ghis ghis ghis : गर्दा उड़ाने को तैयार है यह फिल्म, अगले महीने होगी रिलीज

भोजपुरी स्टार के साथ फिल्म से पहले घिस घिस घिस गाना रिलीज, बना रहा रिकार्ड

ghis ghis ghis : बाॅलीवुड स्टार अक्षय और अक्षरा सिंह की नई आने वाली फिल्म वेलकम टू द जंगल गर्दा उड़ाने को तैयार है। फिल्म अगले महीने यानी 26 जून को सिनेमा घरों में रिलीज होगी। इससे पहले फिल्म का गाना घिस घिस घिस रिलीज हो गया है। यह गाना रील्स से लेकर अन्य सोशल मीडिया में छाया हुआ है। बॉलीवुड के साथ यह भोजपुरी तड़का लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

दमदार जोड़ी की केमिस्ट्री

दरअसल इस फिल्म में बॉलीवुड के स्टार अक्षय कुमार के साथ भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह की जोड़ी काफी दमदार केमिस्ट्री पेश कर रही है। खास कर घिस, घिस, घिस गाने को बहुत पॉपुलर बना दिया है। क्योंकि इस गाने में बहुत ही एनर्जेटिक डांस के साथ और आकर्षक सेट्स इसको वायरल करने में बड़ी भुमिका निभा रहे हैं। इसके कारण घिस घिस घिस गाना लोगों के दिलों पर छा रहा है। अक्षरा सिंह के साथ-साथ अक्षय कुमार भी इस गाने में बेहद नए और आकर्षक अंदाज में दिख रहे हैँ।

विक्रम मोंट्रोस और सुप्रिया पाठक की आवाज

दरअसल इस गाने को बहुत अधिक लोकप्रिय बनाने के पीछे विक्रम मोंट्रोस और सुप्रिया पाठक की दमदार आवाज भी है। गाने को विक्रम मोंट्रोस ने कंपोज किया गया है। साथ में गाने के बोल घिस घिस घिस जिस प्रकार भोजपुरी मनोरंज की दुनिया में तड़का लगा रहे हैं, वह देखते ही बनता है। क्योंकि इस डासं में अक्षय कुमार और अक्षरा सिंह की एनर्जी के साथ देसी अंदाज भी मिल रहा है। ऐसे में यह दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।

फिल्म में प्रसिद्ध और चर्चित कलाकार

जिस प्रकार फिल्म में गाना काफी चर्चित हो रहा है, वैसे ही इसकी स्टार कास्ट यानी कलाकारों को लेकर भी फिल्म काफी चर्चित है। इसमें दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडिस जैसे नए चेहरों के साथ अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, उर्वशी रौतेला, विंदू दारा सिंह, हेमंत पांडे, बृजेंद्र काला, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, आफताब शिवदासानी, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, किरण कुमार, जाकिर हुसैन, फिरोज़ खान (अर्जुन), पंकज धीर, पुनीत इस्सर, सुदेश बेरी, जीतू वर्मा, वृहि कोडवारा, आदित्या सिंह और भाग्य भानुशाली जैसे स्थापित कलाकार भी हैं। ऐसे में इसकी कास्ट के साथ रिलीज को लेकर काफी चर्चा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button