SSC GD Final Result 2025: एसएससी जीडी का फाइनल रिजल्ट 2025 घोषित
जाने पूरी प्रक्रिया और पीडीएफ का लिंक
SSC GD Final Result 2025 : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा पुलिस भर्ती GD का Final Result घोषित कर दिया गया है। यह परिणाम 15 जनवरी को आयोग की वैबसाइट पर अपलोड कर दिया गया। इसमें आयोग द्वारा महिला और पुरुष उम्मीदवारों के लिए अलग – अलग मैरिट लिस्ट जारी की गई है। उम्मीदवारों को लंबे समय से परीक्षा परिणाम का इंतजार था। अब फाइनल रिजल्ट जारी होने से चयन की प्रक्रिया पूरी हो गई है।
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा जीडी फाइनल रिजल्ट 2025 आयोग की आफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी हो गया है। यह परिणाम PDF रूप अपलोड किया गया है। इसमें पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग लिस्ट तैयार कर अपलोड किया गया है। इस मैरिट सूची में चयनित उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर जारी किए गए हैं।
SSC GD Final Result 2025 : 53252 उम्मीदवारों का नाम मैरिट सूची में
15 जनवरी को घोषित परिणाम की मैरिट सूची में कुल 53252 उम्मीदवारों ने जगह बनाई है। इसमें से 4932 पुरुष और 48320 महिला उम्मीदवारों का चयन हुआ है। हालांकि 2003 उम्मीदवारों का परिणाम अभी तक जारी नहीं हो पाया है। इसका परिणाम आयोग की वैबसाइट पर डाला गया है। इसके साथ ही राज्यों के अलावा केंद्र शासित प्रदेश में रिक्तियों की उपलब्धता, सीमावर्ती जिलों और नक्सल/आतंकवाद प्रभावित जिलों के लिए आरक्षण और श्रेणीवार आरक्षण के आधार पर सूची जारी हुई है।
SSC GD Final Result 2025 : ऐसे डाउनलोड करें परीक्षा परिणाम
यह परिणाम देखने के लिए सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in को खोलें। इसके होम पेज पर SSC GD Final Result 2025 का ऑप्शन मिल जाएगा। इस लिंक पर जा कर यहां बने GD टैब पर चले जाएं। इसके बाद Constable (GD) in Central Armed Police Forces (CAPFs), SSF and Rifleman (GD) in Assam Rifles Examination 2025 के विकल्प पर पर क्लिक कर दें। यहां से पीडीएड डाउनलोड कर लें। इसके बाद Ctrl+F को दबा कर अपना नाम या रोल नंबर डाल कर अपना परिणाम जान सकते हैं। इस भर्ती से कुल 45115 पुरुष उम्मीदवारों और 4932 महिला उम्मीदवारों का चयन हुआ है। जबकि 2003 उम्मीदवार परीक्षा के आधार पर अयोग्य घोषित हुए। 345 उम्मीदवार प्रतिबंधित कर दिए गए थे।
SSC GD Final Result 2025 : चयनित महिला उम्मीदवारों की स्थिति
इस परीक्षा परिणाम में अलग-अलग श्रेणी में उम्मीदवारों का चयन हुआ है।
सामान्य वर्ग में रिक्त पदों की संख्या 2291 है जबकि इस वर्ग में 2176 उम्मीदवारों का चयन हुआ है। इसके अलावा अनुसूचित जाति वर्ग के 597 खाली पदों के मुकाबले 737 पदों पर चयन हुआ है। अनुसूचित जनजाति के 597 खाली पदों के विपरीत 578 पदों पर चयन हुआ है। अन्य पिछड़ा वर्ग के खाली 1155 पदों के विरूध 1036 पदों पर चयन हुआ है। ईडब्ल्यूएस श्रेणी में 2291 खाली पदों के अनुसार 2176 पदों पर भर्ती की गई है।










