Gold silver rates today : चांदी चली सोने की चाल, हर रोज 2 हजार की तेजी

देखें आज 25 दिसंबर को क्या है ताजा भाव

Gold silver rates today : देश में सोने चांदी की कीमतें लगातार नए आयाम स्थापित कर रही हैं। दोनों ही धातू अब तक के अपने सर्वाधिक ऑल टाइम हाई पर पहुंची हुई हैं। चांदी भी सोने की चाल चलते हुए तेजी से बढ़ रहा है। हर रोज 2 से अढाई हजार रुपए की तेजी चांदी की कीमतों में देखी जा रही है। आज 25 दिसंबर को क्या है सोने-चांदी के भाव, आइए बताते हैं।

देश की प्रसिद्ध वेबसाइट IBJA की बात करें तो इस पर आज 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1 लाख 36 हजार 627 रुपए प्रति 10 ग्राम पर चली गई। 24 दिसंबर को सोने का भाव 1 लाख 36 हजार 300 रुपए के आसपास चल रहा था। दिल्ली सर्राफा बाजार की बात करें तो यहां 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 40 हजार 800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जो अब तक का सर्वाधिक है।

IBJA पर 25 दिसंबर सोने का भाव(Gold silver price)

  • सोने की शुद्धता     -आज का भाव
  • सोना 24 कैरेट   : 136627 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 23 कैरेट   : 136080 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 22 कैरेट   : 125150 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 18 कैरेट   : 102470 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 14 कैरेट   : 79927 रुपये प्रति 10 ग्राम

हरियाणा में भी सोना उछाल पर (Gold silver rates in Haryana)

हरियाणा में सोने की कीमतें आसमान छू रही हैं। बड़े शहरों गुरुग्राम, फरीदाबाद, अंबाला, हिसार, करनाल, जींद की बात करें तो यहां 22 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 28 हजार 350 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहा है। हालांकि गहने बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का ही प्रयोग होता है, इसलिए इसे ही लोग खरीदते हैं। 24 कैरेट प्योर गोल्ड की बात करें तो यह 1 लाख 38 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास पहुंचा हुआ है। लोकल मार्केट के हिसाब से रेट थोड़ा बहुत ऊपर नीचे हो सकता है।

Silver rates today : चांदी 2 लाख 18 हजार रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंची

25 December silver rates : चांदी की कीमतें सभी को अचंभित कर रही हैं, क्योंकि ये प्रतिदिनि सोने से भी ज्यादा तेजी से ऊपर जा रही हैं। चांदी की कीमतों में प्रतिदिन एक हजार से 1500 रुपए तक की तेजी दिख रही है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार आज यानि 25 दिसंबर को चांदी का रेट 2 लाख 18 हजार 983 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। गुडरिटर्न्स के मुताबिक भारत में आज चांदी की कीमत 2,33,100 रुपये प्रति किलोग्राम बताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button