Binder Danoda : हरियाणवी कलाकार बिंदर दनौदा को बड़ा सम्मान, हरियाणा कला परिषद के अतिरिक्त निदेशक नियुक्त
हरियाणा डायरी न्यूज। जींद।
Binder Danoda Artist : हरियाणा सरकार ने कला और संस्कृति के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण नियुक्ति करते हुए जींद जिले के दनौदा गांव निवासी बिंदर दनौदा को हरियाणा कला परिषद (Haryana Kala Parishad) में अतिरिक्त निदेशक (Additional Director) नियुक्त किया है। इस संबंध में हरियाणा सरकार के कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग द्वारा 29 मई 2026 को आदेश जारी किए गए हैं।
हरियाणा के राज्यपाल की स्वीकृति पर सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल द्वारा हस्तक्षरित लैटर जारी करने के बाद बिंदर दनौदा की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। उनके कार्यकाल के दौरान सेवा शर्तें और अन्य नियम राज्य सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार लागू रहेंगे। बिंदर दनौदा वर्तमान में हिसार में रह रहे हैं।
Binder Danoda Artist : कला और संस्कृति के क्षेत्र में बढ़ेगी सक्रियता
हरियाणा कला परिषद राज्य में कला, साहित्य, लोक संस्कृति, रंगमंच, संगीत और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने वाली प्रमुख संस्था है। परिषद प्रदेश के कलाकारों को मंच उपलब्ध कराने, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने और लोक विरासत के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। बिंदर दनौदा की नियुक्ति से उनके अनुभव का लाभ परिषद को मिलेगा और प्रदेश में कला एवं संस्कृति से जुड़े नए कार्यक्रमों को गति मिलेगी।
Who is Binder Danoda Artist : कौन हैं बिंदर दनौदा
साल 1988 में नरवाना क्षेत्र के दनौदा गांव में जन्मे बिंदर दनौदा हरियाणवी म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री के एक बेहद लोकप्रिय गायक (Singer), गीतकार (Lyricist), लेखक और अभिनेता (Actor) हैं। बिंदर दनौदा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर गीतकार की थी, लेकिन आज वे अपनी अनूठी गायिकी और अभिनय के दम पर देश-विदेश में अपनी पहचान बना चुके हैं।
Binder Danoda : बिंदर दनौदा के फेमस गाने
- भोले चेला बना ले न (Bhole Chela Bana Le)
- द रॉयल बोल्ड (The Royal Blood)
- फुकरी ना मार (Fukri / Fukri Na Maar)
- कनक/खेती क्यूकर छोडूं (Kanak / Kheti Kyukar Chhodu)
- बुड़के बुड़के (Budke Budke)
- ताई आले भर ले हूका (Taai Aale Bharle Hooka)
- चाल मटकनी (Chaal Matakni)
- लाड लड्डू के (Laad Laddu Ke)।
Binder Danoda web series : बिंदर दनौदा की वेबस सीरिज
- चौधर (Chaudhar – 2021)
- सेफ हाउस (Safe House – 2021)
- अंगद (Angad)










