3 January Weather : हरियाणा में बूंदाबांदी के बाद अब फिर बढ़ेगी ठंड
पहाड़ों पर बर्फबारी जारी, उत्तर प्रदेश में भी शीतलहर
3 January Weather : पश्चिमी विक्षोभ के बाद मौसम में बदलाव हुआ, लेकिन अब फिर से शीतलहर का दौर शुरू होने जा रहा है। हालांकि बूंदाबांदी के बाद बादलवाई बनी रहने से तापमान में कुछ वृद्धि हुई है। हालांकि 4 जनवरी से फिर मौसम बदलने का अनुमान है। वहीं उत्तर भारत का अधिकतर क्षेत्र ठंड के साथ कोहरे की चपेट में है। हालांकि हरियाणा के अधिकतर हिस्से को अभी कोहरे से राहत है, लेकिन अब फिर से धुंध लौटने वाली है।
वैसे फिलहाल देश के अधिकतर हिस्से में कड़ाके की ठंड का दौर रही है। शुक्रवार को भी उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत के बहुत बड़े क्षेत्रों में भीषण शीतलहर और घना कोहरा जारी रहा। इसका असर जनजीवन पर भी देखा गया। क्योंकि परिवहन सेवाएं बुरी तरह बाधित रही हैं। जम्मू-कश्मीर के ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबादी का दौर जारी रहा। दूसरी ओर देश के कई हिस्सों में सर्दियों की छुट्टियां चल रही है। ऐसे में सैलानियों को आसानी से बर्फबारी के नजारे मिल रहे हैं।
3 January Weather : उत्तर भारत के पर्वतीय क्षेत्रों में हिमपात
उत्तर भारत के पर्वतीय क्षेत्रों में हिमपात चल रहा है। वहीं अधिकतर मैदानी क्षेत्रों में इसका असर शीतलहर के रूप में दिख रहा है।
उत्तराखंड में जहां हरिद्वार में ठंड और घना कोहरा रहा, वहीं इससे ऊपर चलते ही बर्फबारी देखी जा रही है। मैदानी क्षेत्रों में भी सुबह व शाम के समय ठंडी हवाएं चलती रहीं। कोहरे के कारण दृश्यता में कमी के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही धीमी रही है। उत्तर प्रदेश के कई शहरों में कोहरे और शीत लहर की स्थिति बनी रही। आगरा में कोहरा कम रहने से पर्यटकों को राहत मिली। इससे वे थोड़ा दूर से ताजमहल साफ देख पा रहे थे।

3 January Weather : यूपी-एमपी में भयंकर ठंड
मौसम का असर उत्तर प्रदेश व मध्यप्रदेश में ठंड के रूप में चल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार कानपुर और प्रयागराज में शीतलहर के बीच घने कोहरे का आलम बना हुआ है। यहां लोग गर्मी पाने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। उत्तर प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में यही स्थिति है। लोग बड़ी – बड़ी टोलियों में बैठ कर अलाव का सहारा ले रहे हैं। विशेषकर राह चलते लोग भी रूक कर अलाव का सहारा ले रहे हैं।
3 January Weather : जम्मू-कश्मीर में पर्यटकों का रेला
मौसम का असर जहां कुछ लोगों को परेशान कर रहा है, वहीं कुछ लोग ठंड के मौसम में भी और अधिक ठंड और बर्फबारी का आनंद लेने के लिए पर्वतीय क्षेत्रों पर पहुंच गए हैं। जम्मू-कश्मीर में भी पर्यटकों का रेला उमड़ रहा है। हालांकि हवाई सेवाओं के कारण पर्यटकों को पहुंचने में दिक्कत हो रही है। श्रीनगर की डल झील के अलावा पर्यटक पहलगाम में भी पहुंच रहे हैं। विशेषकर नए साल पर श्रीनगर के साथ-साथ कई अन्य जगहों पर लोग बर्फबारी का आनंद लेने पहुंचे हैं। हालांकि श्रीनगर में बर्फबारी नहीं हुई। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के पुंछ में पीर पंजाल रेंज में भारी बर्फबारी हो रही है। इसी प्रकार की स्थिति हिमाचल प्रदेश में भी रहा है। यहां भी ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हो रही है। नीचले क्षेत्रों में अगले 1-2 दिन में बर्फबारी की संभावना है।
3 January Weather : दिल्ली-NCR में मौसम साफ
बेशक ठंड का असर कम रहने के साथ 3 जनवरी को लोगों को धुंध से भी राहत मिली। शनिवार का दिन कुछ लोगों के लिए छुट्टी का दिन होने के कारण लोगों ने राहत की सांस ली है। कुछ बाहरी क्षेत्रों में सुबह के समय हल्का कोहरा रहा, लेकिन इसका खास असर नहीं रहा। करीब 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने से ठंड कुछ बढ़ेगी। न्यूनतम तापमान 8-10 डिग्री के आसपास रहेगा। हालांकि अगले 1-2 दिन में शीतलहर का प्रकोप आ सकता है।










