Google Pixel 11 Pro में आएंगे अनोखे फीचर्स, छुपा हुआ Face ID बना चर्चा का विषय

Google Pixel 11 Pro Leak : गूगल की अपकमिंग Pixel 11 सीरीज़ को लेकर सामने आए ताज़ा लीक्स ने प्रीमियम स्मार्टफोन मार्केट में हलचल बढ़ा दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL में इस बार कंपनी बड़ा टेक्नोलॉजिकल अपग्रेड देने की तैयारी में है, जिसमें नया Tensor G6 प्रोसेसर शामिल हो सकता है।

दावा किया जा रहा है कि यह चिप 2nm तकनीक पर आधारित होगी, जिससे फोन की परफॉर्मेंस बेहतर होने के साथ-साथ हीट मैनेजमेंट और बैटरी एफिशिएंसी में भी सुधार देखने को मिल सकता है। इसके अलावा, इस बार MediaTek मॉडम के इस्तेमाल की चर्चा है, जो नेटवर्क स्टेबिलिटी और स्पीड को और बेहतर बना सकता है। लीक्स में सबसे ज्यादा चर्चा “Pixel Glow” फीचर की हो रही है, जिसमें फोन के बैक पैनल पर एक सटल ग्लो लाइट दी जा सकती है।

Google Pixel 11 Pro : सैमसंग की डिस्पले टेक्नोलॉजी का उपयोग होने की संभावना

यह लाइट नोटिफिकेशन आने पर एक्टिव होगी, जो काफी हद तक Nothing के Glyph इंटरफेस से प्रेरित मानी जा रही है, हालांकि इसे ज्यादा सिंपल और प्रीमियम टच के साथ पेश किया जा सकता है। डिजाइन के मामले में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है, लेकिन कैमरा मॉड्यूल में ब्लैक फिनिश फोन के लुक को और आकर्षक बना सकता है। डिस्प्ले की बात करें तो Pixel 11 Pro में 6.3 इंच और Pro XL में 6.8 इंच का OLED पैनल मिल सकता है, जिसमें Samsung की डिस्प्ले टेक्नोलॉजी का उपयोग होने की संभावना है, जो बेहतर कलर और ब्राइटनेस के लिए जानी जाती है।

Google Pixel 11 Pro will come with unique features, hidden Face ID
Google Pixel 11 Pro will come with unique features, hidden Face ID

सिक्योरिटी के लिहाज से इस बार एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार फोन में इन-डिस्प्ले फेस अनलॉक फीचर दिया जा सकता है, जो Apple Face ID की तरह काम करेगा, लेकिन इसमें फ्रंट पर कोई विजिबल सेंसर नहीं होगा, जिससे यूजर्स को फुल-स्क्रीन एक्सपीरियंस मिलेगा। हालांकि, इस फीचर को लेकर अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Google Pixel 11 Pro : 50 मेगा पिक्सल का प्राइमरी सेंसर

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 48MP का अल्ट्रा-वाइड और 48MP का टेलीफोटो लेंस मिलने की उम्मीद है। वहीं, लगभग 4870mAh बैटरी, 16GB RAM और 256GB से 1TB तक स्टोरेज विकल्प इसे फ्लैगशिप सेगमेंट में मजबूत दावेदार बना सकते हैं। फिलहाल ये सभी जानकारियां लीक्स पर आधारित हैं, ऐसे में लॉन्च के समय ही इसकी वास्तविक तस्वीर साफ होगी।


यह खबर भी पढ़ें : TATA मोटर्स ने भारतीय बाजार में उतारी पहली कूपे SUV, फीचर्स की भरमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button