Gold Price Today: सोने की चमक दूसरे दिन भी हुई फिकी, चांदी भी फिसली, जानें बड़े शहरों में कीमत
अक्षय तृतीय पर स्थिर रहने के बाद कीमतों में आ रही गिरावट
Gold Price Today: सोने व चांदी की कीमतों में लगतार गिरावट दर्ज की जा रही है। देश भर में अक्षय तृतीया पर सोने की खासी मांग रही, जिससे कीमत स्थिर थी, लेकिन इसके बाद फिर से सोने व चांदी की चमक फीकी पड़ रही है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईरान युद्ध का असर अभी भी सोने व चांदी की कीमतों पर दिख रहा है। इसके कारण कीमत अब लगातार नीचे चल रही हैं। बेशक यह कीमत वृद्धि के मुकाबले कम हैं, लेकिन सामान्य ग्राहकों के लिए काफी राहत है।
वहीं निवेश के लिए सोना व चांदी खरीदने वाले लोग बेशक अभी सोने चांदी की कीमतों को लेकर असमंजस में हैं। सुबह के भाव की बात की जाए तो दिल्ली में सुबह सोना 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम 155430 रुपये के भाव से बिका। यानी इसमें 500 रुपये प्रति 10 ग्राम की नरमी देखी गई। इसी प्रकार22 कैरेट सोना 460 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 142490 रुपये प्रति दस ग्राम रहा। वहीं चांदी की कीमतों में भी प्रति किलोग्राम के हिसाब से 100 रुपये की कमी दर्ज हुई है।
देश के बड़े शहरों में सोने की कीमत
देश के बड़े शहरों में सबसे पहले बात आती है दिल्ली की। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुबह के समय सोने का भाव 24 कैरेट प्रति 10 1,55,430 रुपये 22 कैरेट का भाव 1,42,490 रुपये और 18 कैरेट का भाव 1,16,610 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं मुंबई में प्रति 10 ग्राम सोना 24 कैरेट 1,55,280 रुपये 22 कैरेट 1,42,340 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,16,460 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिला।
इसी प्रकार कोलकाता में 24 कैरेट 10 ग्राम सोना 1,55,280 रुपये में ट्रेड हुआ। जबकि 22 कैरेट 1,42,340 और 18 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 1,16,460 रुपये में मिला। चेन्नई में आज के भाव 24 कैरेट के 1,55,990 रुपये, 22 कैरेट के 1,42,990 और 18 कैरेट के भाव प्रति 10 ग्राम 1,18,540 रुपये रहा।
हैदराबाद में 24 कैरेट सोने का भाव 1,55,280 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट का 1,42,340 और 18 कैरेट का भाव 1,16,460 रुपये रहा। लखनऊ में 10 ग्राम सोना 24 कैरेट 1,55,430 रुपये 22 कैरेट 1,42,490 रुपये और 18 कैरेट 1,16,610 रुपये प्रति 10 के भाव से बिका।
चांदी में भी हल्की गिरावट
सोने की तरह ही चांदी में भी हल्की गिरावट दर्ज की जा रही है। क्योंकि 17 अप्रैल की कीमतों की बात की जाए तो चांदी प्रति किलोग्राम 5000 रुपये तक गिरी थी। हालांकि इसके बाद 18 अप्रैल को चांदी संभली और 10 हजार रुपये प्रति किलोग्राम महंगी हो गई। यानी आधा अंतर पाट लिया। वहीं 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन कीमत स्थित रही और 20 को भी बदलाव नहीं हुआ। वहीं बाजार में ताजा भाव प्रति कलोग्राम करीब 100 गिरा है। इससे चांदी की कीमत 2,74,900 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है।
युद्ध का पड़ेगा असर
विशेषज्ञों का मानना है कि युद्ध का असर सोने व चांदी की कीमतों पर सीधा पड़ेगा। ऐसे में ताजा परिस्थितियां कैसी रहती हैं, इस पर काफी निर्भरता रहेगी। क्योंकि अंतरराष्ट्रीय आपूर्ति के हिसाब से ही कीमतों में बदलाव होता है। फिलहाल युद्ध के कारण जिस प्रकार भू- राजानीति में अनिश्चितता बनी हुई है, ठीक वैसे ही इन दोनों धातुओं की कीमतों को लेकर भी अस्थिरता रहेगी। ऐसे में इसके लिए जरूरी है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार के साथ-साथ घटनाक्रम पर भी नजर रखी जाए। क्योंकि इसी का सबसे अधिक असर कीमतों पर देखा जा रहा है।










