6-may-2026-rashifal : मेष, सिंह और धनु राशियों में आज समृद्धि का योग
जानें अलग-अलग राशियों के हिसाब से कैसा रहेगा आज का दिन
6-may-2026-rashifal : कुरुक्षेत्र : आज 6 मई 2026 को विभिन्न राशियों में खास प्रभाव दिख रहा है। पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ महीने की कृष्ण पक्ष पंचमी तिथि है। हालांकि सुबह 07:51 बजे तक चतुर्थी का प्रभाव रहा। ऐसे में नक्षत्रों के हिसाब से सिद्ध योग का प्रभाव बन रहा है। पंचमी तिथि को आर्थिक समृद्धि के लिए सकारात्मक माना जाता है, ऐसे में अपनी लगन और मेहनत भी इसी रूप में बढ़ा लें।
क्योंकि पंचमी तिथि का स्वामी नाग होता है, ऐसे में यह दिन मेहनत और कड़े श्रम की ओर अग्रसर करता है। साथ ही सिद्ध योग का भी प्रभाव बन रहा है, ऐसे में सच्चे मन और मेहनत से किए गए कार्य पूर्ण होंगे। बुध का दिन आपके ज्ञान और ऊर्जा को बढ़ाने वाला है। ऐसे में जिस कार्य में लगे उसमें संचार को अधिक महत्व दें। आइए जानते हैं आज का राशिफल
मेष राशि (Aries)
मेष राशि वालों के लिए यह बुधवार का दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा। अपने काम में मन लगेगा और सच्चे मन से जो काम करेंगे, उसमें आपकी मेहनत को समर्थन भी मिलेगा। यह दिन आपका आत्मविश्वास बढ़ाने वाला है। अपने काम में जरूरत के अनुसार सहकर्मियों की मदद लें, इससे काम अच्छा होगा ओर आपकी छवि लीडर के रूप में उभरेगी। आज बहुत ही ऊर्जा से काम कर रहे हैं, लेकिन अपने खर्च नियंत्रित रखें।
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि वालों के लिए आज दिन आर्थिक तरक्की का योग बना रहा है। विशेषकर जो लोग व्यापार के क्षेत्र में कार्यरत हैं, उनको अच्छी डील मिलने की उम्मीद है। करियर के क्षेत्र में भी सिद्धी योग का प्रभाव साफ दिखेगा। क्योंकि आपको बेहतर ऑफर मिल रहे हैं। हालांकि नए कार्य के लिए अपने घर से दूरी, कार्य की मूलता जरूरत देख लें। इसके अनुसार ही फैसला करें। हां यदि आपने किसी को उधार दी है तो आज अपने पैसे के लिए जरूर टोक लें। बात न सकती है।
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि वालों को आज अपने घर और बाहर दोनों ही जगह संयमित रहने की जरूरत है। विशेषकर किसी विवाद के मामले में बोल रहे हैं तो पूरी तरह सोच समझ कर बोलें। आपकी बात संतुलित हो।
हालांकि घर में भी आपसी तनाव हो सकता है, लेकिन बाहर इसका प्रभाव काफी व्यापक होगा। जो लोग नौकरीपेशा हैं, उनको अपने कार्यालय में बेहतर तालमेल रखने की जरूरत है। व्यापार में लगे लोगों को आज बड़ा जोखिम भरा फैसला नहीं लेना चाहिए।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन काफी सुकून भरा रहेगा। आपकी योजनाओं के अनुरूप ही काम हो रहा है। कोई ऐसा अटका हुआ कार्य, जिसके लिए आप प्रयास कर रहे हैं, आज पूरा हो जाएगा। नए करियर के लिए प्रयास कर रहे लोगों के लिए भी नए रास्ते खुल रहे हैं। हालांकि आय में वृद्धि का योग है, लेकिन बचत की ओर भी संतुलन बनाने की जरूरत है। आज ऐसे फल का सेवन नहीं करें, जो आपको दिक्कत देता है। गर्म वस्तुओं के सेवन से बचें।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वालों की जीवनशैली आज लोगों को काफी पसंद आने वाली है। आज आपके व्यक्तित्व का जो प्रभाव लोगों पर पड़ेगा, उसका लाभ आने वाले समय में जरूर मिलेगा। अपनी बातों में स्पष्टता रखें और अधिक संवाद नहीं करें। नौकरी पेशा लोगों को आज अपने कार्य के लिए काफी सराहना मिलनी है। इसका लाभ अपनी टीम को लीड करने के रूप में भी मिल सकता है। अपने खर्च कम रखें और बचत को बढ़ाएं। आज भागदौड़ अधिक रहने वाली है। अपने दिन की योजना इसी अनुसार कर लें।
