sona chandi price update : सोने चांदी की कीमतों में तीसरे दिन भी गिरावट
देखें आज के भाव
sona chandi price update : साल 2026 में लगातार तीसरे दिन भी सोने चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली है। हालांकि कीमतें अभी भी बहुत ज्यादा हैं लेकिन आल टाइम हाई से नीचे आ चुकी हैं। हरियाणा समेत देश भर में आज 3 जनवरी को सोना किस भाव पर बिक रहा है और चांदी किस भाव पर चल रही है, आइए बताते हैं। जो रेट आज है, वहीं कल भी मान्य रहेंगे, क्योंकि शनिवार और रविवार को मार्केट बंद रहती है।
हरियाणा में सोने चांदी की कीमतों की बात करें तो आज 3 जनवरी को हरियाणा के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोना 1 लाख 39 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है। इसके अलावा 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 28 हजार 157 रुपए प्रति 10 ग्राम है। 20 कैरेट सोना 1 लाख 22 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है। हालांकि यह लोकल मार्केट के हिसाब से रेट थोड़ा ऊपर नीचे भी हो सकता है, क्योंकि हर शहर के अपने भाव होते हैं लेकिन फर्क ज्यादा नहीं होता।
3 जनवरी 2026 को हरियाणा में चांदी का भाव 2 लाख 29 हजार 19 रुपए प्रति किलोग्राम पर चल रहा है। इसमें लोकल मार्केट का टैक्स भी जुड़ेगा। सोने और चांदी के भाव हर शहर में अलग-अलग हो सकते हैं और इनमें उतार-चढ़ाव होता रहता है। सटीक भाव के लिए अपने स्थानीय ज्वेलर से संपर्क करें।
sona chandi price : IBJA पर देश भर में ये है सोने चांदी का भाव
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 34 हजार 782 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आकर रूक गई तो वहीं वेबसाइट गुडरिटर्न्स के मुताबिक आज सोना 1 लाख 36 हजार 360 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचा है। दिल्ली सर्राफा बाजार में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 1 लाख 39 हजार 440 रुपए प्रति 10 ग्राम बताई जा रही है।
sona chandi price : आज का सोने का भाव
सोना 24 कैरेट: 134782 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट: 134242 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट: 123460 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट: 101087 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट: 78848 रुपये प्रति 10 ग्राम
sona chandi price : देश भर में चांदी की कीमतें
Silver Price update : देश भर में चांदी की कीमतों में घटौतरी देखने को मिल रही है। आज यानि 3 जनवरी को चांदी की कीमतों की बात करें तो अढाई लाख रुपए प्रति किलो के आंकड़े को छूने के बाद चांदी वापस नीचे की तरफ आ रही है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार शुक्रवार को बाजार बंद होने के समय तक चांदी 2 लाख 34 हजार 550 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।










