12 may weather : हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में आंधी और बारिश, फिर बदल रहा है मौसम, जानें मौसम का ताजा हाल

लगातार पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव चल रहे हैं। हालांकि मई का महीना आधा आ चुका है, लेकिन इस बार गर्मी का असर खास नहीं दिख रहा है। अब फिर से मौसम में बदलाव है। मौसम विभाग का कहना है कि इससे देश के कई राज्यों में बारिश और आंधी की संभावना है।

12 may weather : मौसम विभाग का कहना है कि 12 मई 2026 को देश के कई राज्यों में मौसम परिवर्तनशील रहेगा। क्योंकि आज उत्तर भारत तेज आंधी के साथ बारिश की चपेट में रहेगा। इससे तापमान पर भी असर पड़ेगा। साथ ही पहाड़ों में भी मौसम परिवर्तनशील रहने की आशंका है। ऐसे में अलर्ट जारी किया गया है कि पर्यटक और स्थानीय निवासी सावधान रहें।

हालांकि इस साल में लगातार बारिशों का दौर चलता रहा है। इसके कारण जहां उत्तर भारत में गेहूं कटाई का काम प्रभावित हुआ, वहीं बाद में मंडियों में रखे गेहूं पर भी संकट के बादल रहे। हालांकि अब हरियाणा में मंडियों से गेहूं उठान का कार्य काफी तेजी से हो रहा है। फिर भी मौसम विभाग की ताजा अपडेट चिंता बढ़ाने वाली है।

पहले जान लें अपने क्षेत्र का मौसम

मौसम विभाग का कहना है कि आज यानी 12 मई को देश के कई हिस्सों में मौसम परिवर्तनशील रहेगा। ऐसे में सलाह दी जाती है कि घर से निकलने से पहले अपने क्षेत्र का मौसम जान लें। इसके हिसाब से ही आप तैयारी कर सकेंगे। साथ ही अपने कार्य को प्रबंधन भी बेहतर कर पाएंगे।

दिल्ली सहित उत्तर भारत में तेज आंधी और बारिश

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि 12 मई को दिल्ली और इसके आसपास के क्षेत्रों में जैसे पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है। इन क्षेत्रों में 50 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवा चल सकती हैं। ऐसे में सावधानी जरूर रखें।

दिल्ली के तापमान की बात की जाए तो अधिकतम 39 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री तक रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों जैसे मेरठा, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, सहारनपुर, मथुरा, सीतपुर, आगरा केअलावा महामाया नगर, औरैया, कानपुर, फर्रुखाबाद, बिजनौर, मैनपुरी झांसी, हरदोई जैसे क्षेत्रों में अधिक असर रहेगा।

हरियाणा राजस्थान में भी बारिश और आंधी

मौसम विभाग ने हरियाणा और राजस्थान में भी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है। हरियाणा के विशेषकर मध्य और उत्तरी क्षेत्रों में बारिश की अधिक संभावना है। हालांकि दक्षिण हरियाणा में भी राजस्थान के साथ लगते क्षेत्रों में बारिश और आंधी रहेगी।

वहीं राजस्थान में 12 मई कई क्षेत्रों में भारी बारिश का प्रभाव रहेगा। इसमें सीकर, चूरू, बाडमेर, अलवर, बीकानेर के साथ झुंझुनू जैसे जिले शामिल हैं। हालांकि राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार ही रहेगा। साथ ही पंजाब में भी मौसम ऐसा ही रहने की उम्मीद है। पाकिस्तान से सटे जिलों में बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलेंगीँ।

पहाड़ों भी बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार 12 मई को उत्तर भारत के पवर्तीय क्षेत्रों जैसे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, और उत्तरखंड में भी मौसम बदलेगा। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर, अनंतनाग, जम्मू, रामबन, कुलगाम, मुजफ्फराबाद, किश्तवाड़ के साथ बारामूला जैसे क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। वहीं उत्तराखंड के देहरादून, पौड़ी, गढ़वाल, नैनीताल, चमोली, रुद्र प्रयाग में बारिश और आंधी रहेगी। हिमाचल प्रदेश के शिमला, मंडी, चंबा, सोलन, सिरमौर, कांगड़ा, किन्नौर और ऊना में बारिश और आंधी की संभावना है।

मध्य प्रदेश में बारिश

उत्तर भारत से सटे हुए मध्य भारत के बड़े क्षेत्र मध्यप्रदेश में भी मंगलवार 12 मई को बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान मध्यप्रदेश के बालाघाट, मांडला, सिंगरौली, टीकमगढ़, छतरपुर, उमरिया, भिंड, कटनी, इंदौर में बारिश और आंधी का प्रभाव रहेगा।

किसानों को करनी है तैयारी

कृषि विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. सतीश कुमार का कहना है कि यह मौसम किसानों के लिए बहुत ही खास है। वे खरीफ की फसलों की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में खेत को तैयार किया जा सकता है। इसके अलावा अल्पावधि की फसलों को भी किसान ले सकते हैं। इसमें ज्वार और मक्का जैसी चारे वाली फसल मुख्य हैं।

जिन किसानों में मूंग या उड़द की बिजाई की है, उनके लिए मौसम अनुकूल है। अधिक बारिश होने पर कपास के खेत से अतिरिक्त पानी की निकासी सुनिश्चित करें। जो किसान अब बेल वाली सब्जियां उगाने की योजना बना रहे हैं, वे बांस के स्ट्रक्चर पर ही फसल लें। स्थानी परिस्थितियों के अनुसार अपने नजदीकी कृषि विशेषज्ञों से सलाह लेनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button