Success Story : निडाना के कपल ने नौकरी छोड़ खुद का काम शुरू किया, सपना चौधरी जैसे फेमस सिंगर करवा रहे घरों की इंटीरियर डिजाइनिंग
Success Story : हरियाणा के जींद जिले के के गांव निडाना निवासी विक्की मलिक और उनकी पत्नी कामिनी मलिक ने गुरुग्राम में इंटीरियर डिजाइनिंग के काम में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। गुरुग्राम में रहने वाला जींद के निडाना का दंपती इंटीरियर के काम में पेंट, पीओपी, पर्दे, रिमोट वाले पर्दे, ब्लाइंड वाल पेपर जैसे काम शामिल हैं।
कामिनी मलिक ने करीब 12 वर्षों तक कामिनी मलिक ने एनसीआर क्षेत्र के प्रतिष्ठित फर्निशिंग हाउस ड्रीम फर्निशिंग, शाम एम्पोरियम, एमओ फर्निशिंग और जाइना एफ एंड एफ में काम करते हुए फैब्रिक की गुणवत्ता, डिजाइन की समझ, ग्राहक व्यवहार और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट की बारीकियां सीखी। 2020 में रोहतक निवासी कामिनी की शादी निडाना निवासी विक्की मलिक से हुई थी। विक्की मलिक उस समय पिंजौर में रिलायंस कामनिकेसन में जाब करते थे। शादी के बाद विक्की मलिक अपनी पत्नी के साथ दिल्ली शिफ्ट हो गए।
Success Story : सपना चौधरी, एम्मी विर्क जैसे स्टार करवा रहे अपने घर की इंटीरियर डिजाइनिंग
2022 के अंत तक दोनों ने एनसीआर में जाब की। इसके बाद उन्होंने 2023 में कामिनी मलिक ने अपने पति विक्की मलिक के साथ इंटिरियर डिजाइनिंग से खुद का काम शुरू किया है। अब उनका खुद का शोरूम है। इंटिरियर आन व्हील थीम पर काम करते हुए शुरू में वह खुद की गाड़ी में कैट लगवा लेकर जाते थे। अब उनका खुद का काम शुरू किया।

दंपती ने एमडीएच मसाले के संचालक स्वर्गीय धर्मपाल महाशय की बेटी का, पैरा ओलिंपियन दीपा मलिक, क्रिकेटर युसूफ पठान के फार्म हाउस, पंजाबी सिंगर एमी विर्क व हरियाणवीं सिंगर व गायिका सपना चौधरी जैसी विशेष हस्तियों के घरों में भी इंटीरियर डिजाइनिंग की है।
तीन साल में अब इंटिरियर डिजाइनिंग के काम से 40 से ज्यादा लोग जुड़े हुए हैं। इसमें 16 लोग तो मासिक वेतन पर रखे हुए हैं, जबकि अन्य कर्मचारी हर रोज वेतन आधारित काम कर रहे हैं। विक्की मलिक आपरेशंस, वेंडर मैनेजमेंट और ग्रोथ स्ट्रेटजी संभालते हैं। वहीं कामिनी मलिक क्रिएटिव हेड के रूप में डिजाइन को दिशा देती हैं।
Success Story : सामाजिक कार्य से भी जुड़े विक्की मलिक
व्यावसायिक उपलब्धियों के साथ मलिक दंपती अपने गांव निडाना से जुड़े हुए हैं। विक्की मलिक ने एक वाट्सएप ग्रुप बनाया हुआ है, जिसमें देश के अलग-अलग हिस्सों से सदस्य जुड़े हुए हैं। अगर किसी जरूरतमंद को सड़क दुर्घटना या आपताकालीन स्थिति में रक्त की जरूरत होती है तो विक्की मलिक ग्रुप में जुड़े सदस्य जरूरतमंद व्यक्ति के पास पहुंचकर रक्तदान करते हैं। इसके अलावा गांव में लाइब्रेरी चलाने की मुहिम शुरू की, जिससे गांव के बच्चे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर आगे बढ़ रहे हैं।










