Gold silver price : वर्ष के आखिरी दिन 3 हजार से ज्यादा टूटे सोना चांदी के रेट
देखें आज के ताजा भाव
Gold silver price : साल के आखिरी दिन आकर सोने चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली। सोना व चांदी दोनो ही धातू 3 हजार रुपए से ज्यादा नीचे आ गई। इतनी ज्यादा कीमतें तो पूरे महीने भी कम नहीं हुई थी। हालांकि एक्सपर्ट बता रहे हैं कि किमतें और ज्यादा बढ़ सकती हैं। आइए जानते हैं 31 दिसंबर 2025 को सोने चांदी के भाव क्या रहे।
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 34 हजार 599 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गई जबकि वेबसाइट गुड रिटर्न पर भी 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 36 हजार 350 रुपए प्रति 10 ग्राम आ गया। एक दिन पहले गुड रिटर्न पर सोने का भाव 1 लाख 37 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम से ज्यादा चल रहा था। दिल्ली के सर्राफा बाजार में भी सोने की कीमत 1 लाख 39 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जो कि 30 दिसंबर को 1 लाख 41 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम पर थी।
Gold silver price : अढाई लाख तक पहुंच फिर नीचे आई चांदी
चांदी की कीमत की बात करें तो चांदी भी अढाई लाख रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच चुकी थी। अब धीरे धीरे कीमत नीचे आ रही है। हालांकि इस माह चांदी ने जमकर तेवर दिखाए और करीब 50 हजार रुपए तक का उछाल एक महीने में देखने को मिला। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार आज सुबह चांदी की कीमत घटकर 2 लाख 32 हजार 329 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। हालांकि गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट आज भी चांदी का भाव 2,39,900 रुपये प्रति किलोग्राम दिखा रही है।

आज का सोने का भाव(Gold Rate)
- सोने की शुद्धता सुबह के रेट
- सोना 24 कैरेट 134599 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 23 कैरेट 134060 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 22 कैरेट 123293 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 18 कैरेट 100949 रुपये प्रति 10 ग्राम
- सोना 14 कैरेट 78740 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी की कीमत इसलिए बढ़ रही, जानें मुख्य कारण
- दरअसल इंडस्ट्री में सोलर, इलेक्ट्रॉनिक्स और EV में चांदी का ज्यादा प्रयोग होने लगा है, इसलिए चांदी की डिमांड भी बढ़ रही है। पहले चांदी केवल ज्वेलरी के लिए प्रयोग होती थी तो डिमांड कम होने के कारण रेट कम थे।
- इसके अलावा अमेरिकी कंपनियां चांदी का भारी स्टॉक जमा कर रही हैं, ग्लोबल सप्लाई में कमी से कीमतें ऊपर चढ़ीं, इसलिए भी कीमत बढ़ रही है।
- चांदी की कीमत बढ़ने का एक कारण ये भी है कि प्रोडक्शन रुकने के डर से सभी पहले से खरीद रहे हैं, इसी वजह से आने वाले महीनों में भी तेजी बनी रहेगी।
सोने के भाव बढ़ने के कारण
- अमेरिका के ब्याज दर घटाने से डॉलर कमजोर हो गया है और इसका सीधा असर गोल्ड पर देखने को मिला, क्योंकि सोने की होल्डिंग कॉस्ट कम हुई, इससे लोग खरीदने लगे।
- रूस-यूक्रेन जंग और दुनिया में तनाव बढ़ने से निवेशक सोने को सबसे सुरक्षित निवेश मानकर खरीद रहे हैं। ये भी सोने की कीमत बढ़ने का बड़ा कारण माना जा रहा है।
- चीन जैसे देश अपने रिजर्व बैंक में सोना भर रहे हैं, ये सालभर में 900 टन से ज्यादा खरीदारी कर रहे हैं, इसलिए दाम ऊपर जा रहे हैं।










