Mini cooper-s convertible car: 58.50 लाख रुपये में मिलेगी यह कन्वर्टिबल कार मिनी कूपर-S

6.9 सेकंड में 100kmph तक की पहुंचेगी रफ्तार

Mini cooper-s convertible car : स्पोर्टस कार के क्षेत्र में नई क्रांति लाते हुए BMW ने एक और मॉडल भारतीय बाजार में उतारा है। इसका नाम है मिनी कूपर-S। यह कार BMW के ब्रांड मिनी इंडिया ने 12 दिसंबर को भारतीय बाजार में लांच कर दी है। नई मिनी कूपर S कन्वर्टिबल कार को भारतीय बाजार में सबसे छोटी कन्वर्टिबल कार माना जा रहा है। हालांकि इससे पहले कंपनी की दो और गाड़ियां भारतीय बाजार में आ चुकी हैं। अक्टूबर में JCW All4 और इसके बाद नवंबर में कंट्रीमैन SE All4 को लांच किया गया था।

मिनी कूपर-S को भारतीय बाजार में सबसे सस्ती कन्वर्टिबल कार माना जा रहा है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 58.50 लाख रुपये है। हालांकि शहर व उपलब्धता के आधार पर एक्स शो रूम कीमत में अंतर आ सकता है। इस कार को निर्माता द्वारा फुली कंप्लीट बिल्ट यूनिट (CBU- यानी पूरी तरह से बनी बनाई) के रूप में बाजार में उतारा गया है। इसको लेकर कंपनी का दावा है कि यह सिर्फ 6.9 सेकंड में 100kmph तक की रफ्तार पर पहुंच सकती है। आइए इसके फीचर के बारे में बताते हैं।

मिनी कूपर-S कार का सबसे विशेष फीचर इसका इलेक्ट्रिक फैब्रिक रूफ है। यह 30kmph स्पीड पर 18 सेकंड में पूरी तरह खुलने में सक्षम है। वहीं इसको15 सेकंड में बंद किया जा सकता है। साथ ही एक फीचर यह भी दिया गया है कि इसका सनरूफ मोड कुछ पीछे खिसकाया जा सकता है। इस फीचर के कारण ओपन-एयर ड्राइविंग के लिए बेहतर अनुभव लिया जा सकता है।

Mini cooper-s convertible car:  सर्कुलर LED हेडलाइट्स के साथ DRLs

कार के कई फीचर इसको अलग बना रहे हैं। हालांकि इसको मिनी की आइकानिक स्टाइल के आधार पर लुक दिया गया है, जिसमें फ्रंट में सर्कुलर LED हेडलाइट्स और DRLs दिए गए हैं। वहीं आक्टागोनल ग्रिल का आउटलाइन दिया गया है। इससे बीच में बाडी-कलर्ड ट्रिम से अलग किया गया है। नीचे एयर डैम देकर फीचर बढ़ा दिया है। गाड़ी की साइड प्रोफाइल की बात करें तो इस कार में 18-इंच अलाय व्हील्स हैं। वहीं गाड़ी के चारों ओर प्लास्टिक क्लैडिंग लगाई गई है। इससे इस कार में स्पोर्टी फील मिल रहा है। रियर पोर्शन में ट्रेडिशनल यूनियन जैक LED टेललाइट्स के साथ टेलगेट नीचे खुलने का डिजाइन है। साथ ही कार को कई कलर आप्शन में ऊतारा गया है।

Mini cooper-s convertible car : ड्राइवर सीट में मसाज फंक्शन

क्योंकि कार स्पोर्टी है, ऐसे में कई फीचर इसके अनुसार ही दिए गए हैं। कार के कैबिन की बात करें तो यह प्रीमियम होने के साथ माडर्न लुक में है। पावर्ड फ्रंट सीट्स के साथ ड्राइवर सीट में मसाज फंक्शन भी मिल रहा है। डैशबोर्ड पर नया निटेड ब्लैक-एंड-बेज कलर स्कीम इस कार को लग्जरी टच दे रहा है। इसके सेंटर में 9.4-इंच OLED टचस्क्रीन है। इसको वायरलेस एंड्रायड आटो और एपल कारप्ले के साथ सपोर्ट करती है। वहीं स्टीयरिंग व्हील भी स्पोर्टी डिजाइन में उपलब्ध करवाया जा रहा है। कार का बूट स्पेस 215 लीटर है। हालांकि रूप के डाउन करने पर स्पेस सिर्फ160 लीटर ही बचता है। 4-सीटर केबिन इसको लांग ड्राइव्स के लिए भी आरामदायक बना रहा है।

58.50 लाख रुपये में मिलेगी कन्वर्टिबल कार मिनी कूपर-S
58.50 लाख रुपये में मिलेगी कन्वर्टिबल कार मिनी कूपर-S

Mini cooper-s convertible car : वायरलेस चार्जर​​​​​​​ की सुविधा

मिनी कूपर-S कार को हर तरीके से एडवांस्ड बनाया गया है। इसके अनुसार फीचर्स कंपनी द्वारा दिए गए हैं। हेड-अप डिस्प्ले, वायरलेस चार्जर और एंबिएंट लाइट प्रोजेक्शन डैशबोर्ड इसकी खुबियां हैं। कन्वीनियंस में रियर-व्यू कैमरा और हरमन कार्डन साउंड सिस्टम इसकी प्रीमियम रेंज को और अधिक बढ़ा रहे हैं। एडवांस्ड फीचर्स में OLED स्क्रीन के साथ कनेक्टेड कार टेक शामिल है। ये सब मिलकर कार को फन-टू-ड्राइव बनाते हैं, खासकर कन्वर्टिबल यूजर्स के लिए।

Mini cooper-s convertible car : टाप स्पीड 237kmph

मिनी कूपर S कन्वर्टिबल कार को परफार्मेंस के हिसाब से भी बहुत बेहतर बनाया गया है। 2-लीटर 4-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन कार की शान है। यह 204hp की पावर और 300Nm का टार्क जनरेट करता है। कार का संचालन 7-स्पीड डुअल-क्लच आटोमैटिक गियरबाक्स के साथ फ्रंट-व्हील पर होता है। निर्माताओं का दावा है कि यह कार महज 6.9 सैकेंडर में 0 से 100kmph की स्पीड तक पहुंच सकती है। हालांकि टाप स्पीड 237kmph है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button