JSW Motors : वाहन बाजार में बजेगा हरियाणवियों का डंका, JSW भारत में लांच करेगा अपनी कार
मुंबई, नई दिल्ली और अहमदाबाद जैसे शहरों में JSW के एक्सपीरियंस सेंटर बनाने की तैयारी
JSW Motors : हरियाणा की भूमि से शुरू हुई और विश्व भर में अपने कारोबार का डंका बजाने वाली JSW (Jindal South West) अब वाहन बाजार में अपनी धमक देने को तैयार है। कंपनी ने भारत में कार लांच करने की तैयारी कर ली है। इसी साल JSW अपनी कार भारतीय बाजार में उतार सकता है। इसके लिए देश के बड़े शहरों मुंबई, नई दिल्ली और अहमदाबाद में एक्सपीरियंस सेंटर बनाने की भी तैयारी की जा रही है।
इस परियोजना के लिए JSW ने प्रीमियम प्लग-इन गैस-इलेक्ट्रिक हाइब्रिड मॉडल को भारतीय बाजार में पेश करने की तैयारी की है। हालांकि लांचिंग से पहले कंपनी द्वारा ऑटोमोटिव बिजनेस भारत में कंपनी-ओन्ड शोरूम्स भी खोले जाएंगे। इसको लेकर ईटी द्वारा भी रिपोर्ट प्रकाशित की गई है। इस कंपनी का नेतृत्व देश के अरबपति और हिसार बेसड उद्योगपति सज्जन जिंदल करते हैं। अब JSW मोटर्स इसी साल अपना पहला प्रोडक्ट लांच किया जा सकता है।
कंपनी साफ कर चुकी है रणनीति
हाल ही में एक अमेरिकी न्यूज एजेंसी को ब्लूमबर्ग न्यूज मोटर्स के प्रवक्ता द्वारा बताया गया कि कंपनी एक्सपीरियंस सेंटर से शुरुआत करेगी। इससे कंपनी का प्रयास रहेगा कि ग्राहकों को उत्पादों के साथ जोड़ने के अलावा तकनीक और ब्रैंड के बारे में भी बताया जाएगा। इसी दौरान कहा गया कि 2026 में एक प्लग-इन हाइब्रिड और एक रेंज एक्सटेंडर वीइकल लांच किया जाएगा। हालांकि इसके बाद अलग-अलग सेगमेंट और पावरट्रेन के क्षेत्र में भी विस्तार होगा।
चीनी कंपनी के साथ सहयोग
हालांकि Jindal South West लंबे समय से भारतीय बाजार में कार्यरत है, लेकिन अब यह कंपनी स्टील और ऊर्जा के क्षेत्र से आगे बढ़ते हुए वाहन बाजार में आ रही है। इसको लेकर Jindal South West का भारत में चीन की SAIC Motor Corp के साथ सफल जॉइंट वेंचर रहा है। ऐसे में यह नई कार लंबे समय के बाद भारतीय बाजार में देसी उत्पाद के रूप में आएगा। चूंकि भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग तेजी बढ़ रही है, ऐसे में कंपनी द्वारा इसी सेगमेंट में गाड़ी लांच की जा सकती हैं।
डीलरों से प्रोपोजल की मांग
इस प्रोजेक्ट के लिए JSW द्वारा बड़े स्तर पर तैयारी की जा रही है। अपनी गाड़ी की बिक्री के लिए रिटेल प्रेजेंस के लिए डीलरों से प्रोपोजल मांगे जा रहे हैं। माना जा रहा है कि 2026 की दूसरी छमाही में यह प्रोजेक्ट सिरे चढ़ जाएगा। ऐसी भी संभावनाएं जताई जा रही हैं कि चीन की चेरी ऑटोमोबाइल कंपनी के साथ अलग पार्टनरशिप में मैन्युफैक्चर्ड मॉडल तैयार किया जा सकता है। हालांकि यह गाड़ पूरी तरह हसे JSW की होंगी और इन पर लोगो भी JSW का होने वाला है।
महाराष्ट्र में होगा ट्रक और बसों का निर्माण
वहीं कंपनी द्वारा महाराष्ट्र में एक विशेष फैसिलिटी का निर्माण भी किया जा रहा है। यहां पर JSW मोटर्स के नए-एनर्जी वाहनों के साथ ग्रीनटेक लिमिटेड नाम से अलग कंपनी द्वारा इलेक्ट्रिफाइड ट्रक और बसों का निर्माण किया जाएगा। हालांकि शुरूआती चरण में सभी कमर्शियल वाहनों का निर्माण सिर्फ और सिर्फ JSW की निजी फ्लीट के लिए तैयार होंगे। हालांकि कुछ समय के बाद इन वाहनों को निर्माण खुले बाजार के लिए किया जाएगा।
मेक इन इंडिया बड़ा बुस्टअप
यह परियोना मेक इन इंडिया के अभियान को बड़ा बुस्टअप देने वाली होगी। क्योंकि बेशक चीनी कंपनी के साथ सांझेदारी हुई है, लेकिन कारों के निर्माण की प्रक्रिया पूरी तरह से भारत में ही करने की योजना है। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के भी अच्छे अवसर मिलेंगे। सांझेदारी को लेकर JSW मोटर्स लिमिटेड के CEO रंजन नायक भी घोषणा कर चुके हैं। इसके तहत कंपनी द्वारा मोबिलिटी इकोसिस्टम के तहत वाहन बनाए जाने हैं।
दुनिया की बेहतरीन तकनीक का प्रयोग
कंपनी द्वारा कहा गया है कि इन वाहनों का डिजाइन भारत में ही किया गया है। इसके तहत ही फ्रांस की कंपनी Dassault Systemes के सांझेदारी की गई है। इसमें विश्व स्तरीय और दुनिया की बेहतरीन तकनीक का प्रयोग होगा। JSW मोटर्स द्वारा वाहनों के पूरे जीवनचक्र और डिजाइन से लेकर निर्माण तक में इसी उन्नत और अत्याधुनिक तकनीक का प्रयोग होगा।










