Manali Weather : पहाड़ों में बर्फबारी का असर, मनाली में फंसे पर्यटक, प्रशासन कर रहा मशक्कत

भारी बर्फबारी और अधिक वाहनों से बिगड़े हालात

Manali Weather : छुट्टियों में पहाडों की बर्फ का आनंद लेने गए पर्यटकों को मनाली में पसीने छुट रहे हैं। कारण है लंबा जाम और सड़कों पर बर्फ के कारण चलने में आ रही मुशकिलें। इसके कारण मनाली में जाम की स्थिति बनी हुई है। हालांकि प्रशासन लगातार जाम खुलवाने के लिए तैनात है। सड़कों पर वाहनों को सामान्य भी कर दिया था, लेकिन फिर से वाहन आने के बाद हालात बिगड़ गए। वहीं स्थिति सामान्य हो चुके हैं, लेकिन मौसम विभाग ने फिर से बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी है।

सोमवार शाम को मनाली में फिर से यातायात व्यवस्था चरमरा गई। इसमें 40 से अधिक बसों सहित सकड़ों छोटी गाड़ियां जाम में फंस गई थी। प्रशासन का कहना है कि यातायात व्यवस्था बनाने के लिए कड़ी मशक्कत की गई। 3 दिन पहले लगे जाम के कारण वाहनों को मनाली से 6 किमी पहले पतली कूहल में ही रोकना पड़ा था। वाहनों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए नेशनल हाईवे-3 को सोलांग नाला तक क्लीयर करवा दिया था, लेकिन फिर से गाडि़यों के आने के कारण जाम की स्थिति बन गई।

मौसम विभाग का कहना है कि 27 जनवरी को फिर से पश्चिमी विक्षोभ के असर से मैदानी क्षेत्रों में बारिश व पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है। इससे मनाली में हालात और भी बिगड़ सकते हैं। हालांकि अब पर्यटकों की संख्या अधिक नहीं है, लेकिन यहां पूरा साल ही विशेषकर सर्दियों में लाेग आते रहते हैं। इसके लिए प्रशासन द्वारा भी पहले से ही तैयारी की जा रही है कि फिर से ऐसी स्थिति नहीं बने।

Manali Weather : कई किलोमीटर पैदल चले यात्री

बेशक अब यातायात स्थिति सामान्य हो गई है, लेकिन शनिवार व रविवार को व्यवस्था काफी बिगड़ी रही। क्योंकि बसों को मनाली से पहले ही रोका जा रहा था। ऐसे में पर्यटकों को करीब कई-कई किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ा।
विशेषकर लोगों को अपने होटल तक पहुंचने भी पसीने छुट गए थे। मनाली में होटल कारोबारी राकेश रेढू ने बताया कि उनके होटल में आने वाले कई लोगों को वैकल्पिक रास्तों से लाने की व्यवस्था की गई।

होटल तक पहुंचने में लगे 4 घंटे

दिल्ली से मनाली पहुंच पर्यटक अजय कुमार ने बताया कि ट्रैफिक जाम के कारण व्यवस्था काफी खराब रही। इसके कारण बहुत अधिक परेशानी हुई। क्योंकि बस पतली कूहल तक जा रही थी, ऐसे यहां से वे 4 घंटे में अपने होटल तक पहुंचे। हालांकि सोमवार को रास्ता पूरी तरह साफ हो गया। क्योंकि छुट्टियों के कारण अधिक पर्यटक पहुंचने थे और सभी एक साथ वापसी कर रहे थे।

Manali Weather : बर्फ ने किया चलना मुशकिल

वहीं सड़कों पर बर्फ जमने के कारण वाहनों को चलाने में दिक्कत आई। क्योंकि इससे सड़कों पर फिसलन हो गई और गाड़ियां रेंग कर ही आगे बढ़ रही थी। साथ ही लंबा जाम होने के कारण कुछ गाड़ियां तो बर्फ से ही ढ़क गई थी। ऐसे में लोगों को भूखे -प्यासे रह कर जाम में समय बिताना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button