Haryana : सरकारी योजनाओं का लाभ लेना है तो परिवार पहचान पत्र करवाना होगा हर साल रिन्यू
सरकार ने जारी किए आदेश
Haryana Family ID New Update : अगर आप परिवार पहचान पत्र (PPP) के जरिए किसी भी सरकारी योजना का लाभ ले रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। जी हां, अगर आप भविष्य में भी सरकारी योजनाओं का लाभ जारी रखना चाहते हो तो आपको परिवार पहचान पत्र को हर साल रिन्यू करवाना होगा। सरकार ने हर साल फैमिली आईडी रिन्यू करवाने के आदेश जारी कर दिए हैं। सरकार का दावा है कि इससे पारदर्शिता बढ़ेगी।
इस मामले में मानव सूचना एवं संसाधन विभाग ने पोर्टल पर फैमिली आईडी रिन्यू (Haryana Family ID) करने का विकल्प उपलब्ध कराया है। इसके तहत फैमिली आईडी में परिवार के मुखिया को हर साल पूरी फैमिली की जानकारी को अपडेट करना होगा। इसमें कौन जीवित है, किसी का निधन हो गया हो, नौकरी लग गया हो तो उसकी आय, परिवार की सालाना आय समेत सारी जानकारी अपडेट करवानी होंगी। अगर हर साल फैमिली आईडी रिन्यू नहीं हुई तो फैमिली आईडी (Haryana Family ID) अपने आन निष्क्रिय हो जाएगी।

दरअसल अब तक ये होता आ रहा है कि फैमिली आईडी में लंबे समय से अपनी जानकारी अपडेट नहीं करवाई जा रही थी। कई मामलों में लड़की की शादी, आय बढ़ने या अन्य योजनाओं का लाभ बंद होने के डर से लोग फैमिली आईडी अपडेट नहीं करवा रहे। सरकार के संज्ञान में इस तरह की बातें आई तो रिन्यू करवाने का प्रोविजन किया गया है। कुछ लोग तो फैमिली आईडी में अपनी जानकारी दुरुस्त नहीं करवाते और योजनाओं का कई माह तक लाभ लेते रहते हैं।
Haryana : फैमिली आईडी से इन योजनाओं का मिल रहा लाभ
- -डिपो से राशन
- -बुढ़ापा पेंशन
- -विधवा, विदुर पेंशन, बौना भत्ता
- -छात्रवृत्ति
- -गैस-सिलेंडर
- -लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ
सरकार ने पारदर्शिता को बढ़ाते हुए सारी जानकारी अप टू डेट करने के मकसद से यह अनिवार्यता कर दी है। इससे लोग सरकारी योजनाओं का गलत तरीके से लंबे समय तक लाभ नहीं उठा पाएंगे। परिवार पहचान पत्र (PPP) को लेकर जोनल मैनेजर हेमंत सैनी का कहना है कि सरकार ने फैमिली आईडी को रिन्यू करवाना अनिवार्य कर दिया है।
हेमंत सैनी ने बताया कि फिलहाल फैमिली आईडी में हर साल अपडेट (Haryana Family ID) की अनिवार्यता नहीं थी। अब हर साल अपडेट होगी तो सालाना आय भी अपडेट होती रहेगी। अगर फैमिली आईडी में दर्ज आय गलत है तो उसे ठीक कराया जा सकता है। गलत आय की वजह से कई परिवारों के बीपीएल कार्ड तक कट गए थे। हालांकि आय सुधारने और व्यवसाय अपडेट करवाने के लिए पोर्टल पर आपत्ति दर्ज करवाने का विकल्प फिलहाल बंद है।










