Egg Expiry Date Rule : अंडे को लेकर देश के इस राज्य में बना खास नियम
अब हर अंडे पर लिखनी होगी एक्सपायरी डेट, नहीं हो किए जाएंगे नष्ट
Egg Expiry Date Rule : देश के उत्तर प्रदेश राज्य में सरकार ने आदेश जारी करते हुए मुर्गी के अंडों पर एक्सपायरी डेट लिखने को कहा है। यह व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू होगी। यानी 1 अप्रैल से हर अंडे पर एक्सपायरी डेट लिखनी होगी। साथ ही मुर्गी ने जिस दिन अंडा दिया है, वह तारीख भी दर्ज की जाएगी।
क्योंकि 30 डिग्री के सामान्य तापमान पर रखने जाने से अंडा 2 हफ्तों तक खाने के लिए सुरक्षित माना जाता है। हालांकि 2 से 8 डिग्री सेल्सियस पर रखने पर अंडे को 5 हफ्तों तक प्रयोग किया सकता है। हालांकि अंडे की ट्रेन पर इस नियम के तहत अंडे को देने की तारीख लिखी जाती थी, लेकिन अब हर अंडे पर यह जानकारी दी जाएगी। ऐसे में अब आपको बाजार से अंडे खरीदते हुए यह नहीं सोचना पड़ेगा कि क्या अंडे ताजा हैं या पुराने।
क्यों लेना पड़ा फैसला
दरअसल इसके लिए सरकार ने फैसला पुराने अंडों की मार्केट में बिक्री के कारण लिया है। क्योंकि पशुपालन विभाग और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने जब जांच की तो पता चला कि कुछ जगहों पर निर्धारित नियम से अधिक पुराने या खराब अंडे बेचे जा रहे थे। हालांकि इसको बाजार में फ्रेश बता कर ग्राहकों को बेचा जा रहा था। ऐसे में यह अंडे उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के लिए खतरा होने की आशंका बनी रहती थी।
अंडों के लिए 2 ही कोल्ड स्टोर
हालांकि निर्धारित तापमान पर स्टोर कर अंडे को अधिक समय के लिए रखा जा सकता है, लेकिन इसकी सुविधा नहीं है। क्योंकि उत्तर प्रदेश राज्य की बात की जाए तो आगरा और झांसी में ही दो कोल्ड स्टोर हैं। वहीं नियम यह है कि अंडों को अलग से कोल्ड स्टोर में रखना होगा। क्योंकि अंडों को सब्जियों के साथ कोल्ड स्टोर में रखने का नियम नहीं है।
मजबूत होगी खाद्य सुरक्षा
वहीं विशेषज्ञों का मानना है कि यह नियम खाद्य सुरक्षा को मजबूत करेगा। क्योंकि अब यूपी में बिना एक्सपायरी डेट के अंडे नहीं बिक सकेंगे। इससे उत्तर प्रदेश के करोड़ों अंडा उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों की सुरक्षा का नियम मिल गया है। अब 1 अप्रैल से अंडों की बिक्री की पुरानी व्यवस्था बदल जाएगी। अब प्रत्येक अंडे पर उसकी उत्पादन और एक्सपायरी तारीख लिखी जाएगी। क्योंकि लोगों के पास ऐसा कोई तरीका नहीं था कि वे अंडे की उत्पादन तिथि का पता लगा सकें। इससे कई प्रकार की बीमारियां होने का खतरा रहता है।
सामान्य तापमान पर अंडा 2 सप्ताह के लिए प्रयोग लायक
उत्तर प्रदेश पशुपालन विभाग के अपर मुख्य सचिव मुकेश मेश्राम के अनुसार नई व्यवस्था के तहत अंडे पर उत्पादन और प्रयोग की आखिरी तारीख की मुहर लगानी अनिवार्य होगी। सामान्य तापमान यानी 30 डिग्री सेल्सियस पर रखे अंडों 2 सप्ताह तक ही प्रयोग किया जासकेगा। हालांकि अंडे को 2 से 8 डिग्री के बीच फ्रिज में रखा जाए तो इनको जाएं, तो 5 हफ्ते तक अंडा प्रयोग के लिए सुरक्षित है।
बिना मुहर वाले अंडे होंगे नष्ट
साथ ही नियम को सख्ती से लागू करने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है। क्योंकि निर्धारित तारीख यानी 1 अप्रैल के बाद यदि अंडों पर व्यक्तिगत यानी प्रत्येक अंडे पर उत्पादन और एक्सपायरी की मुहर नहीं होगी तो ऐसे अंडों को नष्ट किया जाएगा। इससे लोगों को हर हाल में ताजा अंडा खाने के लिए मिल सकेगा।










