कार वैगन-आर लांच कर मास्टर स्ट्रका मारा है।
क्या आप ले पाएंगे फ्लेक्स-फ्यूल कार वैगन-आर
इस गाड़ी के लांच होने के साथ ही आम व्यक्ति के जहन में प्रश्न आता है कि क्या इसको हम खरीद सकते हैं। इसका जवाब है नहीं। क्योंकि फिलहाल मारुति सुजुकी द्वारा आज यानी 4 जून 2026 को फ्लेक्स-फ्यूल कार वैगन-आर लांच की गई है, वह शुरूआत में फ्लीट ऑपरेटर्स के साथ एग्रीगेटर्स के लिए यानी उबर और ओला जैसी कंपनियों के लिए उपलब्ध रहेगी।
कैसा है कार का डिजाइन
यह साफ हो गया है कि नई फ्लेक्स-फ्यूल कार वैगन-आर आम यूजर के लिए अभी उपलब्ध नहीं हो पाएगी। ऐसे में इसके डिजाइन की बात करते हैं। दरअसल मारुति सुजुकी ने पुरानी वैगन-आर के डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया है। हालांकि इस कार को E85 यानी 85 प्रतिशत एथेनॉल युक्त पेट्रोल में चलने के लिए तैयार किया गया है।
हालांकि अभी तक कंपनी द्वारा इस नई कार की कीमत घोषित नहीं की गई है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि इस कार की कीमत वर्तमान में मिल रही पेट्रोल और CNG चालित गाड़ियों से अधिक रहेगी।
यह भी पढ़ें : हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब नहीं देनी होगी VIP नंबर की कीमत, वाहन मालिकों को दी राहत
एथेनॉल फ्यूल को लेकर सरकार का बड़ा फैसला
दरअसल सरकार एथेनॉल फ्यूल पर निर्भरता बढ़ा रही है। इसको लेकर भारत में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी साफ कर दिया है। मंत्री का कहना है कि E-85 पेट्रोल की कीमत वर्तमान में मिल रहे E-20 पेट्रोल के मुकाबले काफी कम रहने वाली हैं।
इसी कार के लांचिंग के मौके पर उन्होंने साफ किया है कि अगले साल यानी 2027 के अंत तक देश में 5000 तक E-85 फ्यूल डिस्पेंसिंग स्टेशन लगाए जाएंगे। शुरुआत में दिल्ली-NCR और मुंबई-पुणे-नागपुर कॉरिडोर में करीब 50 से 100 डिस्पेंसिंग स्टेशन स्थापित होंगे। इसी साल यानी 2026 के अंत तक 500 स्टेशन तैयार हो जाएंगे।
उत्पादन के लिए तैयार है नई वैगन-आर
नई वैगन-आर कार अब उत्पादन के लिए तैयार है। हालांकि बनावट के हिसाब से यह कार पुरानी वैगन-आर की तरह ही दिखेगी, लेकिन फ्लेक्स फ्यूल के हिसाब से इसकी बैजिंग रहने वाली है। बस कुछ कॉस्मेटिक बदलाव को छोड़ दें तो कोई खास अंतर नहीं दिखने वाला है।
कैसी दिखेगी नई कार
प्रदर्शित की गई नई वैगनार का फ्रंट प्रोफाइन थोड़ा आकर्षक होने वाला है। क्योंकि इसमें बड़े आकार के चौकोर हैलोजन हेड लैंप्स रहेंगे और बोनट कुछ एक चौड़ा होगगा। लुक को बेहतर बनाने के लिए फ्रंट हॉरिजोंटल ग्रिल रहने वाली है। इसमें साथ ही सिंगल क्रोम स्लेट के साथ हनीकॉम्ब डिटेलिंग ऑफर की जा रही है। इससे गाड़ी को कुछ नया और आधुनिक लुक मिल जाएगा।
इसी प्रकार पीछले हिस्से की बात की जाए तो यह बहुत ही साधारण रहने वाला हे। इसमें वर्टिकल शेप के टेल लैंप्स रहेंगे। वहीं टेलगेट पर नंबर प्लेट के लिए कास्टिंग की व्यवस्था की गई है। इसके ऊपर क्रोम गार्निश पट्टी थोड़ा आकर्षक लुक देगी।
वहीं गाड़ी की साइड प्रोफाइल की बात करें तो यह पहले की तरही बॉक्सी और टॉल-बॉय आकार में रहने वाली है। इसकी बड़ी खिड़कियां कैबिन को थोड़ा खुला और हवादार बनाती हैं। गाड़ी में 14-इंच के अलॉय व्हील्स रहने वाले हैं। गाड़ी को थोड़ा ट्रेंडि इफेक्ट देने के लिए सी-पिलर पर ब्लैक इंसर्ट ऑफर किया गया है।










