Summer Special Train : माता वैष्णो देवी और मुंबई के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन
साप्ताहिक ट्रेन करेगी 2 ट्रिप, गर्मियों की छुट्टियों में यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा देने का प्रयास
Summer Special Train : भारतीय रेलवे द्वारा गर्मियों की छुट्टियों में यात्रियों को विशेष सुविधा देते हुए मुंबई के दादर रेलवे स्टेशन से हरियाणा के जींद रेलवे जंक्शन के रास्ते कटरा तक पहुुंचेगी। इससे विशेषतौर पर उन यात्रियों को लाभ मिलेगा, जो गर्मियों की छुट्टियों में वैष्णो देवी दर्शन करना चाहते हैं।
रेलवे ने तय किया है कि इस रूट पर दो विशेष ट्रेन ट्रिप निकाली जाएंगी। यह ट्रिप साप्ताहिक होंगी। दरअसल गर्मियों की छुट्टियों में माता वैष्णो देवी दर्शन के लिए जाने वाले यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है। हालांकि दिल्ली सहित देश के अन्य स्थानों से जींद और पानीपत रूट से कई ट्रेन चलती हैं, लेकिन यह भी कम पड़ जाती हैं।
यह रहे स्पेशल ट्रेन का रूट
इसके लिए रेलवे ने हरियाणा के जींद के रास्ते रूट तय किया है। रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 04693 और 04694 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा – दादर (मुंबई) – श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा वातानुकूलित साप्ताहिक स्पेशल का संचालन 2 ट्रिप में किया जाएगा। इसका रूट जम्मू तवी, जालंधर, लुधियाना,धूरी, जाखल, जींद, रोहतक, रेवाड़ी, रींगस, अजमेर, चित्तौड़गढ़, रतलाम, सूरत, भरूच के रास्ते मुंबई पहुंचेंगी। इस ट्रेन का ठहराव जींद के साथ लगते नरवाना में नहीं दिया गया हे।
यह है समय सारिणी कल से होगा संचालन
इस विशेष ट्रेन के लिए रेलवे द्वारा समय-सारिणी जारी कर दी है। इसके तहत पहली ट्रेन 04694 कटरा- दादर स्पेशल 7 जून और दूसरी 14 जून को कटरा से चलाई जाएंगी। वहीं दूसरी ओर यानी दादर की तरफ से 04693 दादर-कटरा स्पेशल ट्रेन को 9 जून और 16 जून को चलाया जाएगा। यानी इस ट्रेन द्वारा सिर्फ ट्रेन सिर्फ दो-दो फेरे लगाएगी।
जींद स्टेशन पर किस समय पहुंचेंगी ट्रेन
ट्रेन नंबर 04694 कटरा-दादर स्पेशल यानी कटरा से मुंबई की ओर जाने वाली ट्रेन जींद जंक्शन पर शाम 5:08 बजे आएगी और 2 मिनट के ठहराव के बाद शाम 5:10 बजे रवाना होगी। इसी प्रकार मुंबई से कटरा की ओर जोन वाली ट्रेन 04693 रात 12: 38 बजे जींद पहुंचेगी और 2 मिनट के ठहराव के बाद रात 12:40 बजे रवाना होगी।
अन्य स्टेशनों पर ट्रेन पहुंचने का समय
कटरा से मुंबई के लिए प्रस्थान : सुबह 6:40 बजे
जम्मू तवी : 8:10 बजे
पठानकोट : 10:00 बजे
जालंधर : 11:35 बजे
लुधियाना : 1:05 बजे
धुरी : 2:35 बजे
जाखल : 4:05 बजे
जींद : 5:08 बजे
रोहतक : 6:15 बजे
रेवाड़ी : 8:30 बजे
अजमेर : रात 10:22 बजे
रतलाम : सुबह 9:30 बजे
सूरत : शाम 5:49 बजे
बोरीवली : रात 9:42 बजे
दादर आगमन : रात 10:40 बजे
दादर से रात 12 : 15 बजे चलेगी ट्रेन
दादर से प्रस्थान : रात 12:15 बजे
बोरीवली : रात 12:38 बजे
सूरत : रात 4:14 बजे
रतलाम : सुबह 9:30 बजे
अजमेर : दोपहर 3:10 बजे
रेवाड़ी :रात 9:10 बजे
रोहतक : रात 11:25 बजे
जींद : रात 12:38 बजे
जाखल : रात 1:05 बजे
धुरी : रात 3:15 बजे
लुधियाना : रात 4:55 बजे
जालंधर : सुबह 06:00 बजे
पठानकोट सुबह : 8:00 बजे
जम्मू तवी : सुबह 10:20 बजे
कटरा से पहुंचने का समय दोपहर: 12: 50 बजे
ट्रेन में होंगे 18 कोच
रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गर्मी के मौसम में जम्मू-कश्मीर और मुंबई रूट पर यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है। इसी अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए यह विशेष ट्रेन चलाई जा रही है। ट्रेन में 18 एलएचबी कोच लगाए जाएंगे, जिससे यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक सफर का लाभ मिलेगा। दक्षिण और पश्चिम भारत के साथ-साथ यह ट्रेन वैष्णो देवी तक पहुंचेगी।
Shaktipeeth Summer Special Tour : रेलवे का यह खास समर स्पेशल पैकेज
वहीं भारतीय रेलवे द्वारा गर्मियों के लिए एक और शानदार टूर पैकेज तैयार किया है। यह समर स्पेशल टूर पैकेज माता वैष्णो देवी से लेकर स्वर्ण मंदिर तक के दर्शन करवाएगा। इसके लिए शक्तिपीठ यात्रा समर स्पेशल टूर पैकेज तैयार किया गया है। यह टूर 24 जून से 30 जून 2026 तक रहने वाला है। इस दौरान स्वर्ण मंदिर, माता वैष्णो देवी ज्वालाजी, श्री बज्रेश्वरी देवी, चामुंडा देवी के दर्शन कर सकेंगे। इसके लिए भारतीय रेलवे की वेबसाइट आईआरसीटीसी से बुकिंग की जा सकती है।
यह है खर्च का हिसाब
रेलवे द्वारा इस टूर पैके के लिए प्रति व्यक्ति ठहरने पर पैकेज का मूल्य 71,600 रुपये तय किया है। वहीं 2 व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर हर व्यक्ति को 57,500 रुपये देने होंगे। यदि 5 से 11 साल तक का बच्चा माता-पिता के साथ ठहरता है तो बच्चे के लिए 50300 देने होंगे। यदि बच्चा अलग से बेड नहीं लेता है तो 48,400 रुपये लगेंगे। 2 से 4 वर्ष तक के बच्चों के लिए बेड के बिना 32,900 रुपये देने होंगे। 2 साल से कम उम्र के बच्चे के लिए शुल्क नहीं है।
क्या-क्या रहेगा टूर पैकेज में
यह टूर पैकेज 6 रात और 7 दिन का होने वाला है। इस दौरान उत्तर भारत के प्रमुख स्थानों की यात्रा के लिए 24 जून 2026 से 30 जून 2026 तक चलाया जाना है। इस दौरान यात्रियों को अच्छे होटलों में ठहरने की सुविधा मिलेगी। साथ में नाश्ता और रात का खाना भी दिया जाएगा। इसके अलावा प्रमुख दर्शनीय स्थलों का भ्रमण करवाने के लिए अनुभवी टूर विशेषज्ञों की सुविधा होगी। साथ ही स्थानीय परिवहन की सुविधा भी पैकेज में शामिल है।










