EPFO New app : यूपीआई से झट से निकलेगा PF का पैसा, नया माेबाइल एप होगा जारी

अब पीएफ का पैसा निकालने में नहीं होगी परेशानी, बेहद आसान हुई प्रक्रिया

EPFO New app : देश भर में लाखों कर्मचारी ऐसे हैं, जिनका पीएफ कटता है। यह राशि आपके वेतन से कट तो जाती है, लेकिन इसको जरूरत के समय प्राप्त करने की प्रक्रिया होता है। हालांकि पिछले कुछ सालों में एम्प्लाइज प्रोविडेंट फंड आर्गेनाईजेशन यानी EPFO द्वारा बेहद आसान बना दिया है, लेकिन फिर भी कुछ पेचिदगियां थी। अब इससे भी आधुनिक तरीका आ रहा है। क्योंकि आपके पीएफ का पैसा अब आप यूपीआई से भी निकाल सकते हैं।

यूपीआई से अपने पीएफ खाते से पैसा बैंक में आसानी से ट्रांसफर किया जा सकता है। इसके बाद इस पैसे को अपने एटीएम कार्ड या आनलाइन ट्रांजक्शन के रूप में प्रयोग किया जा सकता है। इसके लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन द्वारा नया मोबाइल एप जारी किया जा रहा है। आईए आपको भी इस एप के बारे में बताते हैं। जो आपके काम को बहुत ही आसान हो जाएगा।

यह होगी नए एप की तकनीक

पीएफ सूत्रों के अनुसार नए एप में भी पीएफ सदस्यों को पुराने एप की तरह ही लॉग इन करते हुए विकल्पों का चुनाव करना होगा। यहां से पीएफ खाते में मौजूद राशिक को चैक कर इसमें से जो राशि निकलवाई जानी है, उसको बैंक खाते में भेजा जा सकता है। इसके लिए भी UPI PIN का प्रयोग किया जाएगा और प्रक्रिया पूरी तरह से सुरक्षित होगी। इसके बाद इस राशि को पीएफ से जुड़े हुए बैंक खाते में भेज कर अपनी सुविधा के अनुसार प्रयोग किया जा सकता है।

अगले महीने शुरू हो सकता है एप

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के सूत्रों के अनुसार यह नया मोबाइल एप मार्च या अप्रैल महीने में जारी होने की संभावना है। इससे देश भर के लाखों मेंबर्स को लाभ होगा। क्योंकि यह एप आने वाले समय में PF से संबंधित सेवाओं को बहुत ही आसान करने वाला है। सारी पक्रिया इससे बहुत ही तेज हाे जाएंगी और पीएफ से जुड़े कार्य मिनटों में हो जाएंगे। हालांकि अभी इस एप का ट्रायल किया किया जा रहा है।

EPFO New app : इसको हर लिहाज से परखा जा रहा है कि लांच होने पर इसको प्रयोग करते समय लोगों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़े। ऐसे में इसमें आने वाली और संभावित तकनीकी परेशानियों को दूर किया जा रहा है। फिलहाल इसके लिए EPFO द्वारा कुछ डमी पीएफ अकाउंट के साथ इसका प्रयोग किया जा रहा है। क्योंकि इससे यह पता लगाया जा रहा है कि इसके प्रयोग में क्या-क्या परेशानियां आ सकती हैं।

नहीं करना होगा लंगा इंतजार

हालांकि मोबाइल एप के जमाने में पीएफ के भी काफी सारे काम आसानी से हो रहे हैं, लेकिन नया आने वाला एप बहुत ही विशेष रहने वाला है। इससे EPFO के सदस्य अपने खाते से राशि UPI का प्रयोग करते हुए अपने बैंक अकाउंट में भेज सकेंगे। ऐसे में क्लेम फाइल करने की प्रक्रिया और इसमें लगने वाले समय की बचत हो जाएगी। ऐसे में पीएफ का पैसा झट से मिल जाएगा।

UMANG से अलग है नया एप

बेशक कर्मचारी भविष्य निधि संगठन द्वारा पहले भी UMANG एप पर सुविधाएं दी जा रही हैं, लेकिन यह एप इससे अलग और नया होगा। यह एप सीधा पीएफ सदस्य के बैंक खाते से जुड़ जाएगा। ऐसे में किसी भी UPI से इसको जोड़ा जा सकेगा। इसके बाद पीएफ सदस्य अपने EPF खाते में बैंलेंस भी असानी से देख सकेंगे। इसके साथ ही उपलब्धता के आधार पर पैसे निकलवाने की सुविधा भी मिल जाएगी। नए एप में भी UMANG की तरह ही पीएप खाते की पासबुक चैक करने सहित अन्य सुविधाएं दी जा रही हैं। नया एप UMANG से अधिक एडवासं होगा। ऐसे में इसका प्रयोग पीएफ सदस्यों का काम आसान करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button