Haryana School Timings change : हरियाणा में बदला स्कूलों का समय 16 फरवरी से लागू होगी नई व्यवस्था
गर्मी के अनुसार बदला है स्कूलों का समय, 14 नवंबर तक रहेगा यही शेड्यूल
Haryana School Timings change : हरियणा में गर्मी के साथ ही स्कूलों का समय भी बदल गया है। शिक्षा विभाग द्वारा इसके लिए पत्र जारी कर 16 फरवरी से स्कूलों का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक रहेगा। यह समय 14 नवंबर तक जारी रहेगा। 14 नवंबर के बाद सर्दियों के समय के अनुसार स्कूल लगेंगे। अब 16 फरवरी से अब स्कूल सर्दियों के समय कुछ जल्दी यानी 9 बजे लगेंगे।
स्कूल शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी किए गए इस पत्र के अनुसार स्कूलों का समय सुबह करीब डेढ़ घंटा जल्दी हो गया है। जहां पहले सुबह 9:30 बजे से शाम 3:30 बजे तक स्कूल की शिफ्ट रहती थी, वहीं अब स्कूलों का समय सुबह 9 बजे से 2:30 बजे तक रहेगा। यह समय एक पाली (Single Shift) वाले स्कूलों के लिए है। वहीं जो स्कूल दो शिफ्टों में लगते हैं, उनके लिए समय अलग रहेगा।
पूर्व निर्धारित शेड्यूल
शिक्षा विभाग ने इस अब इन तारीखों का पूर्व निर्धारण कर दिया है। इसके तहत अब यह व्यवस्था रहेगी कि Single Shift वाले स्कूलों का समय गर्मियों में यानी 16 फरवरी से 14 नवंबर तक सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक निर्धारित कर दिया है। इसके अलावा सर्दियों के लिए समय यानी 15 नवंबर से 15 फरवरी तक स्कूल सुबह 9:30 बजे से दोपहर बाद 3:30 बजे तक कर दिया गया है।
दोहरी पाली स्कूलों के लिए टाइम टेबल
एकल पाली के अतिरिक्त डबल शिफ्ट यानी Double Shift वाले स्कूलों में पहली पारी गर्मियों में यानी 16 फरवरी से 14 नवंबर तक सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक लगेंगे। वहीं सर्दियों में सुबह 7:55 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक कक्षाएं होंगी। इसके बाद दूसरी पाली यानी 2nd Shift की कक्षाएं गर्मियों के कार्यकाल के अनुसार दोपहर 12:45 बजे से शाम 6:15 बजे तक होंगी। वहीं सर्दियों के कार्यकाल में यह समय दोपहर 12:40 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगा।
स्कूलों ने भी भेजे संदेश
शिक्षा विभाग द्वारा यह पत्र जारी होने के बाद स्कूलों द्वारा भी शिक्षकों और विद्यार्थियों को इसके संदेश भेजे जा रहे हैं। साथ ही निजी स्कूलों द्वारा अपनी परिवहन व्यवस्था को भी इसके अनुसार ही तैयार किया जा रहा है। गौरतलब है कि सर्दियों में अधिक धुंध और ठंड के कारण स्कूलों का समय बदल दिया जाता है। इसके बाद अब फिर से स्कूल गर्मियों के समय के अनुसार लगने लगेंगे। इसके लिए सभी तैयारी की जा रही हैं।
सुबह जल्दी तैयार करने होंगे बच्चे
अब स्कूल जाने वाले बच्चों को सुबह जल्दी तैयार करना होगा। इसके अनुसार बच्चों और उनके अभिभावकों का पूरा शेड्यूल बदलने जा रहा है। क्योंकि अभी तक स्कूल का समय 9:30 होने के बाद कारण देर से उठ कर तैयारी होती थी। स्कूल वैन भी देरी से लेने आती थी। अब सोमवार 16 फरवरी से समय सुबह 8 बजे होने के कारण वैन भी करीब 1 से डेढ घंटा पहले पहुंचेगी। ऐसे में स्कूल पहुंचने में कोई परेशानी नहीं हो, इसकी तैयारी पहले ही कर लें।