कन्या राशि (Virgo)
कन्य राशि वालों पर बुध की विशेषक कृपा बन रही है। हालांकि अपने नजदीकी लोग साजिश कर सकते हैं, लेकिन संभलने का मौका साथ ही मिल जाएगा। ऐसे में इन लोगों का पता चल जाएगा। प्रयास करें कि अनावश्यक यात्रा नहीं करें। कारोबार करने वालों को आज पार्टनर के साथ सहज स्वभाव से बात करनी चाहिए। कोई विवाद है तो इसको बातचीत से निपटा लें। भविष्य की अपनी योजनाओं के बारे में अधिक प्रचार नहीं करें।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि वालों के घर में आज कोई शुभ समाचार का योग बन रहा है। साथ ही सामाजिक स्तर पर भी आपकी मान्यता व प्रतिष्ठा बढ़ेगी। इसके लिए अपने आचरण और कर्म को प्रभावशाली बनान होगा। अचानक लंबी यात्रा का योग बन सकता है। जिस भी कार्य में लगे हैं, वहां नई जिम्मेदारियों का बोझ आने की संभावना है। बेशक आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन अनावश्यक खर्च की आशंका बनी हुई है।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिम राशि वालों को आज अपनी मेहनत और ज्ञान का प्रदर्शन करने का मौका मिल रहा है। सुबह से ही अपने कार्य के प्रति ईमानदारी से लगें। मेहनत के साथ अपने अर्जित ज्ञान से आज बॉस का दिल जीत लेंगे। हालांकि आज कार्य और व्यापार में कुछ चुनौतियां भी रहने वाली हैं। आज के दिन आपको बहुत ही शांत स्वभाव से रहना हो। इसका परिणाम आगे मिलेगा। सहकर्मियों के बारे में कोई भड़का भी सकता है, लेकिन अपने विवेक से काम लें। तनाव को अपने ऊपर अधिक हावी नहीं होने दें।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि वालों को आज किसी खास परेशानी से पीछा छुटने का समाचार मिल सकता है। आज आने के जीवन में सिद्धी योग बन रहा है, ऐसे में अपने कर्म और आचरण को प्रभावशाली रखें। लंबे समय की योजना को लेकर जो रणनीति आपने बनाई है, वह जरूरत रंग लाएगी। आज अपने बहुत ही चाहने वाले व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आज ऊर्जा का स्तर तो बहुत ही खास है, लेकिन विवेक को बढ़ाना होगा। विशेषकर कर किसी के बहकावे में नहीं आएं।
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि वालों को आज स्वभाव में थोड़ी उलझन रहेगी। परिवार के किसी मामले में दिक्कत आ सकती है, लेकिन जीवन साथी के साथ रिश्तों में गहराई का योग है। अपने कार्य स्थल पर पिछले कुछ दिनों से अपनी गलतफहमियों को दूर करने का सही मौका है। आज आपके व्यक्तित्व के प्रभाव से कई उलझे हुए काम बन सकते हैं। आज का दिन व्यस्त रहने वाला है। यदि किसी को पैसे दे रहे हैं तो इसकी जानकारी घर पर जरूर दें।
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि वालों को भविष्य की योजना के अनुरूप सफलता मिलने का योग बन रहा है। क्योंकि सकारात्मक ऊर्जा संचार कर रही हैं, ऐसे में आज आप जिसको भी अपने कारोबार का प्रस्ताव देंगे, वह प्रभावित जरूर होगा। नई परियोजनाओं को शुरू करने का सही मौका है। अपने श्रम को पूरा फल आपको मिल रहा है। बचत के लिए ठोस योजना बनाएं। क्योंकि नई जिम्मेदारियों के चलते यात्रा करनी पड़ सकती है। परिवार के साथ भावनात्मक जुड़ाव आज अधिक रहेगा।
मीन राशि (Pisces)
आज मीन राशि वालों के मन में विचारों का समंद्र बनेगा। सकारात्मकता के साथ नए कार्य के लिए योजना बनेगी और दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। हालांकि आपके प्रयास को सफलता भी मिलेगी, लेकिन कार्य की अधिकतर के कारण मन कुछ विचलित रहेगा। अचानक खर्च आ सकता है। ऐसे में अपने काम में पूरा समय दें और शाम को परिवार के साथ कुछ समय जरूर बतताएं। इससे दिन भर की थकान दूर हो जाएगी।









