cars price hike : नए साल में महंगी होंगी इस कंपनी की कार, 31 से पहले खरीद लें
2 प्रतिशत बढ़ेगी कीमत कार के बजट में बढ़ेंगे 40 हजार रुपये
cars price hike : नया साल कई बदलाव लेकर आता है। इसमें से एक है कार की कीमत। यदि आप भी MG कंपनी की कार खरीदना चाहते हैं तो नए साल का इंतजार मत करें। नए साल में इस कंपनी की कारों में 2 प्रतिशत की मूल्य वृद्धि होगी। इसलिए आपके पास यह कार घर लाने का सुहनरा मौका 31 दिसंबर तक है। नए साल में यदि आप गाड़ी खरीदते हैं तो अलग-अलग माडल के अनुसार 10 से 40 हजार रुपये अधिक चुकाने होंगे।
JSW-MG मोटर इंडिया ने अपनी गाड़ियों की कीमत 1 जनवरी 2026 से 2% तक बढ़ाने का ऐलान किया है। कंपनी की भी गाड़ियों पर वृद्धि की जाएगी। कंपनी का कहना है कि कच्चे माल की महंगाई के कारण यह फैसला लिया जा रहा है। हालांकि इसी साल में पहले ही दो बार कंपनी कीमतें बढ़ा चुकी है। यह मूल्य वृद्धि 1 जुलाई 2025 को ससबे पहले की गई थी। तब कंपनी द्वारा कारों की कीमतों में 1.5% तक वृद्धि की थी। तब भी कंपनी ने कीमत बढ़ाने के पीछे यही कारण बताया था। इस पर MG इंडिया के कामेट EV, हेक्टर, हेक्टर प्लस, एस्टर, ग्लोस्टर, विंडसर EV और आल-इलेक्ट्रिक ZS EV जैसे वाहनों की कीमत बढ़ाई गई।
cars price hike : कामेट EV गाड़ियों की कीमत में होगा 10 से 20 हजार रुपये का इजाफा
अब कंपनी ने अपनी गाड़ियों की कीमत2 % तक बढ़ाने की बात कही है। अनुमान के अनुसार विंडसर EV पर करीब 30000 से 40000 रुपये की वृद्धि हो सकती है। ऐसे में इस गाड़ी की नई एक्स शो रूम कीमत 14.27 लाख से 18.76 लाख रुपये तक हो सकती है।
वहीं कामेट EV पर 10,000 से 20,000 रुपये का मूल्य वृद्धि असर आ सकता है। (auto news) इस गाड़ी की कीमत 7.64 लाख से 10.19 लाख रुपये के बीच होने का अनुमान है। इसके अलावा अन्य माडल्स जैसे हेक्टर, ग्लोस्टर और एस्टर पर अच्छी खासी राशि बढ़ेगी। कंपनी का कहना है कि ये बदलाव पूरे पोर्टफोलियो पर लागू किए जा रहे हैं।

cars price hike : कीमत बढ़ने के मुख्य कारण
कंपनी द्वारा जैसा की साफ कर दिया है कि कच्चे माल की उपलब्धता के आधार पर कीमत बढ़ाई जा रही हैं, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि कुछ अन्य कारण भी हैं। (mg hector) इसके चलते गाड़ियों की कीमत बढ़ रही है। हालांकि कंपनी ने कहा है कि स्टील, लिथियम-आयन बैटरी और इलेक्ट्रानिक चिप्स जैसी चीजें महंगी होने से कीमत पर असर पड़ा है। इसक अलावा ग्लोबल लाजिस्टिक्स और शिपिंग पर भी खर्च बढ़ रहा है। वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मंहगाई के कारण आटोमोबाइल क्षेत्र में प्रभाव देखा जा रहा है।
cars price hike : इस साल के अंत तक डिस्काउंट का लाभ
बेशक आने वाले साल में एमजी कंपनी की कार महंगी होंगी, लेकिन इस साल के अंत यानी 31 दिसंबर तक इन कारों की कीमत में डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। साल के अंत में सेल्स बढ़ाने के लिए कंपनी द्वारा दिसंबर महीने में अच्छे आफर्स भी अपने ग्राहकों को दिए जा रहे हैं। (mg hector) EV माडल्स पर ZS EV में 1.25 लाख तक के आफर हैं। इसके अलावा कामेट EV पर 1 लाख तक और विंडसर EV पर 50,000 तक का लाभ लिया जा सकता है। वहीं ICE माडल्स में प्री-फेसलिफ्ट हेक्टर पर 90,000 तक, ग्लोस्टर पर 4 लाख तक और एस्टर पर 50000 रुपये तक के आफर 31 दिसंबर तक मिल रहे हैं।
cars price hike : अन्य गाड़ियों पर भी आफर
दिसंबर महीने में हर कंपनी द्वारा अपनी गाड़ियों पर आफर दिया जा रहा है। हालांकि अन्य कंपनियों द्वारा अभी कीमत बढ़ाने को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। भारत में सबसे अधिक गाड़ियां बचने वाली मारूति से लेकर टाटा जैसी कंपनियां भी दिसंबर का आफर दे रही हैं। ऐसे में इन कंपनियों की कार भी बेहतर विकल्प हो सकती हैं।










