8 January Weather : अब सर्दी का डबल अटैक, ठंड के साथ कोहरा भी
अगले दो दिन में बदलेगा मौसम, दिल्ली एनसीआर भयंकर ठंड की चपेट में, दक्षिण में बारिश
8 January Weather : जनवरी महीने में सर्दी अपना रौद्र रूप दिखा रही है। जहां एक ओर पहाड़ों पर बर्फबादी हो रही है, वहीं मैदानी इलाके ठिठुर रहे हैं। इसका असर परिवहन व्यवस्था के साथ-साथ लोगों के जीवन पर पड़ रहा है। वहीं अब भयंकर ठंड के साथ जबरदस्त कोहरे की जुगलबंदी होने वाली है। इससे सर्दी का डबल अटैक होने जा रहा है। वहीं अब मौसम विभाग ने दक्षिण भारत में बारिश की संभावना जताई है।
सर्दी का असर उत्तर भारत के साथ मध्य और पूर्वी भारत भी दिख रहा है। शीतलहर से लोग कांप रहे हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान देश के कई हिस्सों में शीतलहर और कड़ाके की ठंड रही है। भारतीय मौसम विज्ञान (IMD) का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। अगले 5-7 दिनों तक उत्तर पश्चिम, मध्य और भारत भारत में सुबह के समय सर्दी के साथ बहुत ही घना कोहरा भी छाएगा। इससे सर्दी अपने डबल अटैक के साथ आ रही है।
8 January Weather : लगातार गिरेगा तापमान
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि राजस्थान के कुछ हिस्सों सहित हरियाणा में भी भीषण ठंड का दौर जारी है। दिल्ली के लोगों को भी ठंड परेशान कर रही है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार झारखंड में सर्दी चरम पर है। पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में शीतलहर का चलने से लोग हलकान हैं। मैदानी क्षेत्रों की बात की जाए तो छत्तीसगढ़ का अंबिकापुर सबसे ठंडी जगह के रूप में सामने आया। यहां न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड में पाला गिरना। जबकि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और सिक्किम में बर्फबारी हो रही है।
मौसम की मार पहाड़ों से लेकर मैदान तक एक जैसी पड़ रही है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल के कई हिस्सों में पारा 0°C से नीचे चला गया है। उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में तापमान 0°C से 5°C के बीच के दायरे में दर्ज किया गया। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में तापमान 5 से 10 डिग्री के बीच बना हुआ है।

8 January Weather : सोनमर्ग में मानइस 10.1 तापमान
पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम लगातार बिगड़ रहा है। हालांकि पर्यटकों को इस मौसम का इंतजार रहता है। मध्य कश्मीर की बात की जाए तो गांदरबल जिले का सोनमर्ग मंगलवार रात को जम्मू कश्मीर का सबसे ठंडा स्थान रहा था। यहां पर न्यूनतम तापमान शून्य से 10.1 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं गुलमर्ग में रात का तापमान में माइनस 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.6 डिग्री तक नीचे चला गया।
8 January Weather : सर्दी के साथ कोहरा
सर्दी के साथ कोहरा भी लोगों के लिए आफत बना हुआ है। इसका असर जीवन पर सबसे अधिक पड़ रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि विदर्भ, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा और पूर्वी राजस्थान जैसे क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य से भी नीचे चला गया। साथ ही घने कोहरे से उत्तर भारत में वाहनों की गति पर असर है। उत्तर भारत के यूपी, पंजाब और राजस्थान के कई क्षेत्रों में दृश्यता 50 मीटर से भी कम रह गई। इसके अलावा हिमाचल, उत्तराखंड, बिहार और मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में 200 मीटर तक रह गई।
अब आने वाले 2-3 दिनों में उत्तर भारत में कोहरा बढ़ने वाला है। हालांकि अभी भयंकर सर्दी चल रही है, लेकिन अब इसी सर्दी के साथ कोरहा भी डबल अटैक करेगा।
8 January Weather : दक्षिण भारत में होगी बारिश
बेशक उत्तर भारत कड़ाके की ठंड से ठिठुर रहा है,वहीं देश के वहीं हिस्सों में बारिश की संभावना बन रही है। मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में दबाव बनने के कारण तमिलनाडु में 8 से 11 जनवरी के दौरान गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। वहीं 9 और 10 जनवरी को यहां भारी बारिश का पूर्वानुमान दिया गया है। केरल 10 जनवरी को बारिश
होने की संभावना है।
8 January Weather : ठिठुर रही दिल्ली
देश की राजधानी सहित इसके आसपास के क्षेत्र बुरी तहर ठिठुर रहे हैं। हालांकि हरियाणा के कुछ हिस्सों में बुधवार की तरह ही वीरवार को भी दिन में धूप निकलने की संभावना है। मौसम विभाग के दिल्ली में अधिकतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 2.3 डिग्री कम बताया जा रहा है। जबकि न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक रहा। ऐसे में यह शीतलहर की स्थिति बन रही है। उत्तर भारत का अधिकतर इलाका शीतलहर की चपेट में है।










