Haryana : लाडो लक्ष्मी योजना में बड़ा अपडेट, लाइव फोटो का ऑप्शन आया

अपडेट करें फोटो नहीं तो रूक जाएंगे 2100 रुपए

Haryana : हरियाणा में जो महिलाएं लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ ले रही हैं और जिन महिलाओं ने आवेदन किया हुआ है लेकिन इसमें लाइव फोटो अपडेट नहीं करवाया है। तो इन महिलाओं के लिए बड़ी खबर है। दीन दयाल लाडो एप में फोटो लाइव का ऑप्शन अब ऑन हो गया है और इसमें फोटो अपडेट हो रही हैं।

अब तक जिन महिलाओं ने आवेदन या एप में अपनी फोटो लाइव नहीं की है, वह फटाफट अपनी फोटो को लाइव कर लें, नहीं तो आपकी 2100 रुपए की किस्त रूक सकती है। बता दें कि दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना (Deen Dayal Lado Lakshmi Yojana) हरियाणा सरकार द्वारा 25 सितंबर 2025 को शुरू की थी। लाडो लक्ष्मी योजना के जरिए पात्र महिलाओं को 2100 रुपए प्रति माह बैंक खाते में डाले जा रहे हैं। योजना को लेकर सरकार द्वारा नियम, शर्तें निर्धारित की गई हैं।

Haryana : मासिक की बजाय तीन महीने में मिलेगी इकट्ठी किस्त

बता दें कि योजना की शुरुआत में बेशक हर माह किस्त डालने का वायदा सरकार और संबंधित विभाग के मंत्री ने किया था लेकिन एक किस्त डालने के बाद योजना में बदलाव कर दिया। अब दिसंबर महीने की शुरुआत में हिसार में आयोजित रैली के मंच से सीएम नायब सिंह सैनी ने लाडो लक्ष्मी योजना में बदलाव करते हुए घोषणा की थी कि लाडो लक्ष्मी योजना की किस्त अब मासिक की बजाय तिमाही की जाएगी। तीन महीने की राशि एक बार में डाली जाएगी।

Haryana : किसे मिल सकता है लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ

  • लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ केवल महिलाओं को मिलेगा।
  • पात्र महिला हरियाणा की निवासी होनी चाहिए।
  • उसकी आयु 23 साल या इसेस अधिक होनी चाहिए।
  • परिवार की वार्षिक आयु 1 लाख 40 हजार रुपए से कम होनी चाहिए।
  • विवाहित व अविवाहित महिला दोनों इसका लाभ ले सकती हैं।
  • एक परिवार की कई महिलाएं भी योजना का लाभ ले सकती है, बशर्तें वह पात्र हों।

लाडो लक्ष्मी योजना के लिए ये हैं जरूरी दस्तावेज

  • फैमिली आईडी, राशन कार्ड
  • बैंक खाते से लिंक आधार कार्ड
  • रिहायशी प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक पास बुक, खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बिजली बिल
  • एक्टिव मोबाइल नंबर

सरकार के अनुसार 5 लाख 58 हजार 346 महिलाओं ने अपना आधार KYC पूरा किया है जबकि 1 लाख 43 हजार 619 महिलाओं की अभी तक वेरिफिकेशन नहीं हो पाई है। काफी महिलाओं ने अभी तक अपनी फोटो लाइव नहीं करवाई है। अब लाइव का ऑप्शन आ चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button