PNG Price Cut Delhi NCR : सस्ती हुई PNG, दिल्ली एनसीआर के लाखों लोगों को होगा फायदा

नए साल पर रसोई गैस उपभोक्ताओं को मिला बड़ा तोहफा

PNG Price Cut Delhi NCR :  नए साल में दिल्ली एनसीआर के लाखों ऐसे रसोई गैस उपभोक्ताओं को लाभ मिला है, जो पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) को प्रयोग करते हैं। क्योंकि भारत की सबसे बड़ी सिटी गैस रिटेलर इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) द्वारा दिल्ली और एनसीआर के शहरों में घरेलू रसोई के लिए पाइप से प्राकृतिक गैस सप्लाई की जाती है। अब IGL ने इसी प्राकृतिक गैस (PNG) की कीमतों में 70 पैसे प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर (SCM) की कटौती करने का फैसला किया है। इससे लाखों लोगों को लाभ होगा।

इससे पहले पेट्रोलियम और नेचुरल गैस रेगुलेटरी बोर्ड (PNGRB) ने पाइपलाइन टैरिफ में किए बदलाव किया था। इसका सीधा फायदा ग्राहकों को मिलने लगा है। क्योंकि देश भर में काम कर रही कई सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों ने कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) और पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) यानी घरेलू पाइप वाली कुकिंग गैस की कीमतें कम करना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही 1 जनवरी से 2026 से नई टैरिफ व्यवस्था लागू हो गई है। ऐसे में कई राज्यों में CNG और घरेलू PNG की कीमतों में कटौती हुई है।

PNG Price Cut Delhi NCR : यह रहेंगी दिल्ली में कीमतें

भारत की सबसे बड़ी सिटी गैस रिटेलर इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने द्वारा दिल्ली और एनसीआर के शहरों में प्राकृतिक गैस (PNG) की कीमतों में 70 पैसे प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर (SCM) की कटौती की है। इससे कीमतों पर कितना असर पड़ेगा आइए इसका पता लगाते हैं। ग्राहाकों की दिए गए इस लाभ के बाद दिल्ली में पीएनजी की नई कीमत 47.89 रुपये प्रति एससीएम होंगी। गुरुग्राम में नई कीमत 46.70 रुपये प्रति एससीएम रहेंगी। वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद अब पीएनजी 47.76 रुपये प्रति एससीएम मिलेगी।

सस्ती हुई PNG, दिल्ली एनसीआर के लाखों लोगों को होगा फायदा
सस्ती हुई PNG, दिल्ली एनसीआर के लाखों लोगों को होगा फायदा

PNG Price Cut Delhi NCR : 16 दिसंबर को हुई थी घोषणा

पेट्रोलियम और नेचुरल गैस रेगुलेटरी बोर्ड PNGRB द्वारा इससे पहले 16 दिसंबर को प्राकृतिक गैस के परिवहन से जुड़ी पाइपलाइनों के लिए नई तार्किक और सरल टैरिफ संरचना की घोषणा की गई थी। प्राकृतिक गैस का उपयोग बिजली उत्पादन, उर्वरक निर्माण, सीएनजी और घरेलू रसोई ईंधन के रूप में बड़े स्तर पर होता है। ऐसे में नए संशोधित टैरिफ 1 जनवरी से लागू हो गए हैं। इससे गैस परिवहन उपभोक्ताओं और सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर को काफी लाभ होगा।

PNG Price Cut Delhi NCR : जोन के आधार पर हुआ बदलाव

नए नियमों के तहत यह बदलाव दूरी के आधार पर निर्धारित किए गए टैरिफ जोन से हुआ है। पहले तीन जोन थे, लेकिन अब इनको घटाकर दो कर दिया गया है। ऐसे में आपूर्ति की कीमतें भी प्रभावित हो रही हैं। नई नीति के तहत पहला जोन 300 किलोमीटर तक की दूरी का बनाया है जबकि 300 किलोमीटर से अधिक दूरी का दूसरा जोन रहेगा। ऐसे में CNG और घरेलू PNG उपभोक्ताओं के लिए अब पूरे देश में एक समान कम दर लागू होगी। गैस स्रोत से कितनी ही भी दूर रहे, इस पर जोन-1 की दर को लागू किया जाएगा। यह करीब 54 रुपये प्रति मिलियन ब्रिटिश थर्मल यूनिट (MMBTU) रहेगा।

PNG Price Cut Delhi NCR : दूरी के अनुसार पड़ता था असर

हालांकि इससे पहले इस टैरिफ पर दूरी का असर बहुत अधिक पड़ता था। क्योंकि पहले दूर के क्षेत्रों में अधिक टैरिफ लगाया जाता था। ऐसे में इन क्षेत्रों में CNG और PNG महंगी मिलती थी। ऐसे में इस इस बदलाव का असर दूर-दराज के शहरों और राज्यों में CNG और PNG की कीमतों पर सीधा पड़ेगा। यहां कीमत कम होंगी। ऐसे में वाहन चलाने और घरेलू रसोई का खर्च घट जाएगा। वहीं बढ़ते प्रदूषण की समस्या को देखते हुए स्वच्छ ईंधन के प्रयोग को भी लोग प्राथमिकता देंगे।

PNG Price Cut Delhi NCR : उद्योग क्षेत्र पर भी असर

नई टैरिफ नीति का असर सीधे-सीधे उद्योग क्षेत्र पर भी पड़ने वाला है। क्योंकि PNGRB द्वारा लिए गए इस फैसले को उद्योग जगत ने सराहा है। उद्योग क्षेत्र के लोगों का कहना है कि एक जैसे टैरिफ की व्यवस्था से नेचुरल गैस का बाजार पूरे देश में एक जैसा हो जाएगा। उद्योग जगत पर भी प्रदूषण को लेकर काफी दबाव रहता है। इससे उद्योगों को लाभ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button