Renault yearend discounts : Renault की गाड़ियों पर भारी छूट

एक लाख रुपये तक डिस्काउंट का लाभ लेकर घर लाएं Kiger, Triber और Kwid जैसी गाड़ियां

Renault yearend discounts :  दिसंबर महीने में कई अन्य कंपनियों की तरह ही Renault इंडिया द्वारा भी भरी डिस्काउंट दिया जा रहा है। कुछ गाड़ियों पर तो 1 लाख रुपये तक छूट पाई जा सकती है। ऐसे में यदि आप भी गाड़ी लेने की सोच रहे हैं तो यह दिसंबर आपके लिए बेहतर मौका हो सकता है।

कंपनी द्वारा Kiger, Triber और Kwid जैसी गाड़ियों पर भी भारी छूट दी जा रही है। Kiger पर 1.05 लाख तक, Triber पर 95,000 तक और Kwid पर 70,000 रुपये तक की छुट पाई जा सकती है। कंपनी की ओर से नकद छूट, एक्सचेंज बोनस के साथ स्क्रैपेज प्रोग्राम के साथ दिया जा रहा है। हालांकि शहर और स्टाक के आधार पर डिस्काउंट में छूट बदल सकती है।

दिसंबर महीने में Renault द्वारा भारतीय बाजार में सभी गाड़ियों पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस दिसंबर महीने में कंपनी द्वारा Kiger, Triber और Kwid पर शानदार छूट दी जा रही है। यह छूट कई प्रकार के विकल्पों के साथ है। इसमें कैश डिस्काउंट के साथ एक्सचेंज आफर और लायल्टी बोनस, कार्पोरेट डिस्काउंट सहित स्क्रैपेज प्रोग्राम में 35,000 रुपये तक का फायदा मिल रहा है।

Renault yearend discounts : 1. Renault Kiger

कंपनी दिसंबर आफर के तहत Kiger गाड़ी पर सबसे ज्यादा छूट दी जा रही है। इसके प्री-फेसलिफ्ट MY2025 माडल पर कुल 1.05 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है। फेसलिफ्ट Kiger पर कुल डिस्काउंट 85,000 रुपये तक का लाभ लिया जा सकता है। इस माडल की एक्स-शोरूम कीमत 5.76 लाख रुपये से 10.34 लाख रुपये के बीच रहती है।

Renault yearend discounts: 2. Renault Triber

इस साल के अंत में कंपनी की Triber गाड़ी पर 95,000 रुपये तक की छूट का लाभ लिया जा सकता है। यह छूट गाड़ी के प्री-फेसलिफ्ट MY2025 माडल पर दिया जा रहा है। इसके नए फेसलिफ्ट Triber पर अधिकतम 80,000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। इस गाड़ी की एक्स-शोरूम कीमत 5.76 लाख रुपये से 8.60 लाख रुपये के बीच होती है।

Renault yearend discounts : 3. Renault Kwid

Renault Kwid का नाम Renault की सबसे सस्ती गाड़ियों में आता है। Renault Kwid पर भी इस सीजन में 70,000 रुपये तक की छूट प्राप्त करने का सुनहरा मौका है। इसमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज आफर और स्क्रैपेज प्रोग्राम को शामिल कर छूट दी जा रही है। इस गाड़ी की एक्स-शोरूम कीमत 4.30 लाख रुपये से 5.99 लाख रुपये के बीच रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button