School Closed : हरियाणा में भीषण गर्मी पर बड़ा फैसला, 37 दिन तक बंद रहेंगे सरकारी-प्राइवेट स्कूल

Haryana school summer holidays 2026 : हरियाणा में 37 दिन सरकारी व प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे, क्योंकि प्रदेश में बढ़ रही गर्मी और लू के चलते शिक्षा विभाग ने गर्मी की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है। 23 मई के बाद स्कूल सीधे 1 जुलाई से ही खुलेंगे।

विद्यालय शिक्षा निदेशालय, पंचकूला द्वारा जारी आदेशों के अनुसार प्रदेश के सभी स्कूल 25 मई 2026 (सोमवार) से 30 जून 2026 (मंगलवार) तक बंद रहेंगे। स्कूल 1 जुलाई 2026 (बुधवार) से दोबारा खुलेंगे। 24 मई को रविवार है, इसलिए 23 मई को ही कक्षाएं लगेंगी।

विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी पत्र में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों और खंड मौलिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे अपने अधीन आने वाले सभी स्कूलों में इन आदेशों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करें।

Haryana School Closed : अभिभावकों और विद्यार्थियों को तुरंत सूचना देने के निर्देश

शिक्षा विभाग ने सभी स्कूल मुखियाओं को निर्देश दिए हैं कि वे ग्रीष्मकालीन अवकाश की जानकारी विद्यार्थियों और अभिभावकों तक तुरंत पहुंचाएं। इसके लिए सूचना पत्र, एसएमएस, व्हाट्सएप संदेश और अन्य संचार माध्यमों का उपयोग करने को कहा गया है।

विभाग ने कहा है कि छुट्टियों के दौरान गृहकार्य, एसएमसी बैठक, पीटीएम और अन्य आवश्यक गतिविधियों को लेकर समयानुसार उचित कार्रवाई की जाए ताकि शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित न हों।

School Closed : MDM योजना रहेगी स्थगित

शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेशों में यह भी स्पष्ट किया गया है कि अवकाश अवधि के दौरान मिड डे मील (MDM) योजना का संचालन भी स्थगित रहेगा। यह व्यवस्था MDM योजना के मानकों और दिशा-निर्देशों के अनुसार लागू की जाएगी। यह आदेश 21 मई 2026 को विद्यालय शिक्षा निदेशालय, हरियाणा की ओर से जारी किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button