Anant Ambani Birthday : अनंत अंबानी के 31वें जन्मदिन पर जामनगर में हुआ ग्रैंड सेलिब्रेशन, कई बड़े सितारे भी पहुंचे
बेहद खास रहा अनंत का जन्मदिन, हाथियों के लिए 3000 किलो फलों की दावत, गायों को मिला छप्पन भोग
Anant Ambani Birthday : देश के सबसे बड़े व्यवसायी मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी ने हाल ही में अपना 31वां जन्मदिन मनाया है। यह कार्यक्रम अपने शाही आयोजन के लिए चर्चा में रहा। इस दौरान जामनगर में भव्य आयोजन किया गया। (Anant Ambani Birthday) वहीं अनंत के जन्मदिन पर फिल्मी सितारों का भी जमावड़ा लगा और अनंत पर जमकर प्यार लुटाया।
अनंत अंबानी के जन्मदिन की फोटो अब इंटरनेट मीडिया पर वायरल हाे रही हैं। इनमें अन्य मेहमानों के साथ-साथ अंबानी फैमिली भी सादे अंदाज में काफी खुश दिखे। इसमें अनंत के पिता मुकेश अंबानी, मां नीता अंबानी और पत्नी राधिका मर्चेंट अंबानी भी बहुत ही सादा दिखे। हालांकि आयोजन बहुत ही भव्य तरीके से हुआ। जन्मदिन को उत्सव की तरह मनाया गया और गायों से लेकर हाथियों तक के लिए भोज का आयोजन हुआ। साथ ही अलग-अलग धार्मिक स्थानों पर करोड़ों का दान किया गया।
मुख्य आयोजन गुजारत में
बेशक अंबानी परिवार मुंबई में रहता है, लेकिन अनंत अंबानी के जन्मदिन का मुख्य आयोजन गुजरात के जामनगर में किया गया। देश भर से महत्वपूर्ण लोगों ने सोशल मीडिया अपनी पोस्ट में अनंत अंबानी को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दी हैं।
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान भी अनंत अंबानी पर प्यार लुटाते दिखे। सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो अनंत अंबानी के साथ पोस्ट की है। (Anant Ambani)इसमें सलमान खान अनंत अंबानी की पीठ पर चढ़े दिख रहे हैं। साथ ही लिखा है कि ये बात सुन लो, अगर याददाश्त कमजोर है तो लिख लो… ये आदमी देश को भी उठाएगा… लॉन्ग लिव माय यंगर ब्रदर अनंत।
शाहरुख खान ने भी दी बधाई
अनंत अंबानी के जन्मदिन पर बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने भी शुभकामनाएं दी हैं। उन्हाेंने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि अनंत अंबानी को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। आप ऐसे ही अच्छे काम करते रहें और हमेशा सही और सकारात्मक चीजों के साथ खड़े रहें। आपका काम लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाता रहे। भगवान आपको हमेशा अच्छी सेहत और खुशियां दे। इससे अनंत अंबानी और शाहरुख खान के बीच की बांडिंग काफी गहरी दिखती है।
बेहद सादा दिखी पत्नी राधिक मर्चेंट अंबानी
देश के सबसे धनी परिवार के बेटे के जन्मदिन के मौके पर परिवार ज्यादा दिखावा नहीं किया। यहां तक कि अनंत अंबानी की पत्नी राधिका मर्चेंट अंबानी भी काफी सादा ही दिखी। (Radhika Merchant) नारंगी रंगा का सूट पहन कर उन्होंने पति का जन्मदिन मनाया। हालांकि राधिका भारी लहंगे में दिखाई देती हैं, लेकिन पति के जन्मदिन पर वे सादा सूट में नजर आई।
दान व सेवा भाव के साथ जन्मदिन
अनंत अंबानी का जन्मदिन दान व सेवा भाव के साथ मनाया गया। उन्होंने वीरवार को जामनगर में गायों की सेवा की। इस दौरान करीब एक लाख गायों के लिए छप्पन भोग की व्यवस्था हुई। इसके अलावा आसपास के गांवों के लोगों के लिए भी भोज का आयोजन किया गया। भोज में जो भी महिलाएं शामिल हुई, उनको उपहार स्वरूप साड़ियां दी गई। इसके अलावा स्कूली बच्चों को में पढ़ाई की सामग्री का वितरण हुआ। इस मौके पर देश के कई मंदिरों में करोड़ों रुपये का दान भी दिया गया।
लेजर लाइट्स से जगमगाया सी लिंक पर
वहीं मुंबई में भी अनंत अंबानी के जन्मदिन पर भव्य छटा देखने को मिली। इस दौरान मायानगरी में बड़े स्तर पर जश्न का माहौल रहा। इस दौरान मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक को खासतौर पर लेजर रोशनी से सजाया गया। इसके माध्यम से अनंत अंबानी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए संदेश दिया गया। कुल मिलाकर यह आयोजन बहुत ही खास रहा। जहां लोग पार्टियों पर खर्च करते हैं, वहीं अंबानी परिवार ने सामाजिक कार्यों और धार्मिक स्थलों के लिए दान कर अपने परिवार की खुशियों को बढ़ाया।










