film actor Dharmendra : जानें फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र की जिंदगी से जुड़े राेचक किस्से

31 अक्टूबर से मुंबई के अस्पताल में भर्ती थे शोले के बीरू

 Dharmendra Health Update :  अपने दमदार अभिनय के दम पर लाखों की संख्या में राज करने वाले बालीवुड के स्टार अभिनेता धर्मेंद्र के स्वास्थ्य से जुड़ी बीमारी के समाचार के बीच बड़ी खबर आई है। धर्मेंद्र के निधन की अफवाहों के बीच हेमा मालिनी का ट्वीट आया है कि वे स्वस्थ हैं। 89 साल के धर्मेंद्र ठीक एक महीने बाद यानी 8 दिसंबर को अपना 90 वां जन्मदिन मनाने वाले हैं।

बालीवुड में 300 से ज्यादा फिल्में देने वाले धर्मेंद्र अभी भी सक्रिय हैं और अपने फार्म हाउस से चाहने वालों के लिए वीडियो डालते रहते हैं। 31 अक्टूबर को स्वास्य के करण उनको मुंबई स्थित अस्पताल में भर्ती करवाया गया। धर्मेंद्र के स्वास्थ्य की जानकारी लेने उनके बेटे सन्नी देओल और परिवार के अन्य लोग लगातार पहुंच रहे थे। वहीं सुपरस्टार शाहरुख खान, गोविंदा, सलमान खान समेत कई फिल्मी हस्तियां भी हालचाल में जानने पहुंची। हालांकि अभिनेता धर्मेंद्र के अस्पताल में भर्ती होने के बाद मंगलवार सुबह उनके निधन के समाचार भी आए। कुछ मीडिया माध्यमों में इसके समाचार फैलेश भी हुए। इस पर हेमा मालिनी सहित कई परिवार के सदस्यों ने न सिर्फ नाराजगी जताई, गुस्सा भी किया। उन्होंने धर्मेंद्र का स्वास्थ्य सही बताया है। इससे उनके करोड़ों फैंस में फिर से खुशी की लहर है। बहराल धर्मेंद्र का का स्वास्थ्य ठीक बताया जा रहा है और चिकित्सक इस पर नजर रखे हुए हैं। उनके हजारों चाहने वाले भी जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

film actor Dharmendra : धर्मेंद्र की दो पत्नियां

धर्मेंद्र की दो पत्नियां हैं। उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर हैं। हालांकि लोग उनकी पत्नी हेमा मालिनी को जानते हैं। लेकिन हेमा मालिनी धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हैं। हेमा मालिनी के साथ शादी के लिए धर्मेंद्र ने धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने का फैसला लिया। इससे दूसरी शादी करने में धर्मेंद्र को कोई कानूनी परेशानी नहीं हुई। अब प्रकाश कौर और हेमा मालिनी दोनाें ही उनकी पत्नी हैं।

film actor Dharmendra : फार्म हाउस पर साथ रहती हैं पहली पत्नी

हमेशा ही धर्मेंद्र फार्महाउस से अपनी फोटो और वीडियो डालते रहते हैं। ऐसे में लोगों को लगता है कि वे अकेले ही घर में रहते हैं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर भी उनके साथ रहती हैं। धर्मेंद्र का खंडाला में बहुत बड़ा फार्म हाउस है। वे फार्महाउस पर ही रहना पसंद करते हैं। हर कोई यह चाहता है कि धर्मेंद्र जल्द स्वस्थ हो जाएं।

film actor Dharmendra : यह धर्मेंद्र का परिवार है

जैसा कि हमने बताया है कि धर्मेंद्र ने दो शादियां की हैं। उनके छह बच्चे हैं। पहली शादी 1954 में प्रकाश कौर के साथ हुई। धर्मेंद्र के चार बच्चे हैं बेटे सन्नी देओल व बाबी देओल बालीवुड अभिनेता हैं। बेटियां अजीता और विजेता हैं। सन्नी देओल के दो बच्चे करण देओल और राजवीर देओल हैं। जबकि बाबी देओल के दो बच्चे धर्म और आर्यमन देओल हैं। विजेता का एक बेटा और एक बेटी हैं। जबकि अजिता की दो बेटियां। हेमा मालिनी से धर्मेंद्र की शादी 1980 में हुई थी। इस शादी से बेटियाँ ईशा और अहाना हैं। ईशा देओल की दो बेटियाँ और अहाना का एक बेटा और दो जुड़वाँ बेटियाँ हैं। धर्मेंद्र की संपत्ति में कई फार्म हाउस हैं, लेकिन वे साधारण जीवन जी रहे हैं, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में धाक रही है। धर्मेंद्र की प्रॉपर्टी करीब 450 करोड़ रुपये की बताई गई है।

film actor Dharmendra : अभिनेता प्रेम चोपड़ा भी अस्पताल दाखिल

धर्मेंद्र की तबीयत खराब होने के साथ ही अभिनेता प्रेम चोपड़ा भी अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। 92 साल की प्रेम चोपड़ा को मुंबई के लीलावती अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। हालाँकि उनका स्वास्थ्य ठीक है, लेकिन संक्रमण के कारण उनका स्वास्थ्य बिगड़ा हुआ है। प्रेम चोपड़ा भी 400 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button